Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Kangana Ranaut said new filmmaker are making camps in the industry only family members are supported
{"_id":"66cea984728942d1b10f899c","slug":"kangana-ranaut-said-new-filmmaker-are-making-camps-in-the-industry-only-family-members-are-supported-2024-08-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kangana Ranaut: इंडस्ट्री में खेमेबाजी हो रही है, केवल खानदान के लोगों का साथ दिया जाता है: कंगना रणौत","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Kangana Ranaut: इंडस्ट्री में खेमेबाजी हो रही है, केवल खानदान के लोगों का साथ दिया जाता है: कंगना रणौत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विशाल वर्मा
Updated Wed, 28 Aug 2024 10:07 AM IST
सार
अभिनेत्री और बीजेपी सांसद कंगना रणौत अपनी नई फिल्म 'इमरजेंसी' का जमकर प्रचार कर रही है। फिल्म के रिलीज होने में अब चंद ही दिन बचे हैं। ऐसे में इसके प्रमोशन के लिए वो लगातार साक्षात्कार दे रही हैं।
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : इंस्टाग्राम @kanganaranaut
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अभिनेत्री और बीजेपी सांसद कंगना रणौत अपनी नई फिल्म 'इमरजेंसी' का जमकर प्रचार कर रही है। फिल्म के रिलीज होने में अब चंद ही दिन बचे हैं। ऐसे में इसके प्रमोशन के लिए वो लगातार साक्षात्कार दे रही हैं और अपनी फिल्म और अपने करियर के साथ-साथ फिल्म इंडस्ट्री पर भी अपनी बात रख रही है। हाल ही में, उन्होंने एक बार फिर से बॉलीवुड को निशाने पर लिया है।
2 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : इंस्टाग्राम @kanganaranaut
कंगना रणौत ने बॉलीवुड को निराशाजनक जगह बताते हुए कहा कि इस जगह का कुछ नहीं होने वाला है। उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री के लोग प्रतिभाशाली लोगों से चिढ़ते हैं। उन्हें बदनाम करने के लिए अभियान चलाया जाता है। कंगना ने यह बातें मैशेबल इंडिया को दिए एक साक्षात्कार में कही।
कंगना रणौत ने कहा कि इंडस्ट्री के कुछ अंदरूनी लोग प्रतिभाशाली लोगों के करियर को तबाह कर देते हैं। वे उनका खात्मा करने के लिए पीछे पड़ जाते हैं और टैलेंट से जलते हैं। कंगना ने यह भी कहा कि ऐसे लोग इस काम को गुपचुप तरीके से नहीं, बल्कि खुलेआम करते हैं। सिर्फ खानदान के लोगों का ही साथ दिया जाता है।
अपने बारे में बात करते हुए कंगना ने कहा कि बहुत कम लोग ऐसे हैं, जिन्हें उनसे कोई दिक्कत है। उन्होंने कहा कि जो लोग उनके साथ जुड़े हैं, वे उन्हें प्यार करते हैं। कंगना ने कहा कि आज इंडस्ट्री में नई पीढ़ी के फिल्म निर्माता खेमेबाजी कर रहे हैं। पहले ऐसा नहीं हुआ करता था। उन्होंने के आसिफ, गुरु दत्त, बिमल रॉय और यश चोपड़ा का उदाहरण देते हुए कहा कि वे सभी विनम्रता से पेश आते थे और अलग ही किस्म के लोग थे, जबकि आज ऐसा नहीं है।
विज्ञापन
5 of 5
इमरजेंसी
- फोटो : यूट्यूब @zeestudios
'इमरजेंसी' का निर्देशन कंगना रणौत ने किया है और वही इसमें मुख्य भूमिका भी निभा रही है। यह फिल्म आपातकाल की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जिसमें कंगना रणौत पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के रोल में दिखेंगी। फिल्म में दिवंगत सतीश कौशिक, श्रेयस तलपड़े, मिलिंद सोमन, महिमा चौधरी और अनुपम खेर समेत कई कलाकारों ने अभिनय किया है। इसे 6 सितंबर, 2024 को रिलीज किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।