यूक्रेन और रुस के बीच लगातार जंग जारी है। रुस की सेना लगातार यूक्रेन को अपना निशाना बना रही है। आम हो या खास हर आदमी की नजर रुस-यूक्रेन युद्ध पर बनी हुई है। यूक्रेन पर रूस के अटैक के कुछ दिनों बाद, वार्नर ब्रदर्स, द वॉल्ट डिजनी कंपनी और सोनी पिक्चर्स जैसे प्रमुख हॉलीवुड स्टूडियो ने रूस में अपनी फिल्मों की रिलीज को रोकने की बात कही है। इसके बाद सोनी, पैरामाउंट और यूनिवर्सल ने भी रुस में अपनी फिल्मों को बंद करने का ऐलान किया है। जबकि हॉलीवुड सेलेब्स एंजेलीना जोली, सीन पेन और मार्क रफ्फैलो ने यूक्रेन को घेरने के लिए रुस का समर्थन किया है। लियोनार्डो डिकैप्रियो से स्टीवन सीगल तक ये टिनसेल्टाउन के वह बड़े नाम हैं जो पुतिन के समर्थक हैं। आज हम आपको कुछ हॉलीवुड सेलेब्स और रुसी राष्ट्रपति पुतिन के साथ उनकी चर्चित मुलाकातों के बारे में बताने जा रहे हैं।
Hollywood: पुतिन के साथ हैंगआउट करते रहे हैं ये सितारे, इन खास मौकों पर एकसाथ आ चुके हैं नजर
पॉल मेकार्टनी
2003 में रेड स्क्वायर में परफॉर्मेंस के लिए पॉल मेकार्टनी को रुस में लाने के लिए पुतिन आंशिक रूप से जिम्मेदार थे। मॉस्को में संगीत कार्यक्रम से पहले पुतिन को सिंगर पॉल मेकार्टनी के साथ भी देखा गया था। तब एक इंटरव्यू में मेकार्टनी ने पुतिन की तारीफ की थी। उन्होंने कहा था- हम कैमरे के सामने पुतिन से मिले, बाद में उन्होंने मीडिया को बाहर भेज दिया था। उन्होंने अपने ट्रांसलेटर को भी बादर भेज दिया क्योंकि वह खुद बहुत अच्छी अंग्रेजी बोलते हैं। बाद में हमारे बीच खूब बातें हुईं।
लियोनार्डो डिकैप्रियो
2010 में पुतिन ने बाघों को बचाने के लिए सेंट पीटर्सबर्ग में हुए शिखर सम्मेलन में लियोनार्डो डिकैप्रियो की प्रशंसा की थी। उन्होंने लियोनार्डो को 'ए रियल मैन' कहा था। पुतिन ने डिकैप्रियो से कॉन्फ्रेंस में कहा- उनके पहले विमान का इंजन खराब हो गया था, जिसकी आपातकालीन लैंडिग करनी पड़ी, जबकि दूसरे विमान को तेज हवा की वजह से रुकना पड़ा। इतनी बाधाएं पार करके आप यहां आए इसके लिए धन्यवाद।
पामेला एंडरसन
एक इंटरव्यू क्लिप में पामेला ने खुलासा किया था कि उन्होंने पुतिन से पशु अधिकार कार्यकर्ता के रुप में पुतिन से दोस्ती की थी। दोनों पहली बार मास्को में मिले थे। तब उन्होंने रुस में सील क्लबिंग पर प्रतिबंध लगाने और देश में उसका आयात बंद करने की मांग की थी।