{"_id":"5ced95eebdec22072b5a6a60","slug":"thor-actor-chris-hemsworth-wants-to-come-in-india-said-on-mib-promotion","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एवेंजर्स सीरीज के थॉर अब बने एजेंट एच, बोले- 'मैं बच्चों को लेकर हिंदुस्तान जरूर आना चाहूंगा'","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
एवेंजर्स सीरीज के थॉर अब बने एजेंट एच, बोले- 'मैं बच्चों को लेकर हिंदुस्तान जरूर आना चाहूंगा'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एवेंजर्स एंडगेम सीरीज की फिल्मों में थॉर का किरदार करने वाले मशहूर अभिनेता क्रिस हेम्सवर्थ अब दुनिया को एलियंस से बचाने आ रहे हैं। अपनी नई फिल्म मेन इन ब्लैक: इंटरनेशनल की रिलीज को लेकर वह काफी उत्साहित है। अपनी निर्माणाधीन फिल्म ढाका की भारत में शूटिंग को याद करते हुए क्रिस ने कहा कि भारत एक सुरक्षित देश है और मौका मिला तो वह अपने बच्चों के साथ भीय यहां आना चाहेंगे।
2 of 6
हॉलीवुड
- फोटो : Amar Ujala
अगले महीने रिलीज हो रही अपनी फिल्म मेन इन ब्लैक: इंटरनेशनल के बारे में यहां बाली में पत्रकारों से बातें करते हुए क्रिस ने कहा कि हॉलीवुड फिल्मों में मल्टीवर्स का विचार तेजी से पनप रहा है और अगर एमआईबी की अगली फिल्मों में इस सीरीज में एजेंट बनते रहे विल स्मिथ और टॉमी ली जोन्स की कहानी भी शामिल होती है, तो उन्हें खुशी होगी।
3 of 6
हॉलीवुड
- फोटो : Amar Ujala
अमर उजाला को खास न्यौता
सोनी पिक्चर्स एंटरटनेमेंट की इस पैन-एशियन मीडिया समिट में शामिल होने वाला अमर उजाला हिंदी का इकलौता समाचार पत्र रहा। प्रेस कांफ्रेस की पूर्व संध्या पर क्रिस ने एशिया भर से आए अपने फैंस के साथ काफी वक्त भी बिताया। इंडोनेशिया क्रिस हेम्सवर्थ की पसंदीदा जगहों में से एक है। उन्होंने अपनी शादी भी यहीं की है। सर्फिंग और स्कूबा डाइविंग के शौकीन क्रिस हेम्सवर्थ ने यहां अमर उजाला से एक्सक्लूसिव मुलाकात भी की। इससे पहले प्रेस कांफ्रेस में क्रिस ने फिल्म मेन इन ब्लैक: इंटरनेशनल से जुड़े सवालों के जवाब दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
हॉलीवुड
- फोटो : Amar Ujala
कॉमेडी और एक्शन का बैलेंस
यह पूछे जाने पर कि पहले एवेंजर्स और अब मेन इन ब्लैक दोनों में उनका किरदार एक्शन और कॉमेडी का संतुलन बनाए रखने की कोशिश करता दिखता है, क्रिस ने कहा कि मेन इन ब्लैक के पहले के किरदारों ने इस कहानी की एक परंपरा कायम की है और उनकी पूरी कोशिश रहेगी कि वह इसे कायम रखें। फिल्म में एम्मा थॉम्पसन के साथ अपनी जोड़ी को लेकर उन्होंने कहा, हम दोनों पहले भी एक साथ काम कर चुके हैं लिहाजा इस फिल्म की शूटिंग शुरू करते समय कोई मुश्किल नहीं हुई। पहले से परिचित होने के कारण शूटिंग के शुरूआती दिनों से ही हमारा तालमेल बढ़िया रहा।
विज्ञापन
5 of 6
हॉलीवुड
- फोटो : Amar Ujala
अब तक नहीं देखी एमआईबी फिल्में
क्रिस ने कहा कि मेन इन ब्लैक: इंटरनेशनल की शूटिंग शुरू करने से पहले उन्होंने इस सीरीज की अब तक रिलीज हो चुकी तीन फिल्मों में से कोई फिल्म नहीं देखी है। और, ऐसा उन्होंने इसलिए किया ताकि पहले की फिल्मों के किरदारों का उन पर कोई असर न पड़े। वह इस फ्रेंचाइजी की इस फिल्म में कुछ अलग करना चाहते थे और जहां तक उन्हें लगता है वह ऐसा करने में कामयाब भी रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।