फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Honey Singh: 15 साल से चल रहा विवाद नहीं हुआ खत्म? हनी सिंह ने बादशाह की जगह रफ्तार संग काम करने की जताई इच्छा

Mon, 02 Sep 2024 10:46 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 02 Sep 2024 10:46 AM IST
विज्ञापन
Honey Singh On Collaboration with Badshah after 15 years says Raftaar apologised to him wanted to do project
हनी सिंह और बादशाह - फोटो : इंस्टाग्राम @badboyshah, @yoyohoneysingh

हनी सिंह किसी भी परिचय के मोहताज नहीं हैं। वह देश के मशहूर रैपर, गायक और संगीत निर्माता हैं। उन्होंने अपने गानों से लगातार लोगों का मनोरंजन किया है। भारतीय संगीत की दुनिया में रैप को लाने में उनका एक अहम योगदान रहा है। रैपर-गायक हनी सिंह ने अपना एल्बम ग्लोरी रिलीज कर दिया है और अब इसके प्रचार में काफी व्यस्त हैं। अब हाल ही में, एक इंटरव्यू में रैपर से बादशाह के साथ काम करने को लेकर सवाल किया गया। आइए जानते है रैपर ने क्या कहा है।

Honey Singh On Collaboration with Badshah after 15 years says Raftaar apologised to him wanted to do project
हनी सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम @yoyohoneysingh

एक इंटरव्यू के दौरान उनसे सवाल किया गया कि क्या वह कभी रफ्तार या बादशाह के साथ काम करेंगे। जिस पर उन्होंने लल्लनटॉप के साथ एक बातचीत में कहा, “बादशाह ने जितने मेरे ऊपर दिस गाने निकले हैं, उससे कहीं ज्यादा बादशाह ने निकाले हैं, लेकिन मैं रफ्तार की इज्जत करता हूं क्योंकि वो, सड़कों से उठा हुआ टैलेंट है और मैंने उसको चुना था, वो बात और है कि बाद में वो किसी के कहने पर मेरे ही खिलाफ हो गया वो।"

Honey Singh On Collaboration with Badshah after 15 years says Raftaar apologised to him wanted to do project
हनी सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम@yoyohoneysingh

हनी ने यह भी बताया कि जब वे साथ में यात्रा कर रहे थे, तब रफ़्तार ने उनसे माफी मांगी और छह महीने बाद फिर से एक डिस ट्रैक बनाया, लेकिन फिर भी वह उनकी प्रतिभा को सलाम करते हैं और उनके साथ काम करना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Honey Singh On Collaboration with Badshah after 15 years says Raftaar apologised to him wanted to do project
हनी सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम @yoyohoneysingh

रैपर ने आगे कहा, "अगर उन्हें लगता है कि उन्होंने मेरे ट्रैक लिखे हैं तो उन्हें जो भी महसूस हुआ। तो मेरे पास अपने करियर के सिर्फ दो साल थे और उनके पास अपने करियर के 7-8 साल से ज्यादा थे, तो वह अपने लिए गाने क्यों नहीं लिख सकते। अगर रफ्तार, लिटिल गोलू, इक्का इन तीनों के साथ काम करने का मौका मिलेगा तो मैं जरूर करूंगा क्योंकि ये स्ट्रीट्स से उठे हुए स्टार्स हैं।"

विज्ञापन
Honey Singh On Collaboration with Badshah after 15 years says Raftaar apologised to him wanted to do project
हनी सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम @yoyohoneysingh

वर्कफ्रंट की बात करें तो यो यो हनी सिंह ने 'ग्लोरी' के साथ इंडस्ट्री में वापसी की है। एल्बम ग्लोरी का गाना रिलीज होते ही यूट्यूब पर नंबर 1 पर ट्रेंड कर रहा था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed