फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jimmy Shergill: क्या हुआ था जब पहली बार जिमी मिले अमिताभ बच्चन से, अभिनेता ने साझा किया दिलचस्प किस्सा

Mon, 29 Apr 2024 06:21 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Mon, 29 Apr 2024 06:21 PM IST
विज्ञापन
immy Shergill talks about Mohabbatein says Amitabh Bachchan sense of humour made him feel comfortable
जिमी शेरगिल अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड अभिनेता जिमी शेरगिल इन दिनों वेब सीरीज 'रणनीति-बालाकोट एंड बियॉन्ड' की वजह से सुर्खियां बटोर रहे हैं। दर्शकों को उनका यह शो काफी पसंद भी आ रहा है। वहीं जिमी एक इंटरव्यू के दौरान पुराने दिनों को याद करते दिखे। साथ ही साथ उन्होंने यह भी बताया कि वे पहली बार अमिताभ बच्चन से कब और कैसे मिलें। 
immy Shergill talks about Mohabbatein says Amitabh Bachchan sense of humour made him feel comfortable
जिमि शेरगिल - फोटो : इंस्टाग्राम
जिमि शेरगिल ने फिल्म 'मोहब्बतें' से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में वे अमिताभ बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ नजर आए थे। पुराने दिनों को याद करते हुए जिमि शेरगिल कहते हैं, 'मैं आखिरी शख्स था जिसे 'मोहब्बतें' के लिए चुना गया था। मुझसे पहले उदय चोपड़ा और जुगल हंसराज फिल्म के लिए चुन लिए गए थे'। 
immy Shergill talks about Mohabbatein says Amitabh Bachchan sense of humour made him feel comfortable
जिमि शेरगिल - फोटो : इंस्टाग्राम
जिमि शेरगिल आगे कहते हैं, 'यश चोपड़ा और आदित्य चोपड़ा 'करण' के किरदार के लिए हीरो को नहीं फाइनल कर पा रहे थे और शायद मेरी किस्मत में यह रोल था इसलिए मुझे यह फिल्म मिल गई'। 
विज्ञापन
विज्ञापन
immy Shergill talks about Mohabbatein says Amitabh Bachchan sense of humour made him feel comfortable
जिमि शेरगिल - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार अमिताभ बच्चन के संग अपनी पहली मुलाकात को याद करते हुए जिमि शेरगिल कहते हैं, 'जब फिल्म के लिए सब कुछ फाइनल हो गया तब यश अंकल के घर पर हवन का आयोजन किया गया था। मुझे याद है कि मैं कहीं गिर गया था और मेरे हाथ में चोट लग गई थी और मुझे 55 टांके लगे थे। मैं वैसे ही उनके घर पहुंचा था'।  
विज्ञापन
immy Shergill talks about Mohabbatein says Amitabh Bachchan sense of humour made him feel comfortable
जिमि शेरगिल - फोटो : इंस्टाग्राम
जिमि शेरगिल अपनी बात जारी रखते हुए कहते हैं, 'मुझे लग रहा था कि मैं फिल्म के लिए कोई ट्रेनिंग नहीं कर पाऊंगा। मैं काफी डरा हुआ था। तभी आदित्य चोपड़ा वहां आए और उन्होंने मुझे अमिताभ बच्चन से मिलवाते हुए कहा, ये फिल्म में 'करण' के किरदार को निभा रहे हैं। फिर अमिताभ बच्चन मेरी तरफ देखते हुए बोले आप अद्भुत मेथड एक्टिंग कर रहे हैं। अभी से हाथ कटवाने लग गए। एक पल के लिए मुझे समझ ही नहीं आया कि क्या हो रहा है और वे ऐसा क्यों बोल रहे हैं। फिर मुझे याद आया कि फिल्म में 'करण' बार-बार अपनी कटी हथेली लेकर प्रीति के पास जाता है। उस दिन उनसे मिलने के बाद मैं काफी सामान्य महूसस कर रहा था'।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed