{"_id":"5c53fe3fbdec22736f4a78c0","slug":"nick-jonas-want-work-in-dc-next-film-batman-after-leave-ben-affleck","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रियंका के पति निक ने जाहिर की ये सुपरहीरो बनने की ख्वाहिश, सोशल मीडिया पर कमेंट वायरल","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
प्रियंका के पति निक ने जाहिर की ये सुपरहीरो बनने की ख्वाहिश, सोशल मीडिया पर कमेंट वायरल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Fri, 01 Feb 2019 01:48 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
priyanka chopra with nick jonas
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हॉलीवुड सिंगर और एक्टर निक जोनस काफी समय से चर्चा में हैं। उन्होंने पिछले साल बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा प्रियंका चोपड़ा से शादी रचाई है। इसके बाद इन दोनों को कभी भारत और कभी अमेरिका में स्पॉट किया जाता है। शादी के एक महीने बाद ही उन्होंने अब तक की सबसे बड़ी फिल्म और सुपरहिट किरदार करने की इच्छा जाहिर की है।
2 of 5
Ben Affleck
- फोटो : social media
गौरतलब है कि हॉलीवुड की सबसे चर्चित और DCEU (डीसी एक्सटेंड यूनिवर्स) के मशहूर हीरो फिल्म बैटमैन का किरदार करने वाले एक्टर बेन एफ्लेक ने डीसी की आने वाली फिल्म 'द डार्क नाइट' के सीक्वल से हट चुके हैं। फिल्म से हट जाने के बाद डीसी अपने नए बैटमैन की तलाश में जुट गया है। बैटमैन के लिए हॉलीवुड के कई कलाकारों से संपर्क किया जा रहा है। इस बीच निक जोनस बैटमैन बनने की इच्छा जाहिर की है।
3 of 5
batman
- फोटो : social media
सोशल मीडिया पर भी फिल्म के दर्शक पूछ रहे हैं कि बैटमैन के अगले रोल के लिए कौन बेहतर हो सकता है। हाल ही में हाईपरबिस्ट नाम के एक इंस्टाग्राम पेज ने बैटमैन एक्टर बेन एफ्लेक की एक तस्वीर साझा की और पूछा कि 'द डार्क नाइट' के सीकव्ल के लिए कौन सबसे बेहत हो सकता है। इस पर निक जोनस से कमेंट में रिप्लाई देते हुए लिखा- 'पहला नाम निक और आखिरी नाम जोनस।' निक जोनस के इस कमेंट के बाद उनके फैंस भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Batman
- फोटो : social media
बात करें बेन एफ्लेक की 'द डार्क नाइट' में भूमिका की तो इस तरह की अफवाएं भी हैं कि साल 2021 में आने वाले फिल्म के सीक्वल में उन्हें मरते हुए दिखाया जाएगा इसके बाद नए बैटमेन की एंट्री हो सकती है। इसके लिए फिल्म के मेकर्स लगातार कई कलाकारों से बात कर रहे हैं। जोकि बेन एफ्लेक के जैसा हो और दर्शकों के दिलों को जीत सके।
आपको बता दें कि आपको बता दें कि प्रियंका-निक ने बीते 1-2 दिसंबर को जोधपुर के उमेद भवन पैलेस से शादी की थी। उन्होंने पहले क्रिश्चियन और फिर हिंदू रीति-रिवाज से शादी की। प्रियंका-निक की संगीत सेरेमनी और मेहंदी की तस्वीरें तो पहले ही सामने आ गई थी, हालांकि फैंस को अब इस न्यूलीवेड कपल की शादी की तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार है। जैसी ही उनकी शादी की तस्वीरें सामने आई, वैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।