फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Will Smith Chris Rock: क्रिस रॉक को थप्पड़ मारने के बाद क्या सोच रहे थे विल स्मिथ? अभिनेता ने खुद बताई हकीकत

Sat, 30 Jul 2022 12:24 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sat, 30 Jul 2022 12:24 AM IST
सार

94वें ऑस्कर अवॉर्ड के दौरान विल स्मिथ द्वारा क्रिस रॉक को थप्पड़ मारे जाने के कुछ महीनों के बाद अब इस पर अभिनेता की प्रतिक्रिया सामने आई है। विल स्मिथ ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है।

विज्ञापन
Will smith apologized chris rock and his family for slapping him during oscar awards
विल स्मिथ - फोटो : सोशल मीडिया

94वें ऑस्कर अवॉर्ड के दौरान विल स्मिथ द्वारा क्रिस रॉक को थप्पड़ मारे जाने के कुछ महीनों के बाद अब इस पर अभिनेता की प्रतिक्रिया सामने आई है। विल स्मिथ ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एक्टर ने कॉमेडियन से माफी मांगी है। वीडियो में उन्होंने यह भी बताया कि वह क्रिस रॉक के पास पहुंचे थे, लेकिन कॉमेडियन अभी बात करने के लिए तैयार नहीं हैं। कॉमेडियन को थप्पड़ मारने के लिए एक्टर ने क्रिस के परिवार, अकादमी के नामांकित व्यक्तियों के साथ-साथ उनके परिवार से भी माफी मांगी है। 

Will smith apologized chris rock and his family for slapping him during oscar awards
विल स्मिथ - फोटो : social media

विल के इस वीडियो की शुरुआत में लिखा है कि " मैं पिछले कई महीनों से काफी सोच रहा हूं और इस पर काम कर रहा हूं। आपने कुछ सही सवाल पूछे हैं और मैं वक्त निकाल कर उसका जवाब देना चाहता हूं। उन्होंने वीडियो में कहा कि मैं उस वक्त अपना दिमागी संतुलन खो बैठा था। यह काफी उलझा हुआ सा था। मैं क्रिस तक पहुंचा था और मुझे पता चला कि वह बात करने के लिए तैयार नहीं है। जब वह तैयार होंगे तो वह बात कर लेंगे। क्रिस मैं आपसे माफी मांगता हूं। मेरा व्यवहार स्वीकार करने लायक नहीं था और आप जब भी मुझसे बात करना चाहें मैं यहीं हूं।

Will smith apologized chris rock and his family for slapping him during oscar awards
हरिद्वार में पूजा करते अभिनेता विल स्मिथ - फोटो : अमर उजाला

विल स्मिथ ने आगे कहा कि उन्हें यह नहीं पता कि इस घटना से उन्होंने कितनों को दुखी किया। इस दौरान उन्होंने क्रिस रॉक की मां से भी माफी मांगी। विल स्मिथ के थप्पड़ वाली घटना के बाद अभिनेता आध्यात्मिक यात्रा पर भारत आए थे। उन्होंने इस दौरान ऑस्कर में हुए थप्पड़ वाले वाक्ये पर भी बातें की थी। उन्होंने कहा कि उस घटना के बारे उन्होंने पिछले तीन महीने काफी बारीकी से सोचा और वह जानते हैं कि उन्होंने जो व्यवहार किया वह गलत है। वहीं इस वीडियो को देखने के बाद फैंस एक्टर की हिम्मत की तारीफ करते हुए उन्हें सम्मान दे रहे हैं। 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Will Smith (@willsmith)

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Will smith apologized chris rock and his family for slapping him during oscar awards
क्रिस रॉक-विल स्मिथ - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि इसी साल मार्च में हुए ऑस्कर के इवेंट में विल स्मिथ की वाइफ जेड के बालों को लेकर किए गए मजाक पर एक्टर अपना आपा खो बैठे थे। इसके बाद विल ने गुस्से में मंच पर ही क्रिस रॉक को थप्पड़ लगा दिया था। बाद में विल ने यह स्पष्ट किया था कि ऐसा करने के लिए उनकी पत्नी ने उनसे नहीं कहा था। क्रिस के साथ पुरानी हिस्ट्री के चलते ये ख्याल उनके दिमाग में खुद आया था। उन्होंने कहा था कि 'मैं इंसान हूं और गलतियां कर सकता हूं।' बता दें कि विल की इस हरकत के बाद एक्टर को सजा के तौर पर ऑस्कर से 10 साल के लिए बैन कर दिया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed