फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Spiderman No Way Home Collection Day 2: रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बना रहा 'स्पाइडरमैन', दो दिन में ही कर डाला ताबड़तोड़ कलेक्शन

Sat, 18 Dec 2021 02:45 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sat, 18 Dec 2021 02:45 PM IST
विज्ञापन
Spiderman No Way Home box office Collection Day 2 tom holland film
स्पाइडरमैन: नो वे होम - फोटो : सोशल मीडिया

शुक्रवार को करीब 3000 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई 'स्पाइडर-मैन: नो वे होम' रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बनाती जा रही है। पहले दिन इस फिल्म ने रिकॉर्ड कलेक्शन करते हुए 35 करोड़ की कमाई की थी अब फिल्म के दूसरे दिन का कलेक्शन भी सामने आ चुका है। कोरोना काल में किसी फिल्म को लेकर इतनी दीवानगी से सभी हैरान रह गए हैं। फिल्म की दमदार शुरुआत के बाद अब इस फिल्म के दूसरे दिन का कलेक्शन देखना भी काफी दिलचस्प है।

Spiderman No Way Home box office Collection Day 2 tom holland film
'स्पाइडर मैन: नो वे होम' - फोटो : सोशल मीडिया

दूसरे दिन भी की रिकॉर्ड कमाई
रिपोर्ट्स की मानें तो 'स्पाइडर-मैन: नो वे होम' ने दूसरे दिन 22 करोड़ का कलेक्शन किया है। यानी मार्वल सिनेमैटिक यूनीवर्स की नई फिल्म ‘स्पाइरमैन: नो वे होम’ ने वह कर दिखाया है जो भारत में इस साल बड़े से बड़ा सितारा भी नहीं कर पाया। ‘स्पाइडर-मैन’ को सबसे अच्छी प्रतिक्रिया मुंबई, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कुछ शहरों से मिल रही है।

Spiderman No Way Home box office Collection Day 2 tom holland film
स्पाइडर-मैन नो वे होम - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

एडवांस बुकिंग में ही तोड़े रिकॉर्ड
‘स्पाइडरमैन: नो वे होम’ ने सिर्फ एडवांस बुकिंग में ही करीब 18 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी। फिल्म को लेकर मारामारी ऐसी है कि रिलीज के एक दिन पहले यानी गुरुवार को फिल्म के सारे टिकट करीब-करीब बिक चुके थे और शनिवार और रविवार के शो भी हाउसफुल चल रहे हैं। किसी फिल्म को लेकर ऐसा क्रेज हाल के दिनों में भारत में कम ही देखने को मिला है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Spiderman No Way Home box office Collection Day 2 tom holland film
Spider Man No Way Home - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

भारत में रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्मों में सबसे बड़ी ओपनिंग लेने का रिकॉर्ड अब तक मार्वल की ही फिल्म ‘एवेंजर्स एंडगेम’ के पास है, जिसने साल 2019 में 53.10 करोड़ रुपये की कमाई रिलीज के पहले दिन ही कर ली थी। फिल्म ‘एवेंजर्स इनफिनिटी वॉर’ ने इसके साल भर पहले 31.30 करोड़ रुपये की कमाई बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के पहले दिन की थी। इस लिस्ट मे तीसरे नंबर पर अभी तक साल 2019 में ही रिलीज हुई फिल्म ‘हॉब्स एंड शॉ’ है जिसने भारत में 13.15 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी।

विज्ञापन
Spiderman No Way Home box office Collection Day 2 tom holland film
नो वे होम, फार फ्रॉम होम और होमकमिंग - फोटो : सोशल मीडिया

भारत में स्पाइडरमैन फिल्मों ने किया है अच्छा कारोबार
देश में इससे पहले रिलीज हुई टॉम हॉलैंड की स्पाइडरमैन फिल्मों ने भी अच्छा कारोबार किया है लेकिन फिल्म ‘स्पाइरमैन: नो वे होम’ की बात ही कुछ और है। चार साल पहले रिलीज हुई फिल्म ‘स्पाइडरमैन होमकमिंग’ ने भारत में पहले दिन 9.36 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इसके बाद रिलीज हुई फिल्म ‘स्पाइडरमैन फार फ्रॉम होम’ इससे बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाई। लेकिन फिल्म ‘स्पाइरमैन: नो वे होम’ ने देश में रिलीज हुई हॉलीवुड की टॉप 10 ओपनर्स में सीधे दूसरे नंबर पर एंट्री मारी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed