फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्पेशल: बॉन्ड फिल्मों में 7 बार OO7 बने रोजर मूर, भारत से था खास रिश्ता

Tue, 23 May 2017 08:37 PM IST
amarujala.com- Written by: श्रवण शुक्ला
amarujala.com- Written by: श्रवण शुक्ला Updated Tue, 23 May 2017 08:37 PM IST
विज्ञापन
Special: 7 time Bond Actor Roger Moore dies aged 89, Moore was special connection with India
स्पेशल: बॉन्ड फिल्मों में 7 बार OO7 बने रोजर मूरे, भारत से था खास रिश्ता
हॉलीवुड सिनेमा की सबसे सफल फ्रेंचायजी जेम्स बॉन्ड की फिल्मों में OO7 का किरदार निभाने वाले महान अभिनेता रोजर मूर नहीं रहे। कैंसर के चलते उनकी मौत हो गई। रोजर मूर ने स्विट्जरलैंड में अपनी आखिरी सांसे ली। रोजर मूर जेम्स बॉन्ड फ्रेंचायजी की फिल्मों में 7 बार लीड कैरेक्टर OO7 को जी चुके थे। वो सर्वाधिक बार जेम्स बॉन्ड बनने वाले अभिनेता रहे। आगे की स्लाइड्स में जानें, रोजर मूर के शानदार फिल्मी सफर और उनके इंडियन कनेक्शन के बारे में...

रोजर मूर 46 साल की उम्र में बनें बॉन्ड

Special: 7 time Bond Actor Roger Moore dies aged 89, Moore was special connection with India
रोजर मूर 46 साल की उम्र में बनें बॉन्ड
रोजूर मूर साल 1973 से 1985 तक जेम्स बॉन्ड बनकर पूरी दुनिया पर राज करते रहे। इस दौरान बॉन्ड के तौर पर उनकी 7 फिल्में आई। वो सबसे ज्यादा बार बॉन्ड को जीने वाले एक्टर हैं, साथ ही सबसे ज्यादा समय तक भी। बॉन्ड के तौर पर वो दुनिया के सामने साल 1973 में 'लाइव एंड लेट डॉई' फिल्म के साथ आए। आगे की स्लाइड जाने, रोजर के बॉन्ड फिल्मों के नाम...

OO7 ने दिया स्टारडम

Special: 7 time Bond Actor Roger Moore dies aged 89, Moore was special connection with India
OO7 ने दिया स्टारडम
रोजर ने 'लाइव एंड लेट डॉई' के बाद साल 1974 में सबसे प्रसिद्ध बॉन्ड फिल्म 'द मैन विद द गोल्डन गन' में बॉन्ड का किरदार जिया। इसके बाद साल 1977 में आई 'द स्पॉई हू लव्ड मी'। इस फिल्म ने उन्हें स्टारडम पर पहुंचा दिया। मूर ने साल 1979 में 'मूनरैकर', साल 1981 में 'फॉर योर आईज ओनली', साल 1983 में 'ओक्टोपसी' और साल 1985 में 'ए व्यू टू ए किल' तक बॉन्ड का किरदार निभाया। मूर के नाम बॉन्ड फिल्मों को लेकर एक और रिकॉर्ड है, जो शायद ही कोई तोड़ पाए। आगे की स्लाइड में जानें, उनके इस खास रिकॉर्ड के बारे में..
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे बुजुर्ग बॉन्ड रहे रोजर मूर

Special: 7 time Bond Actor Roger Moore dies aged 89, Moore was special connection with India
सबसे बुजुर्ग बॉन्ड रहे रोजर मूर
रोजर मूर सबसे ज्यादा उम्र में बॉन्ड (45 वर्ष) बने और सबसे ज्यादा उम्र तक बॉन्ड(58) बने रहे। उनके निभाए बॉन्ड के किरदार को साल 2004 में अकादमी अवॉर्ड की वोटिंग में बेस्ट बॉन्ड चुना गया। साल 2008 में फिर से वो 62फीसदी मतों के साथ बेस्ट बॉन्ड बने रहे। आगे जानें, ब्रिटिश एंपायर का पा चुके थे अवॉर्ड...
 
विज्ञापन

नाइट कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द ब्रिटिश अंपायर थे रोजर मूर

Special: 7 time Bond Actor Roger Moore dies aged 89, Moore was special connection with India
नाइट कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द ब्रिटिश अंपायर थे रोजर मूर
रोजर मूर का जन्म स्टॉकवेल, लंदन में हुआ था। चैरिटी के कामों के चलते उन्हें केबीई(नाइट कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द ब्रिटिश अंपायर) की उपाधि से ब्रिटिश साम्राज्ञी ने सम्मानित किया था। उन्हें साल 1999 में सीबीई(कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द ब्रिटिश उपाधि) की उपाधि मिली थी। ये उपाधि ब्रिटिश राजशाही द्वारा बेहतरीन कामों के चलते दिए जाते हैं। वो यूनिसेफ के एंबेसडर भी रहे और मानवता के कामों में उनकी सक्रियता दशकों तक रही। रोजर मूर को हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम में भी शामिल किया जा चुका है। आगे जानें, उनके भारत से खास रिश्ते के बारे में...
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed