माधुरी दीक्षित सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम और एक्स अकाउंट दोनों पर नियमति रूप से वह पोस्ट साझा करती हैं। मगर, आज उन्होंने ऐसा पोस्ट साझा किया कि उनके प्रशंसकों की चिंता बढ़ गई है। लोग पूछने लगे कि क्या उनकी आईडी हैक हो गई है? दरअसल, हुआ यह कि अभिनेत्री हालिया पोस्ट में खुद को फिजिशियन बता रही हैं। हालांकि, अब यह पोस्ट उन्होंने डिलीट कर दिया है।
Madhuri Dixit: माधुरी दीक्षित का एक्स अकाउंट हुआ हैक? अभिनेत्री का पोस्ट देखकर यूजर्स की बढ़ी चिंता
माधुरी दीक्षित ने एक्स हैंडल से एक पोस्ट साझा किया। इसमें खुद को फिजीशियन बताते हुए माधुरी दीक्षित ने कहा कि अपने मरीजों को वह किस तरह डील करती हैं। ऐसा पोस्ट देखकर यूजर्स ने सवालों की झड़ी लगा दी। लोग दो ही सवाल पूछते नजर आए कि या तो उनके पति मिस्टर नेने ने गलती से उनके अकाउंट से पोस्ट कर दिया है। या फिर उनका अकाउंट हैक हो गया है।
हालांकि, माधुरी के अकाउंट पर यह पोस्ट कुछ ही देर रहा। चंद मिनटों बाद ही इसे डिलीट कर दिया गया। इसमें अभिनेत्री ने लिखा, 'बतौर फिजिशयन, मैंने वह सबकुछ किया जो मेरे मरीजों के लिए जरूरी है। मैंने हमेशा एक परिवार के तौर पर उन्हें समझा है और ऐसे ही उपचार किया। क्या सही है और क्या गलत, यह निर्णय लेना हमेशा आसान बनाया।'
मालूम हो कि अभिनेत्री के पति श्रीराम नेने पेशे से डॉक्टर हैं। इसलिए यूजर्स को लगा कि शायद डॉक्टर नेने ने गलती से माधुरी दीक्षित के एक्स अकाउंट से पोस्ट कर दिया है। वहीं, कुछ लोगों को लगा कि शायद उनका अकाउंट हैक कर लिया गया है। माधुरी दीक्षित के वर्क फ्रंट की बात करें तो इन दिनों वे कलर्स टीवी के डांस रियलिटी शो 'डांस दीवाने' में बतौर जज नजर आ रही हैं।
The Hunt For Gollum: 'लॉर्ड ऑफ द रिंग्स' फैंस के लिए खुशखबरी, नई फिल्म पर काम करेंगे पीटर जैक्सन-एंडी सर्किस
'डांस दीवाने 4' का आगामी एपिसोड काफी खास होने वाला है। सेट पर अभिनेत्री का जन्मदिन सेलिब्रेट किया जाएगा। इस खास पल में उनके पति श्रीराम नेने भी शिरकत करेंगे। अभिनेत्री इस मौके पर अपने हिट सॉन्ग 'मेरा पिया घर आया' पर डांस करती नजर आएंगी। इतना ही नहीं, माधुरी दीक्षित और श्रीराम नेने रोमांटिक गाने पर डांस भी करते दिखेंगे।
Mithun Chakraborty: कभी शादी नहीं करेंगे सलमान खान! मिथुन चक्रवर्ती ने पुराना किस्सा साझा कर किया बड़ा दावा