{"_id":"6839fa0b7f0b9430010cfe0a","slug":"tom-cruise-movie-mission-impossible-the-final-reckoning-box-office-collection-friday-day-14-2025-05-31","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mission Impossible 8: दो हफ्ते बाद क्या है टॉम क्रूज की फिल्म का हाल? जानिए 14वें दिन का कलेक्शन","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
Mission Impossible 8: दो हफ्ते बाद क्या है टॉम क्रूज की फिल्म का हाल? जानिए 14वें दिन का कलेक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Sat, 31 May 2025 12:08 AM IST
सार
Mission Impossible 8 Movie Box Office Collection Day 14: हॉलीवुड सुपरस्टार टॉम क्रूज की फिल्म ‘मिशन इंपॉसिबल 8’ को भारतीय बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुए दो हफ्ते पूरे हो चुके हैं। जानिए, 14वें दिन में आकर इस फिल्म ने कितना कलेक्शन कर लिया है।
विज्ञापन
1 of 5
फिल्म 'मिशन इंपॉसिबल 8' में टॉम क्रूज
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
टॉम क्रूज की फिल्म ‘मिशन इंपॉसिबल 8’ 17 मई को भारतीय सिनेमाघरों में दिखाई गई। यूनाइटेड स्टेट्स से एक हफ्ता पहले यह फिल्म भारत में रिलीज हुई। 14 दिन बाद भी यह फिल्म 100 करोड़ क्लब में शामिल नहीं हो सकती है। जानिए, टॉम क्रूज की इस फिल्म ने अब तक भारत में कितना कलेक्शन कर लिया है।
2 of 5
हॉलीवुड फिल्म 'मिशन इंपॉसिबल 8' में टॉम क्रूज
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
14वें दिन का कलेक्शन
शुरुआती आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार को यानी 14वें दिन फिल्म ‘मिशन इंपॉसिबल 8’ ने लगभग 1.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर किया है। पहले दिन इस फिल्म ने 16.5 करोड़ रुपये से अपना खाता खोला था। दो हफ्ते बाद इस फिल्म की कमाई में भारी गिरावट आई है। वीकएंड यानी शनिवार, रविवार को यह फिल्म शायद अपने कलेक्शन में कुछ इजाफा कर ले।
3 of 5
फिल्म ‘मिशन इंपॉसिबल 8
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
कुल कलेक्शन कितना रहा
‘मिशन इंपॉसिबल 8’ की कुल कमाई की बात की जाए तो इसने अब तक 82.90 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। दो हफ्ते बाद भी यह फिल्म भारत में 100 करोड़ क्लब का हिस्सा नहीं बन सकी है। इस फिल्म का बजट लगभग 3,300 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। कई भाषाओं में इसे दुनिया भर में रिलीज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मिशन इंपॉसिबल 8
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
टॉम क्रूज के भारतीय फैंस हुए निराश
मिशन इंपॉसिबल फ्रैंचाइजी की फिल्मों एक्शन, ड्रामा कमाल का होता था लेकिन इस बार टॉम क्रूज के फैंस कुछ निराश से दिख रहे हैं। ‘मिशन इंपॉसिबल 8’ में वह मजा उन्हें नहीं मिल पाया है। कई दर्शकों का सोशल मीडिया पर कहना है कि टाॅम क्रूज को इस तरह से अपनी बेहतरीन फ्रैंचाइजी फिल्म का अंत नहीं करना चाहिए, उन्हें एक और फिल्म बनानी चाहिए।
विज्ञापन
5 of 5
‘मिशन इंपॉसिबल 8
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
फिल्म की स्टार कास्ट
फिल्म ‘मिशन इंपॉसिबल 8’ को बॉक्स ऑफिस पर चलाने की जिम्मेदारी पूरी तरह से टॉम क्रूज पर रही है। वैसे टॉम के अलावा भी कई एक्टर्स इस फिल्म का हिस्सा हैं। विंग्स रेम्स, साइमन पेग, निक ऑफरमैन, एंजेला बैसेट और हेले एटवेल जैसे एक्टर्स की एक्टिंग भारतीय दर्शकों को पसंद आई है। इस फिल्म के निर्देशक क्रिस्टोफर मैकक्वैरी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।