सब्सक्राइब करें

Controversial Indian Web Series: इन वेब सीरीज का विवादों से जुड़ा नाता, लोगों ने जमकर किया विरोध

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Wed, 04 Sep 2024 08:33 PM IST
विज्ञापन
IC 814 Leila Tandav A Suitable Boy are some of most Controversial Indian Web Series
विवादित वेब सीरीज - फोटो : इंस्टाग्राम

बीते कुछ वर्षों में देश में वेब सीरीज की लोकप्रियता काफी बढ़ी है। लोग बड़े चाव से इन सीरीज को देखना पसंद कर रहे हैं। यही वजह है कि इन सीरीज के नए सीजन लगातार निर्माताओं द्वारा लाए भी जा रहे हैं। ये सीरीज दर्शकों को एक अलग अनुभव देती हैं, जो उन्हें फिल्मों में देखने को नहीं मिलता। फिल्मों में काफी सारी चीजें सेंसर हो जाती हैं, जबकि वेब सीरीज लगातार दर्शकों को बोल्ड विषयों और दृश्यों के साथ एक अद्वितीय अनुभव प्रदान करता है। वेब सीरीज पर सेंसरशिप उतनी प्रमुखता से लागू न होने की वजह से कई सीरीज रिलीज होने के बाद विवादों में घिर जाती हैं। इस कड़ी में आज हम बात करेंगे उन वेब सीरीज की, जो रिलीज के बाद काफी विवादित रहीं और उन्हें लोगों से विरोध का सामना करना पड़ा।

Trending Videos
IC 814 Leila Tandav A Suitable Boy are some of most Controversial Indian Web Series
'आईसी 814: द कंधार हाईजैक' - फोटो : इंस्टाग्राम @itsvijayvarma

'आईसी 814: द कंधार हाईजैक'
नेटफ्लिक्स की हालिया रिलीज वेब सीरीज 'आईसी 814: द कंधार हाईजैक' इस वक्त काफी चर्चा में है। ये सीरीज एक गहरे विवाद में उलझी हुई है। ये सीरीज एक वास्तविक घटना पर आधारित है, जिसमें अपहर्णकर्ताओं द्वारा आईसी 814 विमान का अपहरण कर लिया गया था। इस सीरीज के अंदर उन अपहरणकर्ताओं के मुस्लिम नामों को बदल कर हिंदू नाम दे दिए गए थे, जिस पर काफी विवाद हुआ। केंद्रीय सरकार द्वारा नेटफ्लिक्स को तलब भी किया गया, जिसके बाद सीरीज में अपहरणकर्ताओं के असली नाम जोड़ दिए गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
IC 814 Leila Tandav A Suitable Boy are some of most Controversial Indian Web Series
'तांडव' - फोटो : इंस्टाग्राम @sarahjanedias

'तांडव'
सैफ अली खान अभिनीत ये वेब सीरीज साल 2022 में अमेजन प्राइम पर रिलीज हुई थी। इस सीरीज को रिलीज के बाद काफी ज्यादा विरोध का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद इसके कुछ दृश्यों को हटाना भी पड़ा था। इस सीरीज पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगा था। इस सीरीज में सैफ अली खान के अलावा सुनील ग्रोवर, डिंपल कपाड़िया और मोहम्मद जीशान आयूब प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए थे।

IC 814 Leila Tandav A Suitable Boy are some of most Controversial Indian Web Series
'ए सूटेबल ब्वॉय' - फोटो : इंस्टाग्राम @ namitdas

'ए सूटेबल ब्वॉय'
'ए सूटेबल बॉय' साल 2020 में रिलीज हुई थी। मीरा नायर द्वारा निर्देशित ये वेब सीरीज विक्रम सेठ के इसी नाम के उपन्यास पर आधारित है। यह सीरीज उत्तर भारत के चार जुड़े हुए परिवारों की कहानी दिखाती है। इसकी कहानी रूपा मेहरा के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी सबसे छोटी बेटी लता के लिए पति की तलाश कर रही है। इस सीरीज में तब्बू, ईशान खट्टर,तान्या मानिकतला, रसिका दुग्गल आदि कलाकार नजर आए थे। इसके एक दृश्य में ईशान खट्टर और तब्बू मंदिर में किस करते हुए नजर आते हैं, जिस पर काफी बवाल हुआ था और इस सीरीज को भारी विरोध का सामना करना पड़ा था। 
Stree 2 Box Office Collection: 500 करोड़ के क्लब से महज कुछ दूरी पर स्त्री 2, जानें 21वें दिन की कमाई

विज्ञापन
IC 814 Leila Tandav A Suitable Boy are some of most Controversial Indian Web Series
'लीला' - फोटो : इंस्टाग्राम @netflix_in

'लीला'
साल 2019 में रिलीज हुई इस वेब सीरीज में हुमा कुरैशी प्रमुख भूमिका में नजर आई थीं। लीला वेब सीरीज दिग्गज ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की गई थी। तांडव की तरह लीला को भी दर्शकों का विरोध झेलना पड़ा था। कुछ लोगों ने इस सीरीज को बॉयकॉट करने का आह्वान किया था। इस सीरीज पर हिंदू धर्म के अपमान और गलत छवि प्रस्तुत करने का आरोप लगा था। इस सीरीज को दीपा मेहता , शंकर रमन और पवन कुमार द्वारा निर्देशित किया गया था। यह भारतीय हिंदी भाषा की डायस्टोपियन ड्रामा सीरीज है, जिसमें एक मां अपनी लापता बेटी को ढूंढने निकलती है। 
Khel Khel Mein Day 21 Box Office: 'स्त्री 2' ने चौपट की 'खेल-खेल में' की कमाई, 21वें दिन भी रेंगती दिखी फिल्म

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed