फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

19 की उम्र में ही ड्रग्स लेने लगे थे जस्टिन बीबर, पोस्ट में किए हैं कई चौंकाने वाले खुलासे

Tue, 03 Sep 2019 03:26 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 03 Sep 2019 03:26 PM IST
विज्ञापन
singer Justin Bieber wrote on Instagram says I started doing heavy drugs at 19
जस्टिन बीबर - फोटो : instagram
कनाडा के बहुचर्चित पॉप स्टार जस्टिन बीबर अपने गानों के साथ-साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर भी खबरों में बने रहते हैं। पिछले दिनों ये खबर सामने आई थी कि बीबर और हाल ही में उनकी पत्नी बनी हैली बाल्डविन के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। अब जस्टिन बीबर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखकर कुछ चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।
singer Justin Bieber wrote on Instagram says I started doing heavy drugs at 19
जस्टिन बीबर
जस्टिन बीबर ने लिखा- जब आप अपने जीवन से अपने अतीत, नौकरी, जिम्मेदारियों, भावनाओं और अपने रिश्तों से अभिभूत हो जाते हैं तो सुबह बिस्तर से उठना कठिन होता है। जब ऐसा लगता है कि एक मुसीबत से बाद मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है तो आप अपने दिन को डर के लेंस से देखना शुरू कर देते हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Hope you find time to read this it’s from my heart

A post shared by Justin Bieber (@justinbieber) on

singer Justin Bieber wrote on Instagram says I started doing heavy drugs at 19
justin bieber
उन्होंने आगे लिखा- मुझे अतीत में कई आत्मघाती विचारों से जूझना पड़ा है। मैं भाग्यशाली हूं कि लोग मुझे प्रोत्साहित करते हैं। मैंने 19 की उम्र में ड्रग्स लेना शुरू कर दिया था और अपने रिश्तों का दुरूपयोग किया। मैं उन सभी से दूर हो गया जो मुझे प्यार करते थे। मैंने कभी भी जिम्मेदारी के मूल सिद्धांतों को नहीं सीखा। मैं जो कुछ भी चाहता था उस तक पहुंचा। लेकिन मैंने जो गल्तियां की उनको ठीक करने में सालों लग गए। टूटे हुए रिश्तों को ठीक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
singer Justin Bieber wrote on Instagram says I started doing heavy drugs at 19
Justin Bieber
हाल ही में बीबर ने ये खुलासा किया था कि वह तनाव की वजह से खुद को दुनिया से दूर महसूस कर रहे हैं और यही स्थिति उन्हें खाए जा रही है। उन्होंने कहा था, ‘मैं हमेशा वापसी करता हूं इसलिए ज्यादा चिंतित नहीं हूं, केवल आप तक पहुंचने और आपसे मेरे लिए दुआ करने के लिए कहना चाहता हूं, भगवान पर भरोसा है और आपकी दुआएं रंग लाएंगी, शुक्रिया।’
विज्ञापन
singer Justin Bieber wrote on Instagram says I started doing heavy drugs at 19
justin bieber
बता दें कनाडाई सिंगर जस्टिन बीबर ने पिछले साल ही अमेरिकी मॉडल हैली बाल्डविन से शादी की है। जस्टिन साल 2016 से हैली को डेट कर रहे थे। इससे पहले जस्टिन बीबर सेलेना गोमेज के साथ रिलेशनशिप में थे। बता दें 2010 में मशहूर पॉप सिंगर जस्टिन बीबर और सेलेना गोमेज ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था। लेकिन किसी वजह से दोनों 2014 में ब्रेकअप हो गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed