Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
IMDB Worst Rating Bollywood Movies Deshdrohi Himmatwala Humshakals Drona Abhishek Bachchan KRK Ajay Devgn
{"_id":"663dbcf417edd42ac10a12e5","slug":"imdb-worst-rating-bollywood-movies-deshdrohi-himmatwala-humshakals-drona-abhishek-bachchan-krk-ajay-devgn-2024-05-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Worst Hindi Movies: ये हैं बॉलीवुड की सबसे खराब फिल्में, एक ही डायरेक्टर की दो मूवी टॉप 5 में हैं शामिल","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Worst Hindi Movies: ये हैं बॉलीवुड की सबसे खराब फिल्में, एक ही डायरेक्टर की दो मूवी टॉप 5 में हैं शामिल
हिंदी सिनेमा में कई फिल्में इतनी बेकार बनी हैं कि शायद ही कोई दर्शक उन्हें पूरा देख पाए। 'देशद्रोही', 'हिम्मतवाला', 'हमशक्लस' और 'द्रोण' ऐसी फिल्में हैं, जिन्हें आईएमडीबी की सबसे खराब बॉलीवुड फिल्मों की सूची में सबसे ऊपर रखा गया है। इन सभी फिल्मों में बड़े-बड़े कलाकारों ने काम किया है। खास बात यह है कि इनमें से दो फिल्में तो साजिद खान ने ही बनाई हैं और दो फिल्मों में तमन्ना भाटिया ने काम किया है।
2 of 5
फिल्म 'देशद्रोही'
- फोटो : इंस्टाग्राम @kamaalrkhan
देशद्रोही
कमाल आर खान की फिल्म 'देशद्रोही' बॉलीवुड की सबसे खराब फिल्मों में से एक है। इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग केवल 1.2 है। यह फिल्म 14 नवंबर 2008 को रिलीज हुई थी। इसका निर्देशन जगदीश ए शर्मा ने किया था। फिल्म में कुछ भी देखने-सुनने लायक नहीं था। इसमें के आर के अलावा ऋषिता भट्ट, मनोज तिवारी, रंजीत और यशपाल शर्मा ने भी काम किया था।
3 of 5
फिल्म 'हिम्मतवाला'
- फोटो : यूट्यूब @यूटीवी मोशन पिक्चर्स
हिम्मतवाला
आपको यह जानकर हैरानी होगी कि अजय देवगन और तमन्ना भाटिया की फिल्म 'हिम्मतवाला' आईएमडीबी पर सबसे खराब फिल्मों की लिस्ट में दूसरे पायदान पर है। इसकी आईएमडीबी रेटिंग 1.7 है। यह फिल्म 29 मार्च, 2013 को रिलीज हुई थी। यह जितेंद्र और श्रीदेवी की इसी नाम वाली फिल्म का रीमेक थी। इसका निर्देशन साजिद खान ने किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
फिल्म ‘हमशकल्स'
- फोटो : यूट्यूब @स्टार स्टूडियोज
हमशकल्स
साजिद खान के निर्देशन में बनी एक और फिल्म इस सूची में तीसरे स्थान पर है। 20 जून, 2014 को रिलीज हुई फिल्म ‘हमशकल्स' में सैफ अली खान, तमन्ना भाटिया, बिपाशा बसु, चंकी पांडे और राम कपूर ने अभिनय किया था। इसकी आईएमडीबी रेटिंग भी 1.7 है।
विज्ञापन
5 of 5
फिल्म 'द्रोण'
- फोटो : यूट्यूब @इरोज नाउ म्यूजिक
द्रोण
'द्रोण' फिल्म अभिषेक बच्चन के करियर की तो सबसे खराब फिल्म है ही, बल्कि आईएमडीबी पर भी बेकार फिल्मों की सूची में इसका नाम दर्ज है। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन सुपरहीरो बने थे। इसमें केके मेनन और प्रियंका चोपड़ा ने भी काम किया था। 'द्रोण' 2 अक्टूबर, 2008 को रिलीज हुई थी। इसका निर्देशन गोल्डी बहल ने किया था। इसकी आईएमडीबी रेटिंग 2 है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।