{"_id":"62d16179f2254324af4e9d38","slug":"priyanka-chopra-sister-in-law-sophie-turner-welcome-baby-girl-with-joe-jonas","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sophie Turner- Joe Jonas: दूसरी बार चाची बनीं देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा, जेठानी सोफी टर्नर ने दिया बेटी को जन्म","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
Sophie Turner- Joe Jonas: दूसरी बार चाची बनीं देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा, जेठानी सोफी टर्नर ने दिया बेटी को जन्म
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा चौधरी
Updated Fri, 15 Jul 2022 06:15 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
प्रियंका चोपड़ा, सोफी टर्नर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के घर एक बार फिर खुशियों ने दस्तक दी है। अभिनेत्री प्रियंका दूसरी बार चाची बन गई हैं। दरअसल, प्रियंका की जेठानी सोफी टर्नर दोबारा मां बन गई हैं और उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया है। सोफी टर्नर और जो जोनस गुरुवार को पेरेंट्स बन गए हैं। सोफी टर्नर के प्रवक्ता ने मीडिया को इस बात की पुष्टि की है।
2 of 4
सोफी टर्नर, जो जोनस
- फोटो : सोशल मीडिया
सोफी टर्नर के प्रवक्ता ने मीडिया को बताया कि अभिनेत्री ने बेटी को जन्म दिया है और वह बेहद खुश हैं। इससे पहले जो और सेफी एक दो साल की बेटी विला के माता-पिता हैं। सोफी ने जुलाई 2020 में विला को जन्म दिया था। सोफी की बेबी बंप के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब छाई रही थीं, ऐसे में फैंस उनकी बेटी की झलक देखने के लिए बेताब हैं। कपल को सोशल मीडिया पर भी खूब बधाइयां मिल रही हैं।
3 of 4
सोफी टर्नर, जो जोनस
- फोटो : सोशल मीडिया
सोफी हॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री हैं। सोफी को 'द गेम ऑफ थ्रोन्स' के लिए जाना जाता है। इस शो के सोफी तीन बार अवॉर्ड भी जीत चुकी हैं। सोफी 'टाइम फ्रीक', ‘अनादर मी', 'जोशी', 'डार्क फोनिक्स' जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। वहीं, जो जोनस की बात करें तो वह सिंगर और अभिनेता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस अपनी बेटी के साथ
- फोटो : insta
बता दें कि सोफी टर्नर और जो जोनस ने 29 जून 2019 को शादी की थी। इस शाही शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। वहीं, इस साल जोनस परिवार में सोफी ही नहीं प्रियंका भी मां बनी हैं। साल की शुरुआत में निक और प्रियंका ने सरोगेसी से बेटी को जन्म दिया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।