फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Female Superheroes of MCU: इन महिला सुपरहीरो ने बदल दी एमसीयू की दुनिया, मिलिए सात धुरंधर शूरवीरों से

Sat, 22 Apr 2023 07:55 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sat, 22 Apr 2023 07:55 AM IST
सार

फिल्म ‘एवेंजर्स एंडगेम’ के बाद मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स ने दुनिया के सबसे शक्तिशाली सुपर हीरो में से कुछ सबसे प्रमुख किरदार पेश किए हैं जिन्होंने अंतरिक्ष से लेकर पृथ्वी तक अपने जबरदस्त युद्ध कौशल का प्रदर्शन किया।
 

विज्ञापन
Popular Female Superheroes of MCU meet the seven mighty knights she hulk wanda maximof the marvels
महिला सुपरहीरो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (एमसीयू) की नए दौर कहानियों ने यह साबित कर दिया है कि बुराई के खिलाफ लड़ते के लिए महिलाएं भी उतनी ही शक्तिशाली और महत्वपूर्ण हो सकती हैं जितने कि पुरुष। मार्वल स्टूडियोज ने अपने सुपरहीरो के साथ सिनेमा में एक ऐसी काल्पनिक दुनिया की रचना की जिसमें ब्रह्मांड की रक्षा के लिए उन्होंने सबसे बुरे दुश्मनों का सामना किया। फिल्म ‘एवेंजर्स एंडगेम’ के बाद मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स ने दुनिया के सबसे शक्तिशाली सुपर हीरो में से कुछ सबसे प्रमुख किरदार पेश किए हैं जिन्होंने अंतरिक्ष से लेकर पृथ्वी तक अपने जबरदस्त युद्ध कौशल का प्रदर्शन किया। आइए जानते हैं उनमें से सात सबसे प्रमुख किरदारों के बारे में

Popular Female Superheroes of MCU meet the seven mighty knights she hulk wanda maximof the marvels
वांडा मैक्सिमॉफ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

1. वांडा मैक्सिमॉफ

मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की वांडा मैक्सिमॉफ को द स्कार्लेट विच के नाम से भी जाना जाता है। युद्धग्रस्त सोकोविया में रहने के दौरान नियो-नाजी  संगठन हाइड्रा एक विचित्र प्रयोग के अधीन था। इसके प्रयोग ने टेलिकाइनेसिस और मन पर नियंत्रण की उसकी शक्तियों को अनलॉक कर दिया, जिसे बाद में उसने एवेंजर्स में शामिल होने पर अच्छे के लिए इस्तेमाल किया। 'एवेंजर्स: एंडगेम' के में वांडा ने अपने उल्लेखनीय युद्ध कौशल का प्रदर्शन किया। और, ‘डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस’ में उसकी शक्तियां अपने सबसे विकराल रूप में दिखीं।

Popular Female Superheroes of MCU meet the seven mighty knights she hulk wanda maximof the marvels
द मार्वल्स - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

2. द मार्वल्स

मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की नवीनतम पेशकश 'द मार्वल्स' में कैप्टन मार्वल, मिस मार्वल और कैप्टन मोनिका रामब्यू एक साथ नजर आएंगे, जो अपनी महाशक्तियों से  पूरे ब्रह्मांड को खतरों से बचाते हैं। 'एवेंजर्स: एंडगेम' के बाद ‘द मार्वल्स’ पहली सुपरहीरो फिल्म है जिसका दुनिया भर के प्रशंसक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह फिल्म 10 नवंबर को सिनेमाघरों में अंग्रेजी के अलावा भारत में हिंदी, तमिल और तेलुगु में प्रदर्शित होगी। निया डाकोस्टा के निर्देशन में बनी इस फिल्म का निर्माण केविन फाइगी ने किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Popular Female Superheroes of MCU meet the seven mighty knights she hulk wanda maximof the marvels
शुरी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

3. शुरी

कठिन समय का सामना करने और सब कुछ खोने के बावजूद, शुरी ने ब्लैक पैंथर की कमान संभालने और वकांडा के पस्त नायकों की विरासत को जीवित रखने के लिए कदम बढ़ाया है। वह अपनी मातृभूमि के लिए अब तक के सबसे कठिन खतरों के लिए एक दुर्जेय प्रतिद्वंद्वी साबित हुई है। ‘ब्लैक पैंथर वकांडा फॉरएवर’ में शुरी ने वकांडा के भविष्य के लिए एक नया निश्चय लिया है।

विज्ञापन
Popular Female Superheroes of MCU meet the seven mighty knights she hulk wanda maximof the marvels
गमोरा जेन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

4. गमोरा जेन 

थानोस की गोद ली हुई बेटी गमोरा जेन ने युद्ध कला में अपनी महारत साबित की है। ताकतवर अवेंजर्स के साथ उसका पहला गठबंधन उसके अपने पिता के अलावा किसी और के खिलाफ नहीं था। गमोरा के उल्लेखनीय युद्ध कौशल और थानोस के खिलाफ युद्ध में सब कुछ बलिदान करने की इच्छा ने उसे एवेंजर्स का सम्मान दिलाया। लेकिन गमोरा जेन सिर्फ एक भयंकर योद्धा से कहीं ज्यादा है, उसके पास  तेज बुद्धि भी है और वह अपने विरोधियों को हराने से पहले उन्हें सावधान करती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed