ऑस्ट्रेलियाई गायिका और यूट्यूब स्टार लिल बो वीप का निधन हो गया है। सिंगर ने सिर्फ 22 वर्ष की छोटी सी उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। इस बारे में उनके पिता मैथ्यू शॉफिल्ड ने फेसबुक पर जानकारी देते हुए पुष्टि की है। हालांकि, अभी तक उनकी मौत के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। उनके पिता ने सोशल मीडिया पर लिखा इस सप्ताहांत हम अवसाद, आघात, पीटीएसडी और नशीली दवाओं की लत के खिलाफ अपनी बेटी के जीवन की लड़ाई हार गए। उसके पिता के रूप में मुझे उस पर गर्व है क्योंकि वह मेरी हीरो, मेरी बेटी और मेरी सबसे अच्छी दोस्त है जिसे मैं बहुत प्यार करता हूं।
दुखद: ऑस्ट्रेलियाई गायिका और यूट्यूब स्टार लिल बो वीप का निधन, 22 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Wed, 09 Mar 2022 01:47 AM IST
सार
ऑस्ट्रेलियाई गायिका और यूट्यूब स्टार लिल बो वीप का निधन हो गया है। सिंगर ने सिर्फ 22 वर्ष की छोटी सी उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। इस बारे में उनके पिता मैथ्यू शॉफिल्ड ने फेसबुक पर जानकारी देते हुए पुष्टि की है।
विज्ञापन
