फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vijay Varma: विजय वर्मा ने बिग बी को बताया मददगार, कहा- सेट पर आकर सभी लोगों को देते हैं समय

Wed, 28 Aug 2024 11:39 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Wed, 28 Aug 2024 11:39 AM IST
सार

अभिनेता विजय वर्मा को जल्द ही वेब सीरीज 'आईसी 814: द कंधार हाईजैक' में देखा जाएगा। इंडस्ट्री में लगभग सभी कलाकारों का सपना होता है कि वो एक बार अमिताभ बच्चन के साथ काम करें।

विज्ञापन
IC 814 the kandahar hijack actor Vijay Varma share his experience working with amitabh bachchan
विजय वर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम @itsvijayvarma

अभिनेता विजय वर्मा को जल्द ही वेब सीरीज 'आईसी 814: द कंधार हाईजैक' में देखा जाएगा। इंडस्ट्री में लगभग सभी कलाकारों का सपना होता है कि वो एक बार अमिताभ बच्चन के साथ काम करें। विजय वर्मा उन खुशकिस्मत लोगों में से हैं, जिन्हें बिग बी के साथ काम करने का मौका मिला है। हाल ही में, एक पॉडकास्ट में विजय वर्मा ने अमिताभ बच्चन के साथ काम करने के अपने अनुभव के बारे में बताया। साथ ही साथ बिग के सेट पर व्यवहार के बारे में भी बात की।

IC 814 the kandahar hijack actor Vijay Varma share his experience working with amitabh bachchan
विजय वर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम @itsvijayvarma

विजय वर्मा ने अमिताभ बच्चन के बारे में क्या कुछ कहा, उसे जानने से पहले आपको बता दें कि दोनों ने 'पिंक' फिल्म में एक साथ काम किया था, जो साल 2016 में रिलीज हुई थी। इसका निर्देशन अनिरुद्ध रॉय चौधरी ने किया था। विजय वर्मा ने बताया कि जिस ढंग से अमिताभ बच्चन काम करते हैं, उसे देखकर कहा जा सकता है कि वो अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देने की कोशिश में लगे रहते हैं।

IC 814 the kandahar hijack actor Vijay Varma share his experience working with amitabh bachchan
विजय वर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम @itsvijayvarma

विजय वर्मा ने कहा कि अमिताभ बच्चन, जब सेट पर होते हैं तो कुर्सी खींचकर अन्य कलाकारों को अभिनय करते हुए देखते रहते हैं। भले ही वो उस सीन में हो या ना हो। विजय ने कहा कि बिग बी शूटिंग के वक्त फिल्म के सेट पर जमे रहते हैं और उन्हें फिल्म बनने की प्रक्रिया में शामिल होना बढ़िया लगता है। विजय ने यह तमाम बातें शुभंकर मिश्रा के पॉडकास्ट में बताई।

Shraddha Kapoor: वरुण धवन की जगह अब ऋतिक रोशन के घर में रहेगी यह 'स्त्री'? अक्षय कुमार की बनेंगी पड़ोसी

विज्ञापन
विज्ञापन
IC 814 the kandahar hijack actor Vijay Varma share his experience working with amitabh bachchan
विजय वर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम @itsvijayvarma

अमिताभ बच्चन को काफी मददगार बताते हुए विजय वर्मा ने कहा कि वो जब सेट पर आते हैं तो वहां मौजूद सभी लोगों को समय देते हैं। बिग बी एक साथ लोगों की तरफ हाथ हिलाकर आगे नहीं बढ़ते, बल्कि सभी को नमस्ते कहते हैं और लोगों का अभिवादन करने में एक घंटा लगाते हैं। 

Swara Bhasker: मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में यौन उत्पीड़न के आरोपों पर बोलीं स्वरा, 'इन चीजों से हूं परिचित'

विज्ञापन
IC 814 the kandahar hijack actor Vijay Varma share his experience working with amitabh bachchan
आईसी 814: द कंधार हाईजैक - फोटो : यूट्यूब @NetflixIndia

विजय वर्मा की आने वाली वेब सीरीज 'आईसी 814: द कंधार हाईजैक' का निर्देशन अनुभव सिन्हा ने किया है, जो इससे पहले भीड़, थप्पड़, आर्टिकल 15 और मुल्क बना चुके हैं। इस सीरीज में छह एपिसोड होंगे। इसकी स्ट्रीमिंग 30 अगस्त से नेटफ्लिक्स पर शुरू होगी। इसमें मनोज पाहवा, पंकज कपूर, नसीरुद्दीन शाह, कुमुद मिश्रा और अरविंद स्वामी समेत कई कलाकारों ने काम किया है।

Virat Kohli Anushka Sharma: क्या वाकई में वामिका-अकाय के साथ लंदन शिफ्ट हो गए हैं विराट-अनुष्का, शॉपिंग वीडियो

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed