हॉलीवुड अभिनेता सिल्वेस्टर स्टैलोन साल 1993 में रिलीज एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘क्लिफहैंगर’ की अगली कड़ी के साथ वापसी करने जा रहे हैं। इस सीक्वल फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी रिक रोमन वॉ को मिली। फिल्म ‘क्लिफहैंगर’ का निर्देशन रेनी हार्लिन ने किया था। स्टैलोन ने हाल ही में एक्शन कॉमेडी ‘नेवर टू ओल्ड टू डाई’ का निर्माण किया और इसमें अभिनय भी किया है। यह फिल्म जासूसों के लिए एक रिटायरमेंट होम के भीतर एक रहस्यमयी हत्या पर केंद्रित है।
Cliffhanger Sequel: सिल्वेस्टर स्टैलोन की ‘क्लिफहैंगर’ की सीक्वल के साथ वापसी, इस निर्देशक को मिली जिम्मेदारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसके अलावा सिल्वेस्टर स्टैलोन ने हाल ही में प्राइम वीडियो सुपरहीरो सीरीज ‘समैरिटन’ में अभिनय किया है। उन्होंने निर्माता टेलर शेरिडन की क्राइम ड्रामा सीरीज 'तुलसा किंग' में न्यूयॉर्क माफिया कैपो ड्वाइट द जनरल मैन फ्रेडी के रूप में अभिनय किया। और, जल्द ही वह 'गार्डियंस ऑफ द गैलेक्सी वॉल्यूम 3' में रैगर कैप्टन स्टाकर ओगॉर्ड की अपनी एमसीयू भूमिका को लेकर फिर परदे पर दिखने वाले हैं। यह फिल्म पांच मई को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी।
‘क्लिफहैंगर 2’ के निर्देशक रिक रोमन वॉ कहते हैं, '80 और 90 के दशक की 'क्लिफहैंगर' सबसे बड़ी एक्शन फिल्मों में से एक है। यह मेरी बहुत ही पसंदीदा फिल्म है। इस फिल्म की अगली फ्रेंचाइजी पर काम करना एक सपने का सच होने जैसा है। मेरे लिए इस फ्रेंचाइजी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं है। इस फिल्म को बेहतर बनाना मेरी एक जिम्मेदारी है, मैं इसे हल्के में नहीं ले सकता हूं।’
यह भी पढ़ें- Tu Jhoothi Main Makkar OTT: रणबीर कपूर की 'तू झूठी मैं मक्कार' ओटीटी प्रीमियर के लिए तैयार, इस दिन होगी रिलीज