फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kim Kardashian: किम कार्दशियन ज्वेलरी चोरी मामले में संदिग्ध मांगेगा माफी, 23 मई तक चलेगा मुकदमा

Sun, 27 Apr 2025 03:35 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Sun, 27 Apr 2025 03:35 PM IST
सार

Kim Kardashian Jewel Heist Case: किम कार्दशियन के साथ हुई डकैती में 10 लोग शामिल थे, जिन पर सशस्त्र डकैती और अपहरण जैसे गंभीर आरोप हैं। उन्हीं में से एक ने कहा है कि वह पेरिस ट्रायल के समय माफी मांगेगा।
 

विज्ञापन
Suspect in Kim Kardashian jewel heist case plans to take responsibility for his role at Paris trial
किम कार्दशियन ज्वेलरी चोरी मामले में संदिग्ध मांगेगा माफी - फोटो : इंस्टाग्राम@kimkardashian
2016 में किम कार्दशियन के साथ पेरिस में हुई सशस्त्र डकैती के एक संदिग्ध, 71 साल के यूनिस अब्बास ने कहा है कि वह सोमवार से शुरू होने वाले पेरिस ट्रायल के मुकदमे में अपनी गलती स्वीकार करेगा और माफी मांगेगा। अब्बास ने कहा, "मैं ईमानदारी से माफी मांगूंगा।

 
Suspect in Kim Kardashian jewel heist case plans to take responsibility for his role at Paris trial
23 मई तक चलेगा मुकदमा - फोटो : इंस्टाग्राम@kimkardashian
"क्या हुआ था डकैती में? 
पेरिस फैशन वीक के दौरान किम कार्दशियन जिस अपार्टमेंट में रुकी थीं, वहां लुटेरों ने उन पर बंदूक तानकर लाखों डॉलर के गहने चुराए थे। किम ने बताया कि उन्हें लगा कि उनकी जान को खतरा है और उनके साथ छेड़छाड़ हो सकती हैं। लुटेरों ने उन्हें प्लास्टिक केबल और टेप से बांध दिया और उनकी सगाई की अंगूठी सहित कीमती गहने लूट लिए। किम को बाथरूम में बंद कर लुटेरे भाग गए। अपार्टमेंट के दरबान को भी बंदूक की नोक पर बंधक बनाया गया था।
 
Suspect in Kim Kardashian jewel heist case plans to take responsibility for his role at Paris trial
अब्बास की भूमिका  - फोटो : इंस्टाग्राम@kimkardashian
अब्बास की भूमिका 
करीब 6 मिलियन डॉलर के गहने की चोरी के बारे में बताते हुए अब्बास ने बताया कि उसने इमारत के नीचे निगरानी की और भागने का रास्ता साफ रखा। वह निहत्था था और उसने किम को सीधे धमकी नहीं दी, लेकिन वह अपनी जिम्मेदारी स्वीकार करता है। उसका डीएनए दरबान को बांधने वाली प्लास्टिक टाई पर मिला। अब्बास को जनवरी 2017 में गिरफ्तार किया गया और 21 महीने जेल में रहने के बाद रिहा हुआ। अब्बास ने 2021 में "आई सीक्वेस्टेड किम कार्दशियन" नाम की एक किताब भी लिखी, जिसमें उसने किम कार्दशियन की डकैती की सच्ची कहानी के बारे में बताया। अब्बास ने बताया कि भागते समय गहनों का बैग उसकी साइकिल के पहिए में फंस गया और सड़क पर बिखर गया। उसने गहने समेटे और भाग गया। अगली सुबह एक व्यक्ति को सड़क पर एक हीरे का क्रॉस मिला, जो इस लूट से बरामद एकमात्र चीज थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Suspect in Kim Kardashian jewel heist case plans to take responsibility for his role at Paris trial
अब्बास का दावा - फोटो : इंस्टाग्राम@kimkardashian
अब्बास का दावा 
अब्बास का कहना है कि उसे डकैती के समय किम की पहचान नहीं थी। उसे सिर्फ इतना पता था कि वह एक मशहूर व्यक्ति की पत्नी हैं। अगली सुबह टीवी पर खबर देखकर उसे किम के बारे में पता चला। वह मुकदमे में अपनी भूमिका के बारे में बताएगा, लेकिन अपने साथियों का नाम नहीं लेगा। उसने कहा, "मैं सिर्फ एक बाहरी व्यक्ति था, इसकी साजिश मैंने नहीं रची।"

यह भी पढ़ें:
Vicky Kaushal: इस बायोपिक में नजर आएंगे विक्की कौशल, निभाएंगे पूर्व भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी की भूमिका
विज्ञापन
Suspect in Kim Kardashian jewel heist case plans to take responsibility for his role at Paris trial
एफबीआई की भूमिका - फोटो : इंस्टाग्राम@kimkardashian
एफबीआई की भूमिका 
अब्बास की किताब के सह-लेखक थिएरी नीमेन ने बताया कि एफबीआई ने फ्रांसीसी पुलिस को अब्बास का डीएनए पहचानने में मदद की। किम दुनिया की सबसे मशहूर हस्ती हैं और यह मामला सोशल मीडिया पर बहुत चर्चित था। मुकदमे के नतीजे तक अब्बास की किताब से होने वाली कमाई पर रोक है। 

यह भी पढ़ें:
Viral Video: अपनी अनोखी चाल पर ट्रोल हुईं 90 के दशक की यह मशहूर एक्ट्रेस, यूजर्स बोले- पागलों की तरह क्यों…
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed