फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Housefull 5: कॉमेडी फिल्मों का देश में सबसे बड़ा इम्तिहान, पांच हजार स्क्रीन्स पर रिलीज होने जा रही हाउसफुल 5

Thu, 05 Jun 2025 05:54 PM IST
सिराजुद्दीन अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: सिराजुद्दीन Updated Thu, 05 Jun 2025 05:54 PM IST
सार

Housefull 5 On 5000 Screens: फिल्म ‘हाउसफुल 5’ को पूरे भारत में 5000 से अधिक स्क्रीनों पर रिलीज किया जा रहा है। किसी कॉमेडी फिल्म को इतनी बड़ी रिलीज मिलना अपने आप में बड़ी बात है।

विज्ञापन
Housefull 5 will release on 5000 screens the big budget for comedy film
हाउसफुल 5 - फोटो : अमर उजाला, ब्यूरो

अभिनेता अक्षय कुमार को जब भी मौका मिलता है वह अपनी फिल्मों के जरिये कोई न कोई अनोखा रिकॉर्ड बनाने से चूकते नहीं है। उनकी  बहुप्रतीक्षित कॉमेडी फिल्म ‘हाउसफुल 5’ शुक्रवार को देशभर के सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। ‘हाउसफुल’ सीरीज की इस पांचवीं फिल्म ने रिलीज से पहले ही एक रिकॉर्ड ये बना लिया है कि ये अक्षय कुमार के करियर की सबसे बड़ी रिलीज साबित होने वाली है। यही नहीं देश में कॉमेडी फिल्मों के बजट के मामले में भी ये फिल्म नंबर वन हो चुकी है।

Housefull 5 will release on 5000 screens the big budget for comedy film
हाउसफुल 5 - फोटो : अमर उजाला, ब्यूरो

पांच हजार स्क्रीन्स पर ‘हाउसफुल 5’
जानकारी के मुताबिक फिल्म ‘हाउसफुल 5’ को पूरे भारत में 5000 से अधिक स्क्रीनों पर रिलीज किया जा रहा है। किसी कॉमेडी फिल्म को इतनी बड़ी रिलीज मिलना अपने आप में बड़ी बात है। लेकिन, फिल्म के निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने अपने सारे तौर तरीके अपनाकर इसे साल की सबसे बड़ी रिलीज बनाने की तैयारी काफी पहले से कर रखी थी।

Housefull 5 will release on 5000 screens the big budget for comedy film
हाउसफुल 5 - फोटो : अमर उजाला, ब्यूरो

‘ठग लाइफ’ से सीधी टक्कर
निर्देशक मणि रत्नम की कमल हासन अभिनीत फिल्म ‘ठग लाइफ’ से टक्कर के बावजूद ‘हाउसफुल 5’ को रिकॉर्ड स्क्रीन काउंट मिलना अपने आप में एक अनोखा रिकॉर्ड है। दिलचस्प ये है कि दोनों फिल्मों की बॉक्स ऑफिस पर सीधी टक्कर है, इसके बावजूद दर्शकों को एक कॉमेडी फिल्म से हमेशा ज्यादा उम्मीदें रही हैं। अक्षय की प्रस्तावित फिल्म ‘हेराफेरी 3’ के शूटिंग से पहले ही अटक जाने से भी इस फिल्म पर लोगों की निगाहें लगी हुई हैं। अक्षय की किसी फिल्म की इतनी बड़ी रिलीज को लेकर फिल्म जगत में काफी चर्चाएं हैं।

यह खबर भी पढ़ें: Housefull 5 Advance Booking: एडवांस बुकिंग के मामले में 'हाउसफुल 5' ने किया निराश, महज इतने करोड़ के बिके टिकट

विज्ञापन
विज्ञापन
Housefull 5 will release on 5000 screens the big budget for comedy film
हाउसफुल 5 - फोटो : अमर उजाला, ब्यूरो

350 करोड़ रुपये में रिलीज हो रही फिल्म
फिल्म ‘हाउसफुल’ का मेकिंग बजट करीब 225 करोड़ रुपये है और इसमें अक्षय को छोड़ बाकी कलाकारों की फीस का बजट करीब सौ करोड़ रुपये और जोड़ा जाए तो फिल्म 325 करोड़ रुपये के आसपास पहुंचती है। फिल्म के प्रचार और प्रिंट पर करीब 25 करोड़ रुपये और खर्च होने की जानकारी ट्रेड से मिली है। 350 करोड़ रुपये खर्च कर रिलीज होने जा रही इस फिल्म को सुपरहिट होने के लिए करीब 70 करोड़ रुपये की ओपनिंग पहले दिन चाहिए होगी, जिसके आसार बहुत कम नजर आ रहे हैं। आमतौर पर होता यही है कि जो फिल्म अपनी लागत का 20 फीसदी रिलीज के पहले दिन निकाल लेती है, उसके हिट होने के आसार बनने लगते हैं।

विज्ञापन
Housefull 5 will release on 5000 screens the big budget for comedy film
हाउसफुल 5 - फोटो : अमर उजाला, ब्यूरो

अब तक बिके सिर्फ डेढ़ लाख टिकट
‘हाउसफुल 5’ का निर्देशन तरुण मनसुखानी ने किया है, जो इसके पहले करण जौहर की दो फिल्में ‘ड्राइव’ और ‘दोस्ताना’ निर्देशित कर चुके हैं। फिल्म ‘हाउसफुल 5’ में सितारों की लंबी कतार है, जिनमें शामिल हैं, अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, संजय दत्त, फरदीन खान, श्रेयस तलपदे, नाना पाटेकर, जैकी श्रॉफ, डिनो मोरिया, जैकलीन फर्नांडिस, नरगिस फखरी, चित्रांगदा सिंह, सोनम बाजवा, सौंदर्या शर्मा, चंकी पांडे,निकितिन धीर और जॉनी लीवर आदि। फिल्म की एडवांस बुकिंग उम्मीदों के मुताबिक नहीं रही है। अंतिम सूचना तक फिल्म के करीब पांच करोड़ रुपये के डेढ़ लाख के करीब टिकट बिक सके हैं। फिल्म के दो क्लाइमेक्स होने से भी दर्शक कोई एक संस्करण देखने से बच रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed