फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Spider Man: अक्रॉस द स्पाइडर-वर्स में 'भारतीय' स्पाइडर मैन की एंट्री, फिल्म के ट्रेलर ने खोले इतने राज

Tue, 04 Apr 2023 05:25 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Tue, 04 Apr 2023 05:25 PM IST
विज्ञापन
Spider Man Across The Spider Verse trailer release first time world get Indian Spider Man Marvel animated film
स्पाइडर-मैन: अक्रॉस द स्पाइडर-वर्स - फोटो : सोशल मीडिया

मार्वल्स के फैंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है। दुनियाभर में मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स ने 'स्पाइडर-मैन' द्वारा बिछाए अपने जाल को और मजबूत करने के लिए इसकी एनिमेटेड फिल्म 'स्पाइडर-मैन: इनटू द स्पाइडर-वर्स' लेकर आए थे। फिल्म को मिली अपार सफलता के बाद ही एलान हो गया था कि अभी 'स्पाइडर-मैन' यानी माइल्स मोरालेस और ग्वेन स्टेसी का यह स्पाइडर-वर्ड और बड़ा होने वाला है। फैंस फिल्म के दूसरे पार्ट 'स्पाइडर-मैन: अक्रॉस द स्पाइडर-वर्स' के ट्रेलर का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे और अब उनकी यह ख्वाहिश पूरी हो गई है। दरअसल, 'स्पाइडर मैन: अक्रॉस द स्पाइडर-वर्स' का नया ट्रेलर रिलीज हो गया है, जो फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है।  

Spider Man Across The Spider Verse trailer release first time world get Indian Spider Man Marvel animated film
स्पाइडर-मैन: अक्रॉस द स्पाइडर-वर्स - फोटो : सोशल मीडिया

हमेशा से पर्दे पर लोगों को बचाते हुए नजर आने वाले स्पाइडर-मैन का जीवन बिल्कुल भी आसान नहीं है और यह बात किसी से छिपी नहीं है। उसके जीवन में आए दिन नए दुश्मनों से लड़ने से लेकर मल्टीवर्स की रक्षा करने तक जैसी बड़ी-बड़ी चुनौतियां होती हैं, जो बिल्कुल भी आसान नहीं हैं। लंबे इंतजार के बाद, मार्वल्स की एनिमेटेड फिल्म 'स्पाइडर-मैन: इन्टू का स्पाइडर वर्स' के दूसरे पार्ट 'स्पाइडर-मैन: अक्रॉस द स्पाइडर-वर्स' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में एक बार फिर माइल्स मोरालेस एक और बड़े मिशन पर निकला है। मार्वल्स ने जहां हर बार की तरह अपने फैंस की पसंद- न पसंद का ख्याल रखा है, वहीं इसके साथ ही उन्होंने पहली बार पर्दे पर एक भारतीय स्पाइडर-मैन भी दिखाया है, जो इंडियन फैंस के लिए सरप्राइज से कम नहीं है।
Priyanka Chopra: बेटी मालती मैरी को लेकर प्रियंका का खुलासा- बोलीं दिखती 'जोनास' हैं,लेकिन हैं 'असली चोपड़ा'

Spider Man Across The Spider Verse trailer release first time world get Indian Spider Man Marvel animated film
स्पाइडर-मैन: अक्रॉस द स्पाइडर-वर्स - फोटो : सोशल मीडिया

'स्पाइडर-मैन: अक्रॉस द स्पाइडर-वर्स' का रिलीज हुआ ट्रेलर थ्रिल और एडवेंचर से भरपूर है। फिल्म की कहानी इस बार सिर्फ और सिर्फ लोगों को बचाने के इर्द-गिर्द नहीं घूमती है, बल्कि स्पाइडर-मैन को इस बार मल्टीवर्स में हर स्पाइडर-मैन, स्पाइडर-वुमन और स्पाइडर-पर्सन को बचाने का काम दिया गया है। इस बार फिल्म में माइल्स मोरालेस को नई टीम के साथ एक नए विलेन का सामना करना पड़ता है। फिल्म का विलेन इस हर ब्रह्मांड को डिस्टर्ब करने की योजना बना रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Spider Man Across The Spider Verse trailer release first time world get Indian Spider Man Marvel animated film
स्पाइडर-मैन: अक्रॉस द स्पाइडर-वर्स - फोटो : सोशल मीडिया

'स्पाइडर मैन: अक्रॉस द स्पाइडर-वर्स' का निर्देशन जस्टिन के थॉम्पसन, जोआकिम डॉम सैंटोस और केम्प पॉवर्स ने किया है। वॉइस कास्ट में ऑस्कर इसहाक, ब्रायन टायरी हेनरी, लूना लॉरेन वेलेज, ग्रेटा ली, इस्सा राय, रेचल ड्रेच, जोर्मा टैकोन, शी विघम और जेसन श्वार्ट्जमैन शामिल हैं। यह फिल्म भारत में 10 भाषाओं में रिलीज होने वाली है, जिसमें अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषाएं शामिल हैं। फिल्म में इस बार हमें पवित्र प्रभाकर नाम का एक भारतीय स्पाइडर-मैन भी देखने के लिए मिलने वाला है।

विज्ञापन
Spider Man Across The Spider Verse trailer release first time world get Indian Spider Man Marvel animated film
स्पाइडर-मैन: अक्रॉस द स्पाइडर-वर्स - फोटो : सोशल मीडिया

यह 2018 की ऑस्कर विजेता एनिमेटेड सुपरहीरो फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: इनटू द स्पाइडर-वर्स’की अगली कड़ी है। इसके जरिए स्पाइडर-मैन  माइल्स मोरालेस एक बार फिर एक्शन करने के लिए तैयार है और इस बार भारत का कनेक्शन भी जोड़ा गया है। ऐसे में मार्वल्स के फैंस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें, यह फिल्म 2 जून 2023 को रिलीज होगी।
Pushpa 2: पोस्टपोन हो गई अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2'! मेकर्स ने अचानक इस वजह से लिया फैसला

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed