फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Oprah Winfrey: खाने के लिए चोरी से लेकर घर छोड़ने तक, हर मुश्किल को पार कर ऐसे कामयाबी के शिखर तक पहुंचीं ओपरा

Sun, 29 Jan 2023 08:28 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Sun, 29 Jan 2023 08:28 AM IST
विज्ञापन
Oprah Winfrey Birthday interesting facts about The Oprah Winfrey Show host personal life Career
ओपरा विनफ्रे - फोटो : अमर उजाला

लहरों से डरकर नौका पार नहीं होती, कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती...इस लाइन को आपने कई बार सुना होगा और अपने आसपास ऐसे उदाहरण भी देखे होंगे जिनपर यह एकदम सटीक बैठती है। लेकिन आज आपको एक ऐसी शख्सियत के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने फर्श से अर्श तक का सफर तय किया और दुनिया की सबसे शक्तिशाली महिलाओं में से एक बन गईं। हम बात कर रहे हैं, टॉक शो होस्ट, एक्ट्रेस, प्रोड्यूसर और समाज सेविका ओपरा विनफ्रे की। गरीबी में बचपन जीने से लेकर शारीरिक शोषण के दर्द से गुजरने तक, ओपरा हर मुश्किल को पार कर कामयाबी के शिखर तक पहुंची हैं। तो चलिए आज ओपरा विनफ्रे के जन्मदिन के मौके पर जानते हैं उनके जीवन से जुड़ी कुछ अनसुनी बातें...

Oprah Winfrey Birthday interesting facts about The Oprah Winfrey Show host personal life Career
ओपरा विनफ्रे - फोटो : सोशल मीडिया

बोरी से बने कपड़े पहने, तो चोरी कर खाया खाना
29 जनवरी 1954 को अमेरिका के मिसिसिपी में जन्मी ओपरा विनफ्रे की मां वर्निता ली ने उनका नाम  'बुक ऑफ रूथ' किताब से 'ओरपा' रखा खा, लेकिन लोग उन्हें ओपरा बुलाने लगे। ऐसे में धीरे-धीरे उनका नाम ओरपा से ओपरा ही हो गया। ओपरा का जब जन्म हुआ था, तो उनकी मां अविवाहित थीं। ऐसे में जब मां ओपरा का पालन-पोषण करने में असफल साबित हुईं, तो उन्हें नानी के घर छोड़कर चली गईं। ओपरा की नानी के हालात भी ठीक नहीं थे और उन्हें आलू के बोरे को कपड़े की तरह पहनना पड़ता था। इतना ही नहीं वह खाना न होने की वजह से गली-गली घूमकर दूसरा का फेंका हुआ खाना खाती थीं, तो कभी खाने के लिए चोरी करती थीं। लेकिन जब नानी की तबीयत बिगड़ी तो वह वापस मां के पास आ गईं।

Hannah Spearritt: दो बच्चों के साथ ऑफिस में रहने को मजबूर हुई यह मशहूर सिंगर, छह महीने पहले खो दिया था अपना घर

Oprah Winfrey Birthday interesting facts about The Oprah Winfrey Show host personal life Career
ओपरा विनफ्रे - फोटो : सोशल मीडिया

कई बार हुआ शारीरिक शोषण
ओपरा की मां दूसरे के घर में नौकरानी का काम करती थीं और ऐसे में वह दिनभर घर से बाहर ही रहती थीं। इसी वजह से बचपन में ओपरा को हमेशा अपनी मां की कमी महसूस हुई और मां के साथ होने के बाद वह अकेले ही रहीं। ऐसे में कई बार उन्हें शारीरिक शोषण का शिकार भी होना पड़ा। एक दिन वह इस सबसे परेशान हो गईं और 13 साल की उम्र में घर छोड़कर भाग गईं। उस समय वह प्रेग्नेंट थीं, लेकिन कम उम्र होने की वजह से बच्चे की जान नहीं बची। मां ने ओपरा को ढूंढा और वापस अपने साथ ले आईं और फिर एक स्कूल में दाखिला कराया। स्कूल में ओपरा दूसरे अमीर बच्चों की नकल करतीं और घर से भी पैसे चोरी करने लगीं। ऐसे में मां ने उन्हें उनके सौतेले पिता के पास भेज दिया।

Pathaan: बॉक्स ऑफिस पर पठान की सफलता से खुश करण जौहर ने बायकॉट ट्रेंड को बताया मिथक, बोले- फिल्म अच्छी हो तो..

विज्ञापन
विज्ञापन
Oprah Winfrey Birthday interesting facts about The Oprah Winfrey Show host personal life Career
ओपरा विनफ्रे - फोटो : सोशल मीडिया

सौतेले पिता ने दिया नया जीवन
ओपरा विनफ्रे के सौतेले पिता ही वो इंसान हैं, जिनकी वजह से उनकी जिंदगी में खुशियां आईं। पिता ने ओपरा को स्कूल भेजा और अनुशासन सिखाया। धीरे-धीरे ओपरा पढ़ाई पर ध्यान देने लगीं और सबसे आगे निकल गईं। पब्लिक स्पीकिंग और ड्रामा में वह हमेशा आगे रहती थीं। उनकी आवाज की वजह से उन्हें एक लोकल रेडियो स्टेशन में न्यूज पढ़ने का ऑफर मिला। ओपरा ने टेनेसे स्टेट यूनिवर्सिटी की स्कॉलरशिप जीतकर स्पीच कम्युनिकेशन में पढ़ाई की। पढ़ाई के दौरान ही मैरीलैंड के एक टीवी चैनल में उनकी नौकरी लगी, जिसके लिए उन्होंने पढ़ाई बीच में छोड़ दी। लेकिन न्यूज पढ़ते हुए भावुक हो जाने की वजह से ओपरा को नौकरी से निकाल दिया गया। 17 साल की उम्र में ओपरा ने दो ब्यूटी कॉन्टेस्ट मिस ब्लैक नैशविले और मिस टेनेसे भी जीते थे।

Anurag Kashyap: सुशांत को इग्नोर करने का अनुराग कश्यप को आज भी है मलाल, बोले- घटना के तीन हफ्ते पहले...

विज्ञापन
Oprah Winfrey Birthday interesting facts about The Oprah Winfrey Show host personal life Career
ओपरा विनफ्रे - फोटो : सोशल मीडिया

'द ओपरा विनफ्रे शो' से चमकी किस्मत
ओपरा को एक टीवी चैनल में न्यूज एंकर की जॉब मिली और 1978 में उन्हें टॉक शो ‘पीपल आर टॉकिंग’ में को-होस्ट बनने का मौका मिला। इसके बाद वह शिकागो चली गईं, जहां 1986 में ‘द ओपरा विनफ्रे शो’ की शुरुआत करने के बाद उनकी किस्मत चमक गई। इस शो के बाद ओपरा ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। ओपरा का यह शो 2011 तक चला और इसके 24 सीजन में 5 हजार के करीब एपिसोड आए हैं। वहीं, ओपरा ने हार्पो प्रोडक्शंस नाम से अपनी कंपनी शुरू की और वह ओपरा विनफ्रे नेटवर्क की सीईओ भी हैं। कभी गरीबी में अपना जीवन बिताने वाले ओपरा ने खुद को एक प्रभावशाली व्यक्ति बनाया और आज उनकी गिनती दुनिया की सबसे शक्तिशाली महिलाओं में होती हैं। इतना ही नहीं ओपरा को अमेरिका के सबसे बड़े नागरिक सम्मान 'द प्रेसिडेंशियल मेडल ऑफ फ्रीडम' से भी सम्मानित किया जा चुका है।

Naresh: महेश बाबू के सौतेले भाई का तीसरी पत्नी पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप, कोर्ट से मांगी सुरक्षा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed