सब्सक्राइब करें

जन्मदिन: शराब की वजह से टूट गया था टॉम क्रूज का 'फादर' बनने का सपना, फिर ऐसे बने करोड़ों दिल की धड़कन

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Sat, 03 Jul 2021 09:24 AM IST
विज्ञापन
Tom Cruise Birthday Interesting And Lesser Known Facts about the actor
टॉम क्रूज - फोटो : instagram

जीवन के किसी मोड़ पर अगर आप तनाव या निराशा महसूस करने लगें तो हॉलीवुड के इस बड़े स्टार की जिंदगी पर एक नजर डालकर देखिए। शायद आपका सारा तनाव दूर हो जाए और आप इससे बाहर निकलने में भी सफल हो सकें। जी हां अपनी जिंदगी को खूबसूरत बनाने वाले इस अभिनेता का नाम है टॉम क्रूज। 'टॉप गन', 'मिशन इम्पॉसिबल' सीरीज और 'अमेरिकन मेड' जैसी फिल्मों में बेहतरीन एक्टिंग करने वाले हॉलीवुड के सुपरस्टार टॉम क्रूज उम्र के इस पड़ाव में भी लाखों लड़कियों के दिल पर दस्तक देते हैं। टॉम आज अपना 59 वां बर्थडे मना रहे हैं। आइए आज इस खास मौके पर जानते हैं कैसे उन्होंने अपने जीवन को सफल बनाने के लिए कड़ी मशक्कत की और सफलता भी हासिल की।



मारपीट करते थे पिता
साधारण से परिवार में जन्में टॉम क्रूज का बचपन बाकी बच्चों की तरह बिल्कुल भी सामान्य नहीं रहा। बहुत समय पहले एक इंटरव्यू में टॉम क्रूज ने बताया था कि उनके परिवार की आर्थिक स्थिति बचपन में बिल्कुल अच्छी नहीं थी। उनके पिता अक्सर उनके साथ मारपीट करते रहते थे, लेकिन टॉम का मानना है कि उन्होंने अपने पिता से बहुत कुछ सीखा है।

Trending Videos
Tom Cruise Birthday Interesting And Lesser Known Facts about the actor
टॉम क्रूज - फोटो : सोशल मीडिया

टॉम क्रूज का जन्म 3 जुलाई, 1962 को न्यूयॉर्क में हुआ था। महज 11 वर्ष की आयु में उनके माता-पिता अलग हो गए थे। घर और खुद का खर्च निकालने के लिए टॉम क्रूज लोगों के Lawn की कटाई-छटाई जैसे काम करने शुरू कर दिए। टॉम कैथोलिक परिवार में पले बढ़े, इसका उन पर ऐसा असर था कि 14 साल की उम्र में वह फादर बनना चाहते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Tom Cruise Birthday Interesting And Lesser Known Facts about the actor
टॉम क्रूज - फोटो : सोशल मीडिया

लेकिन टॉम के साथ हुए एक हादसे ने उनका यह सपना भी छीन लिया। दरअसल, चर्च के एक फादर के कमरे से टॉम शराब चुराते हुए पकड़े गए थे। जिसके बाद उन्हें फ्रांसिस्कन सेमिनैरी स्कूल से बाहर कर दिया गया था और उनका फादर बनने का सपना अधूरा ही रह गया।

Tom Cruise Birthday Interesting And Lesser Known Facts about the actor
टॉम क्रूज - फोटो : सोशल मीडिया

एक दिन टॉम के एक टीचर ने उन्हें एक्टिंग क्लास से जुड़ने के लिए कहा। टॉम ने एक्टिंग की ट्रेनिंग लेनी शुरू कर दी। एक्टिंग के दौरान उन्हें जब अपनी लाइनें याद करने में परेशानी होती थी तो उन्होंने विजुअल लर्निंग से याद करने पर जोर देना शुरू कर दिया। यह वो समय था जब टॉम को आखिर एक चीज मिल गई थी, जिसमें वो सहज महसूस करते थे। 

विज्ञापन
Tom Cruise Birthday Interesting And Lesser Known Facts about the actor
टॉम क्रूज - फोटो : सोशल मीडिया

छोटे-मोटे रोल करने के बाद साल 1983 में उनकी फिल्म Risky Business को लोगों ने काफी पसंद किया। ये फिल्म हिट रही। इस फिल्म के बाद टॉम क्रूज का स्टारडम शुरू हुआ। आज टॉम की गिनती हॉलीवुड के फेमस अभिनेताओं में होती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed