{"_id":"6835e3b0ce2cf61745032665","slug":"mission-impossible-final-reckoning-box-office-collection-day-11-tom-cruise-hayley-atwell-ving-rhames-angela-2025-05-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mission Impossible 8: 11वें दिन कैसी रही 'मिशन इंपॉसिबल 8' की कमाई, क्या 100 करोड़ कमा पाएगी टॉम की फिल्म","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
Mission Impossible 8: 11वें दिन कैसी रही 'मिशन इंपॉसिबल 8' की कमाई, क्या 100 करोड़ कमा पाएगी टॉम की फिल्म
Tue, 27 May 2025 09:44 PM IST
अंजू बाजपेई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Tue, 27 May 2025 09:44 PM IST
सार
Mission Impossible 8 Day 11 Box Office: टॉम क्रूज की फिल्म 'मिशन इंपॉसिबल 8' को आज भारत में रिलीज हुए पूरे 11 दिन हो चुके हैं। आइए जानते हैं 11वें दिन फिल्म का कलेक्शन कैसा रहा।
विज्ञापन
'मिशन इंपॉसिबल 8'
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हॉलीवुड स्टार टॉम क्रूज की बहुचर्चित फिल्म ‘मिशन इंपॉसिबल 8’ 17 मई, 2025 को रिलीज हुई थी। फिल्म को रिलीज हुए आज पूरे 11 दिन हो चुके हैं। एक्शन से भरपूर यह फिल्म दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है। आइए जानते हैं आज मंगलवार को फिल्म ने कितने की कमाई की है।
'मिशन इंपॉसिबल 8'
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म का अब तक का कलेक्शन
sacnilk.com के अनुसार, फिल्म ‘मिशन इंपॉसिबल- द फाइनल रेकनिंग’ भारतीय सिनेमाघरों में भी जमकर कमाई कर रही है। 17 मई को रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले दिन शनिवार को 16.5 करोड़ रुपये से अपना खाता खोला। इसके बाद फिल्म ने पहले हफ्ते कुल 54.4 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म ने सातवें दिन 3.9 करोड़ रुपये और 8वें दिन 7 करोड़ रुपये का कारोबार किया। फिल्म ने 9वें दिन रविवार को 7.05 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया और 10वें दिन सोमवार को फिल्म ने 2.5 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं आज मंगलवार का कलेक्शन भी सामने आ चुका है।

मिशन इंपॉसिबल 8
- फोटो : यूट्यूब
फिल्म का 11वें दिन का कलेक्शन
फिल्म ‘मिशन इंपॉसिबल- द फाइनल रेकनिंग’ ने आज 11वें दिन दूसरे मंगलवार को 1.45 करोड़ रुपये का कारोबार किया। कुल मिलाकर फिल्म ‘मिशन इंपॉसिबल 8’ ने अब तक 76.3 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म ऐसे ही कमाई करती रही तो जल्द ही 100 करोड़ी कल्ब में शामिल हो सकती है।
यह भी पढ़ें: Ananya Panday: मौसी अनन्या पांडे ने रिवर के साथ शेयर कीं क्यूट तस्वीरें, अदिति राव हैदरी ने किया दिलचस्प कमेंट
फिल्म ‘मिशन इंपॉसिबल- द फाइनल रेकनिंग’ ने आज 11वें दिन दूसरे मंगलवार को 1.45 करोड़ रुपये का कारोबार किया। कुल मिलाकर फिल्म ‘मिशन इंपॉसिबल 8’ ने अब तक 76.3 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म ऐसे ही कमाई करती रही तो जल्द ही 100 करोड़ी कल्ब में शामिल हो सकती है।
यह भी पढ़ें: Ananya Panday: मौसी अनन्या पांडे ने रिवर के साथ शेयर कीं क्यूट तस्वीरें, अदिति राव हैदरी ने किया दिलचस्प कमेंट
विज्ञापन
विज्ञापन
'मिशन इंपॉसिबल 8'
- फोटो : सोशल मीडिया
क्या होगी 100 करोड़ी क्लब में शामिल?
'मिशन इंपॉसिबल 8' 100 करोड़ी क्लब से कुछ कदम ही दूर है। अगर फिल्म इसी तरह से बॉक्स ऑफस पर लगातार कमाई करती रही तो अगले वीकएंड तक फिल्म 100 करोड़ी क्लब में शामिल हो सकती है।
यह भी पढ़ें: Mistry: 'मिस्त्री' शो के लिए फिर एक साथ आए राम कपूर-मोना सिंह, जानें कब रिलीज होगी सीरीज

- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म की स्टार कास्ट
'मिशन: इम्पॉसिबल - द फाइनल रेकनिंग' 2025 की अमेरिकी एक्शन जासूसी फिल्म है, जिसका निर्देशन क्रिस्टोफर मैकक्वेरी ने किया है। फिल्म की कहानी एरिक जेंड्रेसन और क्रिस्टोफर ने साथ में लिखी है। फिल्म में टॉम क्रूज के अलावा हेले एटवेल, विन्ग रैम्स, साइमन पेग, हेनरी कजर्नी और एंजेला बैसेट ने अपनी पिछली फिल्मों से अपनी भूमिकाएं दोहराई हैं।
यह भी पढ़ें: Tamannaah Bhatia: तमन्ना भाटिया ने राशा थडानी के साथ शेयर कीं तस्वीरें, लिखा दिलचस्प नोट