{"_id":"622735f3ff65ad09843f0855","slug":"russia-ukraine-war-leonardo-dicaprio-and-urkrain-connection-actor-donated-10-million-dollor","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Russia-Ukraine War: लियोनार्डो डिकैप्रियो के लिए बेहद खास है यूक्रेन, जानें क्या है अभिनेता का इस देश से कनेक्शन?","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
Russia-Ukraine War: लियोनार्डो डिकैप्रियो के लिए बेहद खास है यूक्रेन, जानें क्या है अभिनेता का इस देश से कनेक्शन?
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Tue, 08 Mar 2022 04:33 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
लियोनार्डो डिकैप्रियो
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रूस और यूक्रेन के बीच जंग जारी है और इस जंग ने दुनिया के बाकी देशों को हिलाकर रख दिया है। रूस लगातार यूक्रेन को अपने निशाने पर ले रहा है, तो वहीं यूक्रेन की सुना भी रूस के हमले का सामना कर रही है। इस जंग ने आज के समय में हर किसी को दोनों देशों के बारे में बात करने के लिए मजबूर कर दिया है। आम हो या फिर खास, हर किसी का ध्यान इन दोनों देश पर है। इसी बीच खबर आई है कि ऑस्कर विनर एक्टर लियोनार्डो डिकैप्रियो यूक्रेन की मदद के लिए आगे आए हैं। उन्होंने यूक्रेन को आर्थिक मदद की है। अभिनेता ने यूक्रेन को आर्थिक मदद के रूप में 10 मिलियन डॉलर्स यानी करीब 76 करोड़ रूपये दिए हैं। वहीं, अब हर कोई जानना चाहता है कि लियोनार्डो डिकैप्रियो का यूक्रेन से कनेक्शन क्या है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।
2 of 4
लियोनार्डो डिकैप्रियो
- फोटो : social media
डिकैप्रियो का यूक्रेन से खास कनेक्शन
डिकैप्रियो का यूक्रेन से बेहद ही गहरा कनेक्शन है क्योंकि इस देश से अभिनेता की नानी थीं। लियोनार्डी की नानी यूक्रेन के ओडेसा की रहने वाली थीं। अभिनेता अपनी नानी के काफी करीब थे और इसी वजह उनके लिए यूक्रेन और ओडेसा दोनों ही बहुत खास है। ये कहना भी गलत नहीं होगा कि वह अपनी नानी से मिलने अक्सर यहां जाया करते होंगे। उन्होंने काफी अच्छा समय इस जगह पर गुजारा है। अभिनेता की नानी का साल 2008 में निधन हो गया था।
3 of 4
लियोनार्डो डिकैप्रियो
- फोटो : social media
डिकैप्रियो के माता-पिता का हो चुका है तलाक
लियोनार्डो डिकैप्रियो का जन्म 11 नवंबर 1974 को हुआ था। वह अपने माता-पिता की इकलौती संतान हैं। डिक्रैप्रियो जब एक साल के थे तब ही उनके माता-पिता तलाक लेकर हमेशा-हमेशा के लिए अलग हो गए थे। उनकी मां एक लीगल सेक्रेट्री थीं और पिता कॉमिक्स आर्टिस्ट थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
लियोनार्डो डिकैप्रियो
- फोटो : Social Media
लियोनार्डो डिकैप्रियो का करियर
लियोनार्डो डिकैप्रियो ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है लेकिन उन्हें दुनिया भर में पहचान फिल्म 'टाइटैनिक' से मिली थी। इस फिल्म ने अभिनेता को सुपरस्टार बना दिया था। इस फिल्म में लियोनार्डो डिकैप्रियो के अपॉजिट केट विंसलेट नजर आई थीं। फैंस आज भी इस फिल्म को देखना काफी पसंद करते हैं। इसके अलावा, अभिनेता ने 'ब्लड डायमंड', 'द एविएटर', 'द वुल्फ ऑफ वॉल स्ट्रीट', 'द रेवनेंट', 'इनसेप्शन' समेत कई फिल्मों में काम किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।