मेट गाला 2022 का आयोजन दो साल बाद मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट कॉस्ट्यूम इंस्टीट्यूट, न्यूयॉर्क में हुआ है। 2020 में कोरोना के चलते फैशन इवेंट नहीं हो पाया था, तो 2021 में सिर्फ एक छोटा सा इवेंट किया गया था। हर साल सेलेब्स के लुक्स रेड कार्पेट पर काफी चर्चा में रहते हैं, तो वहीं इस बार रेड कार्पेट पर एक खूबसूरत पल भी देखने को मिला। कुल मिलाकर इस बार का फैशन इवेंट यादगार रहा।
Met Gala 2022: रेड कार्पेट पर प्रपोजल से लेकर रिहाना के बेबी बंप के साथ स्टैच्यू तक, यादगार रहा इस बार का फैशन इवेंट
रेड कार्पेट पर किया प्रपोज
न्यूयॉर्क सिटी डिपार्टमेंट ऑफ कल्चरल अफेयर्स की कमिश्नर लॉरी कैम्बो के लिए ये रेड कार्पेट बेहद खास था। उनके बॉयफ्रेंड बॉबी डिजी ओलिसा ने रेड कार्पेट पर घुटनों पर बैठकर उन्हें प्रपोज किया और रिंग पहनाई। ये देखकर लॉरी काफी इमोशनल भी हो गईं। इन दोनों के लिए ही नहीं बल्कि ये पल वहां मौजूद हर किसी को 'लव इन द एयर' वाला एहसास दे गया।
रिहाना का बना स्टैच्यू
सिंगर रिहाना हर साल मेट गाला की रेड कार्पेट मौजूद रहती हैं, लेकिन इस बार वह इवेंट में नजर नहीं आई। दरअसल, रिहाना और उनके बॉयफ्रेंड रॉकी जल्द ही पैरेंट बनने वाले हैं। ऐसे में रिहाना की फैशन इवेंट में कमी को पूरा करने के लिए यहां रिहाना का स्टैच्यू बनाया गया। इस स्टैच्यू में रिहाना का बेबी बंप भी दिखाई दे रहा है। इसके साथ ही पूरे स्टैच्यू पर फ्लोरल आर्ट बना हुआ है। रिहाना ने इसका वीडियो शेयर कर लिखा कि इस ऐतिहासिक ट्रिब्यूट के लिए शुक्रिया।