फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Thor 4 Bo Collection Day 7: 'थॉर 4' के हथौड़े का जादू हुआ कम, सातवें दिन कमाए इतने करोड़

Thu, 14 Jul 2022 10:49 AM IST
शशि सिंह अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: शशि सिंह Updated Thu, 14 Jul 2022 10:49 AM IST
विज्ञापन
thor love and thunder day 7 box office collection Chris Hemsworth starrer marvel film still crosses Rs 78 crore mark on Day 7
‘थॉर: लव एंड थंडर’ - फोटो : सोशल मीडिया

मार्वल स्टूडियो की सिनेमैटिक यूनिवर्स की नई पेशकश 'थॉर: लव एंड थंडर' बीती 7 जुलाई को रिलीज हुई थी। रिलीज होते ही मार्वल की इस फिल्म ने पहले दिन शानदार ओपनिंग ली थी और इसके बाद लगातार इसका कलेक्शन अच्छा रहा और फिल्म ने सोमवार का टेस्ट भी पास कर लिया, लेकिन छठे दिन मंगलवार को इसके कलेक्शन में कुछ गिरावट आई थी जो सातवें दिन भी जारी रही। 'थॉर 4' की शुरुआती रफ्तार को देखते हुए उम्मीद थी कि ये फिल्म एक हफ्ते में 100 करोड़ी क्लब में शामिल हो जाएगी, हालांकि ऐसा होता नहीं दिखा। तो चलिए जानते हैं, 'थॉर 4' ने सातवें दिन कितना कलेक्शन किया और क्या है इसका अब तक का कलेक्शन।

thor love and thunder day 7 box office collection Chris Hemsworth starrer marvel film still crosses Rs 78 crore mark on Day 7
फिल्म ‘थॉर: लव एंड थंडर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मार्वल स्टूडियोज की रची गई दुनिया के दीवाने दुनियाभर में देखने को मिलते हैं और यही वजह है कि मार्वल की हर फिल्म हिंदी में भी शानदार कमाई करती है। फिल्म 'थॉर लव एंड थंडर' ने भी अच्छी शुरुआत की। भले ही वीकेंड के बाद इसके कलेक्शन में गिरावट आई है लेकिन थॉर ने बॉक्स ऑफिस पर अभी भी अपनी पकड़ बनाई हुई है।

thor love and thunder day 7 box office collection Chris Hemsworth starrer marvel film still crosses Rs 78 crore mark on Day 7
थॉर: लव एंड थंडर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

ये रहा छठे दिन तक का कलेक्शन
थॉर लव एंड थंडर ने गुरुवार को सिनेमा घरों में दस्तक दी थी और पहले दिन शानदार ओपनिंग लेते हुए फिल्म ने 18.6 करोड़ की कमाई की थी इसके बाद फिल्म के अगले दिन के कलेक्शन में कुछ गिरावट देखने के मिली और कलेक्शन 11.55 करोड़ रुपये रहा। शनिवार को एक बार फिर से फिल्म को वीकेंड का फायदा मिलता दिखा और इसका कलेक्शन 11 से सीधे 16.70 करोड़ पर पहुंच गया वहीं रविवार को एक बार फिर थॉर के हथौड़ा का जादू दिखा और फिल्म ने बढ़त बनाते हुए 17.85 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया जो पहले दिन की तुलना में कुछ ही कम था। इसी के साथ फिल्म ने अपने पहले वीकेंड पर 64.70 का कलेक्शन कर शानदार शुरुआत की।

विज्ञापन
विज्ञापन
thor love and thunder day 7 box office collection Chris Hemsworth starrer marvel film still crosses Rs 78 crore mark on Day 7
थॉर: लव एंड थंडर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सातवें दिन तक फिल्म ने कमाए इतने करोड़
पहले वीकेंड के बाद सोमवार को थॉर के कलेक्शन में एक बार फिर गिरावट देखने को मिली और पांचवें दिन फिल्म ने तकरीबन 5.50 करोड़ का कलेक्शन किया। वहीं छठे दिन मंगलवार को इसके कलेक्शन में फिर से कमी आई और थॉर ने महज 4.50 करोड़ का ही कारोबार किया। सातवें दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है, जिसके मुताबिक फिल्म ने बुधवार को सिर्फ 3.50 करोड़ का कलेक्शन किया है। अब फिल्म का टोटल कलेक्शन 78.20 करोड़ हो गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed