फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Matrix Resurrections: फिल्म प्रमोशन में प्रियंका चोपड़ा ने पहनी ऐसी जालीदार ड्रेस, तस्वीरें देख आप भी रह जाएंगे हैरान

Fri, 17 Dec 2021 12:51 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Fri, 17 Dec 2021 12:51 PM IST
विज्ञापन
Priyanka Chopra shared pictures wearing a black dress in Matrix Resurrection promotion went viral on social media
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

ग्लोबल आइकन और एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस ने अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपने बोल्ड लुक से भी फैंस को प्रभावित किया है। प्रियंका चोपड़ा अपने हर आउटफिट में खूबसूरत लगती हैं और इसी वजह से एक्ट्रेस की हर तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है। प्रियंका चोपड़ा की मोस्ट अवेटिड फिल्म ‘द मैट्रिक्स रिसरेक्शन्स’ जल्द ही रिलीज होने वाली है, और इसी वजह से प्रियंका चोपड़ा अपनी फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रही हैं लेकिन इस प्रमोशन के दौरान भी प्रियंका अपनी फिल्म के अलावा अपने ग्लैमरस अंदाज की वजह से लाइमलाइट बटोर रही हैं।


 
हाल ही में, प्रियंका चोपड़ा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें वह ब्लैक ड्रेस में काफी सुंदर लग रही हैं। एक्ट्रेस ने ये लुक अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए लिया था और उसी दौरान क्लिक की गई तस्वीरें प्रियंका ने अब सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

Priyanka Chopra shared pictures wearing a black dress in Matrix Resurrection promotion went viral on social media
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि प्रियंका कैमरे के लिए काफी एटीट्यूड के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। हालांकि, आगे की दो तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा की हंसी भी देखने को मिल रही है। लुक की बात करें तो, प्रियंका ने ब्लैक कलर का जम्प सूट पहना हुआ है, जो पूरी तरह नेट से तैयार किया गया है। इस आउफिट के ऊपर प्रियंका ने मैचिंग ब्लैजर भी कैरी किया है और बालों को बांधा हुआ है। प्रियंका चोपड़ा अपने ओवरऑल लुक में काफी सुंदर लग रही हैं। एक्ट्रेस के इस आउटफिट को स्टाइलिश लॉ रोच ने स्टाइल किया।

Priyanka Chopra shared pictures wearing a black dress in Matrix Resurrection promotion went viral on social media
निक जोनस, प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

इन तस्वीरों के साथ प्रियंका चोपड़ा ने लिखा, ‘एक और खत्म हो गया। द मैट्रिक्स मूवी। री-एंटर द मैट्रिक्स 12.22.21।’ प्रियंका चोपड़ा की इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। महज चंद घंटों में एक्ट्रेस की इस तस्वीरों को लाखों लोगों ने लाइक किया है। इतना ही नहीं, फैंस भी तस्वीरों पर जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। लोगों का प्रियंका का ये लुक काफी पसंद आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Chopra shared pictures wearing a black dress in Matrix Resurrection promotion went viral on social media
प्रियंका चोपड़ा फ्लोरल पैंट सूट - फोटो : instagram/priyankachopra

बीते कुछ दिनों से प्रियंका चोपड़ा अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी लाइमलाइट में हैं। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपने नाम के आगे चोपड़ा और जोनस सरनेम हटा दिया था, जिसके बाद प्रियंका और निक जोनस की तलाक की अफवाह उठी। इतना ही नहीं, इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान भी प्रियंका चोपड़ा को निक जोनस की पत्नी के रूप में बुलाया गया, तो एक्ट्रेस ने सभी को फटकार लगाई। प्रियंका ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर कहा, ‘बहुत दिलचस्प है कि मैं अब तक की सबसे प्रतिष्ठित फिल्म फ्रेंचाइजी में से एक का प्रचार कर रही हूं, और मुझे अभी भी ' निक जोनस की पत्नी' के रूप में संदर्भित किया जा रहा है।’

विज्ञापन
Priyanka Chopra shared pictures wearing a black dress in Matrix Resurrection promotion went viral on social media
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा आखिरी बार 'द व्हाइट टाइगर' और 'द स्काइ इज पिंक' जैसी फिल्मों में नजर आई थीं। वह कई बड़े प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रह चुकी हैं और आने वाले समय में 'मैट्रिक्स' जैसी फिल्म में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में प्रियंका के साथ कीनू रीव्स, कैरी एनी मॉस, जेसिका हेनविक और नील पैट्रिक हैरिस जैसे कलाकार दिखाई देंगे।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed