Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Kriti Sanon Kabir Bahia Make Their Relationship Instagram Official says kabbs i am dead Fans call him Jiju
{"_id":"66ce95dc3cb31889e709a11e","slug":"kriti-sanon-kabir-bahia-make-their-relationship-instagram-official-says-kabbs-i-am-dead-fans-call-him-jiju-2024-08-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kriti Sanon Kabir Bahia: सोशल मीडिया पर ऑफिशियल हुआ कृति और कबीर का रिश्ता? फैंस बोले- 'जीजू'","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Kriti Sanon Kabir Bahia: सोशल मीडिया पर ऑफिशियल हुआ कृति और कबीर का रिश्ता? फैंस बोले- 'जीजू'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Wed, 28 Aug 2024 08:44 AM IST
सार
बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन कई दिनों से अपने लव रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। कृति ने अपना जन्मदिन अपने कथित ब्वॉयफ्रेंड कबीर बहिया और बहन नुपुर के साथ ग्रीस में मनाया था, जिसकी कई तस्वीरें और वीडियोज उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया पर जारी किए थे। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी कृति और कबीर की साथ में कई तस्वीरें जमकर वायरल हुई थीं। अब जब कृति ने UP T20 सीजन 2 की ओपनिंग सेरेमनी में धांसू परफॉर्मेंस दी तो कबीर अभिनेत्री की तारीफ करें बगैर रह नहीं पाए और सोशल मीडिया पर ऐसी बात लिख दी कि अब फैंस कबीर को जीजू कहकर संबोधित कर रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 6
कृति सेनन
- फोटो : इंस्टाग्राम@kritisanon
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन कई दिनों से अपने लव रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। कृति ने अपना जन्मदिन अपने कथित ब्वॉयफ्रेंड कबीर बहिया और बहन नुपुर के साथ ग्रीस में मनाया था, जिसकी कई तस्वीरें और वीडियोज उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया पर जारी किए थे। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी कृति और कबीर की साथ में कई तस्वीरें जमकर वायरल हुई थीं। अब जब कृति ने UP T20 सीजन 2 की ओपनिंग सेरेमनी में धांसू परफॉर्मेंस दी तो कबीर अभिनेत्री की तारीफ करें बगैर रह नहीं पाए और सोशल मीडिया पर ऐसी बात लिख दी कि अब फैंस कबीर को जीजू कहकर संबोधित कर रहे हैं।
2 of 6
कृति सेनन
- फोटो : इंस्टाग्राम@kritisanon
बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन के डांस परफॉर्मेंस पर कबीर बहिया ने जो कमेंट किया है, उसे पढ़कर फैंस बेहद खुश हैं उन्होंने कबीर को अपने जीजू की तरह अपना लिया है। हालांकि, कृति और कबीर की ओर से दोनों के रिलेशनशिप को लेकर किसी भी तरह की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। कबीर के पोस्ट के बाद से यही अफवाहें फैल रही हैं कि वे अपने रिश्ते को ऑनलाइन अपना चुके हैं। कबीर, जिनका नाम हाल के हफ्तों में कृति से रोमांटिक रूप से जोड़ा गया है, उनके इंस्टाग्राम पोस्ट पर अपनी पहले कमेंट से ही सबको चौंका दिया है।
3 of 6
कृति सेनन
- फोटो : इंस्टाग्राम@kritisanon
कृति और कबीर के लव रिलेशन में होने की अटकलें तब शुरू हुईं थीं, जब कृति ने इकाना स्टेडियम में आयोजित यूपी टी20 सीजन 2 के उद्घाटन समारोह में अपने शानदार प्रदर्शन का एक बिहाइंड द सीन वीडियो पोस्ट किया। कैप्शन में, उन्होंने मजाकिया अंदाज में लिखा, "यह एक 'डेडली' एक्ट था! लेकिन स्टेडियम में लाइव परफॉरमेंस से ज्यादा रोमांचकारी कुछ नहीं होता!!" प्रशंसकों ने पोस्ट पर लाइक और कमेंट की बौछार कर दी, लेकिन कबीर के कमेंट ने सभी का ध्यान उनकी ओर खींचा।
कबीर ने लिखा, "मैं मर चुका हूं.. आई एम डैड" इसके साथ ही कबीर ने इमोजी भी लगाई, जिस पर कृति ने लाइक करके जवाब दिया, जिससे डेटिंग की अफवाहों को और हवा मिली। दोनों के इस ऑफिशियल आदान-प्रदान कमेंट्स अब प्रशंसकों द्वारा अनदेखे नहीं किए जा सकते। क्योंकि देखते ही देखते कुछ ही घंटों में, कबीर का कमेंट हर जगह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। अब नेटिजेंस अनुमान लगा रहे है कि क्या दोनों अपने रिश्ते को इंस्टाग्राम पर आधिकारिक बना रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 6
कृति सेनन
- फोटो : इंस्टाग्राम@kritisanon
कृति के डांस परफॉर्मेंस पर कबीर के कमेंट पर अब प्रशंसकों की लगातार प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो चुकी हैं। कई प्रशंसक तो कबीर को जीजू कहकर संबोधित कर रहे हैं। तो कुछ प्रशंसक यह अनुमान लगा रहे हैं कि कृति जल्द ही शादी करने वाली हैं। एक प्रशंसक ने लिखा, "जीजू", एक और यूजर ने लिखा, "क्या सच में कृति शादी कर रही हैं?"
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।