{"_id":"5d22e1458ebc3e6ce64e328a","slug":"spiderman-far-from-home-box-office-collection-till-day-4","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'स्पाइडरमैन फार फ्रॉम होम' का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा जारी, चार दिन में कमा लिए इतने करोड़ रुपये","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
'स्पाइडरमैन फार फ्रॉम होम' का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा जारी, चार दिन में कमा लिए इतने करोड़ रुपये
अमर उजाला, मुंबई टीम
Published by: Avinash Pal
Updated Mon, 08 Jul 2019 11:59 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
फिल्म स्पाइडरमैन फार फ्रॉम होम
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एवेंजर्स सीरीज की कहानियों का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर दबदबा एक बार फिर मार्वेल स्टूडियोज और सोनी एंटरटेनमेंट पिक्चर्स की फिल्म स्पाइडरमैन फार फ्रॉम होम से साबित हो गया है। टॉम हॉलैंड स्टारर इस फिल्म ने भारत में इस साल किसी हॉलीवुड फिल्म की दूसरी सबसे बड़ी वीकएंड ओपनिंग ली है। स्पाइडरमैन फार फ्रॉम होम ने पहले वीकएंड में जो कमाई की है वह भारत में अब तक रिलीज हुई सारी फिल्मों में से पांचवें नंबर पर है।
2 of 4
Spiderman: Far From Home
- फोटो : amar ujala mumbai
स्पाइडरमैन फार फ्रॉम होम की कहानी वहां से शुरू होती है जहां एवेंजर्स सीरीज की कहानी पिछली फिल्म एवेंजर्स एंडगेम पर आकर रुकी थी। आमतौर पर मार्वेल की फिल्मों को भारत में डिजनी इंडिया रिलीज करती रही है। लेकिन चूंकि स्पाइडरमैन के किरदार वाली फिल्मों के राइट्स सोनी पिक्चर्स के पास है लिहाजा इस किरदार की फिल्में मार्वेल स्टूडियो सोनी के साथ ही मिलकर बनाता है।
3 of 4
Spiderman Home Cumming
- फोटो : social media
फिल्म भारत में 4 जुलाई को रिलीज हुई और इसने पहले ही दिन 10 करोड़ पांच लाख रुपये का कारोबार कर स्पाइडरमैन सीरीज की फिल्मों की भारत में ओपनिंग का नया रिकॉर्ड बना दिया। फिल्म का कलेक्शन शुक्रवार को थोड़ा गिरा, लेकिन शनिवार और रविवार को एवेंजर्स सीरीज के फैंस की सिनेमाघरों में वापसी ने इसकी किस्मत चमका दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
टॉम हॉलैंड
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
स्पाइडरमैन फार फ्रॉम होम ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर शुक्रवार को आठ करोड़ 79 लाख रुपये, शनिवार को 12 करोड़ 41 लाख रुपये और रविवार को 15 करोड़ 41 लाख रुपये कमाए। इस तरह स्पाइडरमैन फार फ्रॉम होम भारत में अब तक कुल 46 करोड़ 66 लाख रुपये कमा चुकी है। भारत में रिलीज हुई किसी भी हॉलीवुड फिल्म की पहले वीकएंड की कमाई के मामले में स्पाइडरमैन फार फ्रॉम होम पांचवें नंबर पर रही, वहीं इस साल भारत में रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्मों से तुलना करें तो यह सिर्फ एवेंजर्स एंडगेम से पीछे है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।