फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Spider Man No Way Home collection: स्पाइडर मैन बनी ब्लॉकबस्टर, धुंआधार कमाई करते हुए फिल्म ने पार किया 260 करोड़ का आंकड़ा

Mon, 03 Jan 2022 02:34 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Mon, 03 Jan 2022 02:34 PM IST
विज्ञापन
Spider Man No Way Home Box Office collection Tom Holland film crosses ₹200 crore mark Indian Box Office
Spider Man No Way Home collection - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

टॉम हॉलैंड स्टारर हॉलीवुड फिल्म 'स्पाइडर मैन: नो वे होम’ को 16 दिसंबर को भारतीय थिएटर्स में रिलीज किया गया था। फैंस में इस फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज था। स्पाइडर मैन को लेकर भारतीय दर्शकों में किस कदर दीवानगी है, इस बात का अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि इस फिल्म के लिए दर्शकों ने एडवांस में ही टिकट बुक कर लिए थे। रिलीज के पहले दिन ही स्पाइडर-मैन नो वे होम ने शानदार कमाई की थी। महज 10 दिनों में ही फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई थी। इस फिल्म को रिलीज हुए अब 18 दिन हो चुके हैं लेकिन अब भी दर्शकों में इसे लेकर क्रेज बना हुआ है और फिल्म बंपर कमाई कर रही है। स्पाइडरमैन- नो वे होम को यह सफलता ऐसे वक्त में हासिल हुई है, जब कई बॉलीवुड फिल्में दर्शकों के लिए सिनेमाघरों में जूझती रही हैं। 

Spider Man No Way Home Box Office collection Tom Holland film crosses ₹200 crore mark Indian Box Office
स्पाइडर-मैन: नो वे होम - फोटो : Instagram

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर स्पाइडर मैन-नो वे होम ब्लॉकबस्टर साबित हुई है और फिल्म ने धुआंधार कमाई करते हुए 200 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लिया है। तो चलिए नजर डालते हैं स्पाडर मैन-नो वे होम के पूरे कलेक्शन पर। स्पाइडर मैन-नो वे होम भारतीय बॉक्स ऑफिस पर साल 2021 की सबसे बड़ी फिल्म बन गई है, तो वहीं भारत में रिलीज के 18 दिनों में ही 260 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली हॉलीवुड के लिए ये तीसरी सबसे बड़ी फिल्म बन गई है। अगर बात स्पाइडर मैन- नो वे होम की अमेरिका में हुई कमाई की बात करें तो सप्ताह के अंत तक फिल्म ने तकरीबन 52.7 मिलियन डॉलर की कमाई है। दुनियाभर में स्पाइडरमैन- नो वे होम के कलेक्शंस की बात करें तो फिल्म तीन हफ्तों में 1.37 बिलियन डॉलर यानी लगभग 10,200 करोड़ रुपये का कारोबार कर चुकी है। जिसमें चीन और जापान ने अभी तक फिल्म को रिलीज नहीं किया है।

Spider Man No Way Home Box Office collection Tom Holland film crosses ₹200 crore mark Indian Box Office
Spider Man No Way Home - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

स्पाइडर मैन ने पहले दिन से ही शानदार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था। अगर बात पहले हफ्ते की करें तो फिल्म ने  148.07 रुपये की कमाई कर ली थी। इसके बाद रिलीज के दूसरे हफ्ते में स्पाइडर मैन-नो वे होम ने देश में 41.60 करोड़ की कमाई की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Spider Man No Way Home Box Office collection Tom Holland film crosses ₹200 crore mark Indian Box Office
'स्पाइडर मैन: नो वे होम' - फोटो : सोशल मीडिया

स्पाइडर मैन का तीसरे हफ्ते का कलेक्शन-
स्पाइडर मैन-नो वे होम ने रिलीज के तीसरे हफ्ते में भी ताबड़तोड़ कमाई की है। तीसरे हफ्ते के शुक्रवार को फिल्म ने  3.84 करोड़ की कमाई की थी। वीकेंड में एक बार फिर से स्पाइडर मैन की कमाई में बढ़ोत्तरी हुई और शनिवार को फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 4.92 करोड़ का कारोबार किया है। इसके अगले दिन रविवार को भी फिल्म ने अच्छा कलेक्शन करते हुए 4.75 करोड़ का कलेक्शन किया। इस तरह से स्पाइडर मैन-नो वे होम ने ओवरऑल 259.67 करोड़ की कमाई की है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed