फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ila Arun: 'चोली के पीछे' गाने को रिक्रिएट किए जाने पर हैरान हुईं इला अरुण, बोलीं- नैतिक रूप से ये गलत है

Wed, 27 Mar 2024 06:38 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 27 Mar 2024 06:38 PM IST
विज्ञापन
Ila Arun expressed surprise on iconic song Choli Ke Peeche Kya Hai recreat version for Kareena Kriti Tabu Crew
करीना, इला अरुण, माधुरी दीक्षित - फोटो : सोशल मीडिया

तब्बू, करीना कपूर और कृति सेनन अभिनीत फिल्म 'क्रू' रिलीज को तैयार है। इस फिल्म में 'खलनायक' के चर्चित गाने 'चोली के पीछे क्या है' को रिक्रिएट किया गया है। 'खलनायक' में यह गाना माधुरी दीक्षित पर फिल्माया गया था, वहीं क्रू में इसे करीना कपूर पर फिल्माया गया है। मूल गाने को अलका याग्निक और इला अरुण ने गाया है। अब जब इला अरुण को इस गाने को रिक्रिएट किए जाने की खबर लगी है तो उन्होंने इस पर प्रतिक्रिया दी है।

Ila Arun expressed surprise on iconic song Choli Ke Peeche Kya Hai recreat version for Kareena Kriti Tabu Crew
करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

मशहूर गायिका इला अरुण यह जानकर हैरान रह गईं कि उनके चर्चित गाने 'चोली के पीछे क्या है' को करीना कपूर, कृति सेनन और तब्बू की आगामी फिल्म 'क्रू' के लिए रिक्रिएट किया गया है। इला ने कहा कि रीमिक्स वर्जन से वह हैरान हैं। मूल रूप से 1993 की फिल्म 'खलनायक' में यह गाना दिखाया गया था। आज भी इसे सुना जाता है। अपनी आकर्षक धुन और विवादास्पद लिरिक्स के लिए इसे आज भी याद किया जाता है।

Ila Arun expressed surprise on iconic song Choli Ke Peeche Kya Hai recreat version for Kareena Kriti Tabu Crew
चोली के पीछे क्या है - फोटो : सोशल मीडिया

एक मीडिया बातचीत के दौरान इला ने कहा, 'सबसे पहले मैं यह साफ कर दूं कि टिप्स के साथ मेरे बहुत अच्छे ताल्लुक हैं। उन्होंने, गाने के लॉन्च से सिर्फ पांच मिनट पहले मुझे फोन किया और मुझसे आशीर्वाद मांगा। मैं उन्हें आशीर्वाद देने के अलावा और कर भी क्या सकती थी? लेकिन, मैं सुनकर हैरान रह गई। हालांकि, उनसे ये नहीं पूछ सकी कि आपने ऐसा क्यों किया? इसलिए गाने पर मेरी प्रतिक्रिया बिल्कुल वैसी ही है. जैसी अलका याग्निक की थी।
Maidaan: अजय देवगन की मैदान को मिला ए सर्टिफिकेट, रनटाइम और एडवांस बुकिंग की तारीख से भी उठा पर्दा

विज्ञापन
विज्ञापन
Ila Arun expressed surprise on iconic song Choli Ke Peeche Kya Hai recreat version for Kareena Kriti Tabu Crew
इला अरुण - फोटो : सोशल मीडिया

इला ने आगे कहा, 'उनका कहना है कि युवा पीढ़ी तक पहुंचने के लिए इसे रिक्रिएट किया गया है। लेकिन, हमें ऐसा क्यों करना चाहिए? वे अपना खुद का गाना क्यों नहीं बना सकते? युवा निर्देशकों को ऊर्जावान और पावरफुल गाने बनाने चाहिए, जो युवा पीढ़ी को पसंद आएं। यहां तक कि डीजे भी सभी गानों को दोबारा बनाकर उन्हें खराब कर देते हैं'। म्यूजिक कंपनी के साथ अपने रिश्तों पर जोर देते हुए इला ने कहा, 'टिप्स के साथ मेरे रिश्ते बहुत अच्छे हैं, उन्होंने हमेशा मुझे सपोर्ट किया है। भले ही उन्होंने मुझे गाने के बारे में पहले से बताया होता, मैं मना करने की स्थिति में नहीं होती, लेकिन नैतिक रूप से, यह गलत है। अगर उन्होंने मुझसे इस बारे में बात की होती तो अच्छा लगता'।
Anurag Dobhal: 'बिग बॉस' कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल की लेम्बोर्गिनी कार सीज, लगा करोड़ो का जुर्माना

विज्ञापन
Ila Arun expressed surprise on iconic song Choli Ke Peeche Kya Hai recreat version for Kareena Kriti Tabu Crew
क्रू - फोटो : सोशल मीडिया

इला अरुण ने आगे कहा, 'मैं जयपुर में थी, उस दौरान एक कपल ने आकर मुझसे पूछा, 'मैम 'चोली के पीछे' गाने को नई फिल्म में दिखाया जाएगा। इसे हमने सुना है और काफी निराश हैं। उन्होंने आगे पूछा, 'क्या आपने इसे किया है?' और मैंने तुरंत बताया, 'मैंने ऐसा नहीं किया है'। इला ने आगे कहा, 'मुझे लगता है कि नए निर्देशकों को कंपोजिशन की कोई समझ नहीं है। मैंने फैसला किया है कि अगर यही बात है, तो मैं अपने सभी गाने रीमिक्स करूंगी और बनाऊंगी'। बात करें फिल्म 'क्रू' की तो यह 29 मार्च को रिलीज हो रही है।
Bhool Bhulaiyaa 3: माथे पर लाल बिंदी, आंखों में शरारत वाली तृप्ति, रूह बाबा की मन्नतों का पहला शेड्यूल पूरा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed