फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Stree 2 Day 13 Box Office: 13वें दिन भी रहा 'स्त्री 2' का मंगल, बॉक्स ऑफिस पर हुई इतने नोटों की बरसात

Tue, 27 Aug 2024 08:48 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 27 Aug 2024 08:48 PM IST
विज्ञापन
Stree 2 Box Office Collection Day 13:  Shraddha Kapoor Rajkummar Rao movie earning on 2nd Tuesday
'स्त्री 2' - फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor

श्रद्धा कपूर की फिल्म 'स्त्री 2' को रिलीज हुए यह दूसरा हफ्ता चल रहा है। आज मंगलवार को फिल्म ने अपनी रिलीज के 13 दिन पूरे कर लिए हैं और अब तक के सारे दिन फिल्म के लिए बेमिसाल साबित हुए हैं। यह फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है और अब इसके कदम 500 करोड़ क्लब में शामिल होने के लिए तेजी से बढ़ रहे हैं। आइए जानते हैं, आज इसकी कमाई कैसी रही...

Stree 2 Box Office Collection Day 13:  Shraddha Kapoor Rajkummar Rao movie earning on 2nd Tuesday
फिल्म स्त्री 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रिलीज हुई अमर कौशिक निर्देशित इस फिल्म ने 70 करोड़ रुपये से अधिक की ओपनिंग लेकर बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत की और सभी को चौंका दिया। दूसरे ही दिन फिल्म 100 करोड़ पार हो गई और चार दिनों के अंदर इसने 200 करोड़ क्लब में अपना नाम दर्ज करा लिया। टॉप 5 महिला प्रधान फिल्मों में शामिल श्रद्धा की इस फिल्म ने पहले सप्ताह  291.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
Aly Goni: अली गोनी ने किया आसिम रियाज का समर्थन, कहा- अगर वह इतना आक्रामक दिखे, तो उन्हें उकसाया गया होगा

Stree 2 Box Office Collection Day 13:  Shraddha Kapoor Rajkummar Rao movie earning on 2nd Tuesday
'स्त्री 2' - फोटो : सोशल मीडिया

दूसरे सप्ताह में भी फिल्म का कारोबार शानदार ही चल रहा है। दूसरे रविवार को इस फिल्म की कमाई देख सबसे मुंह फटे रह गए। श्रद्धा की फिल्म ने रिलीज के 11वें दिन यानि दूसरे रविवार को बॉक्स ऑफिस पर करीब  42.4 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। दूसरे सोमवार को जन्माष्टमी के अवसर पर इस फिल्म ने 18.5 करोड़ रुपये कमाए। फिल्म की आज की कमाई के आंकड़े भी सामने आ गए हैं।
Aamir khan: 'मुझे अकेले रहना पसंद नहीं, मुझे पार्टनर की जरूरत है', आमिर खान ने रिया के शो में कही ये बात

विज्ञापन
विज्ञापन
Stree 2 Box Office Collection Day 13:  Shraddha Kapoor Rajkummar Rao movie earning on 2nd Tuesday
'स्त्री 2' - फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor

कल सोमवार के मुकाबले आज मंगलवार को फिल्म के कारोबार में कटौती हुई है, लेकिन छुट्टी के बाद और फिर वीकडेज के हिसाब से यह कमाई खराब नहीं कही जाएगी। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक 'स्त्री 2' ने आज 9.16 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसी के साथ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म अब तक 412.21 करोड़ रुपये कमा चुकी है। 
Devotional AI Video: कान्हा व राधा के ये एआई रूप देख हैरान रह जाएंगे, देखिए देश का पहला डिवोशनल म्यूजिक वीडियो

विज्ञापन
Stree 2 Box Office Collection Day 13:  Shraddha Kapoor Rajkummar Rao movie earning on 2nd Tuesday
'स्त्री 2' - फोटो : सोशल मीडिया

बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म अकेले मैदान में नहीं आई। इसका मुकाबला अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम जैसे सितारों की 'खेल खेल में' और 'वेदा' से रहा। हालांकि, 'स्त्री 2' ने दोनों ही फिल्मों को पानी पिला दिया। देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी इस फिल्म का खूब जादू चल रहा है। श्रद्धा कपूर के अलावा इस फिल्म में राजकुमार राव, अपारशक्ति खुराना, पंकज त्रिपाठी और अभिषेक बनर्जी जैसे सितारे भी नजर आए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed