बॉलीवुड के बाद प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड में भी धमाल मचा रही हैं। वे अब तक कई विदेशी प्रोजेक्ट का हिस्सा रह चुकी हैं। अभिनेत्री जल्द ही 'हेड्स ऑफ स्टेट' में नजर आने वाली हैं। इसके लिए वे बीते काफी समय से फ्रांस में शूटिंग कर रही थीं।
Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा ने 'हेड्स ऑफ स्टेट' पर दिया बड़ा अपडेट, सीधा ओटीटी पर रिलीज होगी फिल्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस बीच अभिनेत्री ने अपनी आगामी फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट दिया है। बीते लंबे समय से अपने प्रशंसकों को शूटिंग से जुड़ी जानकारी लगातार साझा कर रहीं प्रियंका ने हाल ही में सोशल मीडिया पर बताया कि उनकी फिल्म की शूटि्ंग आखिरकार पूरी हो गई। साथ ही, उन्होंने यह भी जानकारी दी है कि यह फिल्म सीधा ओटीटी पर रिलीज होगी।
अभिनेत्री ने पर्दे के पीछे के कुछ मजेदार पलों को एक वीडियो के जरिए फैंस के साथा साझा किया है। इसमें मालती भी हैं। मेकअप से लेकर वर्कआउट तक में मालती अपनी मां के साथ नजर आ रही हैं।
वीडियो में बेटी को गोद में लिए हुए वर्कआउट करती प्रियंका को देखकर फैंस अभिनेत्री की जमकर तारीफ कर रहे हैं। वीडियो में अभिनेत्री सुपर फिट और बेहद खूबसूरत लग रही है। अभिनेत्री ने वीडियो के साथ नोट में लिखा, "और यह खत्म हो गया.. एक साल हो गया.. ठीक है, इस दौरान बहुत कुछ हुआ, लेकिन हम आज यहां मौजूद हैं। हंसी और प्रोफेशनलिज्म से भरपूर इस फिल्म की शूटिंग को आज पूरा कर लिया। यह दुर्लभ संयोजन हमेशा नहीं होता है.. ।" इस पोस्ट में उन्होंने क्रू और कास्ट की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने बताया कि दिग्गजों के साथ काम करना उनके लिए सम्मान की बात है।
View this post on Instagram
प्रियंका ने आगे इस बात की भी जिक्र किया है कि यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज होगी। 'हेड्स ऑफ स्टेट' को जल्द ही प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया जा सकेगा। फिल्म में प्रियंका के साथ जॉन सीना, इदरीस एल्बा जैक क्वैड जैसे सितारे हैं।
Bhupendra Jogi: ‘नाम क्या है? भूपेंद्र जोगी’, वायरल रील वाले शख्स पर हुआ चाकू से हमला, लगे 40 टांके