आज के दौर में हर कोई खूबसूरत दिखना चाहता है और इसके लिए वह तरह-तरह के नुस्खे भी अपनाता हैं। खासकर ग्लैमर वर्ल्ड से जुड़ी अभिनेत्रियां अपनी त्वचा का बेहद ख्याल रखती हैं और ग्लैमरस लुक पाने के लिए कभी-कभी वह इस हद तक चली जाती हैं कि कोई उसकी कल्पना भी नहीं कर सकता। आज हम आपको कुछ ऐसे ही हसीनाओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अपनी सुंदरता को बरकरार रखने के लिए अजीबो-गरीब नुस्खे आजमाती हैं, चाहे ऐसा करने में उन्हें दर्द और तकलीफ का सामना क्यों न करना पड़े। तो चलिए आपको बताते हैं हॉलीवुड की इन अभिनेत्रियों के ब्यूटी सीक्रेट्स...
Hollywood: कोई सांप का जहर तो कोई लेती हैं जोंक थेरेपी, खूबसूरती के लिए और भी बहुत कुछ करती हैं ये एक्ट्रेसेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्विनिथ पाल्ट्रो
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है ग्विनिथ पाल्ट्रो का, जो अपने चेहरे की झुर्रियों से बचने के लिए सांप से जहर से बनी क्रीम लगाती हैं। आपको ये जानकारी हैरानी तो जरूर होगी, लेकिन यह सच है।
स्कारलेट जॉनसन
स्कारलेट जॉनसन हॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि उनकी इस सुंदर और ग्लोइंग स्किन के पीछे क्या राज है? दरअसल, स्कारलेट अपनी स्किन पर सिडार विनेगर (सिरका) का इस्तेमाल करती हैं।
डेमी मूर
अभिनेत्री डेमी मूर का ब्यूटी सीक्रेट सबसे ज्यादा भयानक है। अभिनेत्री ग्लोइंग स्किन के लिए जोंक थेरेपी का सहारा लेती हैं। इस थैरेपी में चेहरे पर बहुत सी जोंक रखी जाती हैं, जो खून से ऐसे टॉक्सिंस को चूस लेते हैं, जिससे त्वचा जवां और चमकदार दिखने लगती है। हालांकि यह काफी दर्दनाक थेरेपी होती है, जिसमें समय भी लगता है।
विक्टोरिया बेकहम
फैशन डिजाइनर और सिंगर विक्टोरिया बेकहम का ब्यूटी सीक्रेट जानकार आपके होश उड़ जाएंगे और शायद आपको यह सच भी नहीं लगे। लेकिन मशहूर फुटबॉलर डेविड बेकहम की पत्नी विक्टोरिया बेकहम बर्ड पूप (चिड़ियों का मल) से फेशियल कराती हैं। कहा जाता है कि इससे त्वचा में निखार आता है।