फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Citadel: 'सिटाडेल' के जबर्दस्त एक्शन पर प्रियंका का बड़ा खुलासा, अभिनेत्री ने खुद किए 80 प्रतिशत स्टंट

Tue, 18 Apr 2023 08:21 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Tue, 18 Apr 2023 08:21 PM IST
विज्ञापन
Citadel actress Priyanka Chopra shares 80 percent of stunts o web series herself trust my body my instincts
प्रियंका चोपड़ा, सिटाडेल सीरीज - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपने अभिनय का जादू चलाने वाली प्रियंका चोपड़ा पिछले काफी दिनों से अपनी आगामी वेब सीरीज सिटाडेल को लेकर चर्चा में हैं। देसी गर्ल के फैंस उनकी इस एक्शन पैक्ड सीरीज का काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा वेब सीरीज के दूसरे ट्रेलर में जबरदस्त एक्शन करती नजर आ रही हैं, जो उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है। प्रियंका इन दिनों अपनी इस वेब सीरीज के प्रचार-प्रसार में लगी हैं, जिसके लिए वह आए दिन इंटरव्यू देती दिखाई दे रही हैं। अब हाल ही में एक साक्षात्कार में प्रियंका ने सीरीज के एक्शन सीक्वेंस के बारे में खुलकर बात की है और एक धमाकेदार खुलासा भी किया। इस खुलासे के बाद फैंस प्रियंका के और भी ज्यादा दीवाने हो जाएंगे। 

Citadel actress Priyanka Chopra shares 80 percent of stunts o web series herself trust my body my instincts
सिटाडेल - फोटो : सोशल मीडिया

रूसो ब्रदर्स द्वारा निर्देशित 'सिटाडेल' एक स्पाई थ्रिलर सीरीज है, जिसकी कहानी प्रियंका चोपड़ा और रिचर्ड मैडेन के इर्द-गिर्द घूमती है। दोनों ही सीरीज में एजेंट्स की भूमिका निभा रहे हैं। वेब सीरीज की रिलीज डेट जैसे-जैसे पास आती जा रही है, वैसे-वैसे सभी के दिलों इसको लेकर उत्साह बढ़ता ही जा रहा है। वेब सीरीज में प्रियंका चोपड़ा द्वारा किए गए हैरतअंगेज स्टंट्स को देखकर सभी हैरान हैं और उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। लेकिन बहुत से लोगों के दिलों में यह जरूर आया होगा कि यह सभी स्टंट्स या तो बॉडी डबल ने किए होंगे या फिर सब वीएफएक्स का कमाल है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि प्रियंका ने खुलासा किया है कि वेब सीरीज के 80 प्रतिशत स्टंट्स उन्होंने खुद किए हैं।

Citadel actress Priyanka Chopra shares 80 percent of stunts o web series herself trust my body my instincts
सिटाडेल - फोटो : सोशल मीडिया

एक इंटरव्यू में एक्शन करने के साथ अपने कम्फर्ट फैक्टर के बारे में बात करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने कहा, 'मैं एक्शन फिल्में करने वाली एक इंडस्ट्री से आती हूं। मैंने बॉलीवुड में भी एक्शन फिल्में की हैं। इसलिए, जब मैं एक अद्भुत स्टंट टीम के साथ कदम से कदम मिलाकर काम करती हूं तो मुझे खुद पर बहुत भरोसा होता है। सिटाडेल के लिए स्टंट टीम रूसो ब्रदर्स से आती है, जिन्होंने इंडस्ट्री में बेहतरीन काम किया है। मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा। मैं अहंकारी नहीं हूं। मैं इन सभी चीजों को दिमाग में लेकर नहीं चलती कि मैंने इतनी सारी फिल्में की हैं इसलिए मुझे सब पता है। मुझे सीखना पसंद है, खासकर जब किसी के पास मुझसे अधिक अनुभव हो, तो मुझे सब कुछ आत्मसात करना अच्छा लगता है।'
Indian 2: एस शंकर ने 'इंडियन 2' के लिए कमल हासन को कहा धन्यवाद, 'गेम चेंजर' को लेकर भी दिया बड़ा अपडेट

विज्ञापन
विज्ञापन
Citadel actress Priyanka Chopra shares 80 percent of stunts o web series herself trust my body my instincts
सिटाडेल - फोटो : सोशल मीडिया

प्रियंका चोपड़ा ने यह भी खुलासा किया कि उन्होंने सिटाडेल में अपने ज्यादातर स्टंट खुद ही किए हैं। वह बोलीं, 'शो में लगभग 80 प्रतिशत स्टंट मैंने खुद किए क्योंकि मुझे अपने शरीर और अपनी प्रवृत्ति पर भरोसा है। लेकिन मैंने बहुत कुछ सीखा और इस शो में मैंने जो एक्शन किया है, वह निश्चित रूप से उससे बहुत अलग है, जो मैंने पहले किया है।'

विज्ञापन
Citadel actress Priyanka Chopra shares 80 percent of stunts o web series herself trust my body my instincts
सिटाडेल - फोटो : social media

'सिटाडेल' का प्रीमियर 28 अप्रैल को अमेजन प्राइम वीडियो पर होगा, जिसके नए एपिसोड हर शुक्रवार जारी किए जाएंगे। सीरीज में मुख्य किरदार में रिचर्ड मैडेन और प्रियंका चोपड़ा जोनस हैं, जो एजेंट मेसन केन और नादिया सिंह की भूमिकाओं में हैं। सिटाडेल दुनिया भर में 240 से अधिक देशों में रिलीज होगी।
Varun Dhawan: वरुण धवन ने सिटाडेल टीम के साथ साझा की तस्वीर, दोस्त अर्जुन कपूर ने कुछ इस तरह किया रिएक्ट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed