{"_id":"5c74cd07bdec227363552281","slug":"oscars-2019-winner-olivia-colman-have-indian-bihar-connection","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ऑस्कर 2019: बेस्ट एक्ट्रेस ओलिविया कोलमैन का निकला 'बिहारी कनेक्शन', इस सबूत से हुआ खुलासा","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
ऑस्कर 2019: बेस्ट एक्ट्रेस ओलिविया कोलमैन का निकला 'बिहारी कनेक्शन', इस सबूत से हुआ खुलासा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Tue, 26 Feb 2019 10:52 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
ओलिविया कोलमैन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ओलिविया कोलमैन को फिल्म 'द फेवरेट' के लिए 2019 का बेस्ट एक्ट्रेस का ऑस्कर अवॉर्ड मिला है। ओलिविया का जन्म 30 जनवरी 1974 को इंग्लैंड में हुआ था लेकिन उनका भारत से गहरा रिश्ता है। ओलिविया के पूर्वज भारत में रहते थे, कुछ समय पहले ही ओलिविया को इस बात का पता चला था। वह अपने पूर्वजों का पता लगाने के लिए भारत भी आई थीं।
2 of 6
ओलिविया कोलमैन
- फोटो : सोशल मीडिया
एक डॉक्यूमेंट्री सीरीज के ऐपिसोड ओलिविया की भारत यात्रा को दिखाया गया है। वह अपने पूर्वजों की जानकारी इकट्ठा करने बिहार के किशनगंज जाती थीं। किशनगंज में ही ओलिविया के पूर्वज रहते थे।
3 of 6
ओलिविया कोलमैन
- फोटो : सोशल मीडिया
कोलमन के अनुसार कुछ पीढ़ी पहले उनके ननिहाल पक्ष में जन्मे रिचर्ड कैंपबेल वैजेट की बहू हैरियट बिहार के किशनगंज में पैदा हुई थीं। अनुमान है कि हैरियट की मां मूल रूप से बिहार की थीं। रिचर्ड कैम्पबेल बैजेट ने ईस्ट इंडिया कंपनी के कर्मचारी के तौर पर लंदन और कोलकाता में काम किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
ओलिविया कोलमैन
- फोटो : सोशल मीडिया
ओलिविया को किशनगंज के पूर्व ब्रिटिश क्लब से यह जानकारी मिली कि रिचर्ड के बेटे का चार्ल्स का कनेक्शन बिहार के किशनगंज से है। उन्हें चार्ल्स और हैरिएट की शादी का मैरिज सर्टिफिकेट भी मिला।
विज्ञापन
5 of 6
ओलिविया
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा उन्हें यह भी पता चला कि हैरिएट का जन्म किसनगंज में ही 1807 में हुआ था। इस दौरान ओलिविया ने संभावना व्यक्त की कि हैरिएट की मां ब्रिटिश की नहीं होगी। शायद वह स्थानीय महिला हों।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।