फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Amitabh Bachchan: 'केबीसी 16' के मंच पर अमिताभ ने सुनाया मजेदार किस्सा, इस वजह से सीखा नारियल के पेड़ पर चढ़ना

Tue, 22 Oct 2024 08:33 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Tue, 22 Oct 2024 08:33 PM IST
विज्ञापन
In Kaun Banega Crorepati 16 latest episode Amitabh Bachchan revealed he learned to climb coconut trees
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी का लोकप्रिय गेम शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का 16वां सीजन लगातार दर्शकों को बांधे रखने में कामयाब रहा है। अमिताभ बच्चन की मेजबानी वाले इस शो को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है। शो के दौरान प्रतिभागियों का संघर्ष और उनकी प्रेरक कहानियां दर्शकों का मनोरंजन करती ही हैं, अमिताभ बच्चन भी अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी से जुड़े दिलचस्प किस्से साझा कर दर्शकों को भरपूर मनोरंजन करते हैं। 'केबीसी' के नवीनतम एपिसोड में बिग बी ने एक मजेदार खुलासा करते हुए बताया कि उन्होंने अपनी फिल्म सौदागर के लिए नारियल के पेड़ पर चढ़ना सीखा था। 

In Kaun Banega Crorepati 16 latest episode Amitabh Bachchan revealed he learned to climb coconut trees
अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम-@amitabhbachchan

'केबीसी 16' के मंच पर धनराज धीरूभाई मोदी नाम के एक प्रतिभागी मौजूद थे, जिन्होंने अपनी कहानी साझा करते हुए बताया कि वो अपने पिता के साथ नारियल के खेत की देखभाल करते हैं। इस पर अमिताभ भी नारियल के पेड़ से जुड़ी अपनी यादें साझा करने से खुद को रोक नहीं पाते। उन्होंने खुलासा करते हुए बताया कि फिल्म 'सौदागर' में उनका किरदार नारियल का पानी इकट्ठा करता था। इस वजह से उन्होंने भी नारियल के पेड़ पर चढ़ना सीखा। 

In Kaun Banega Crorepati 16 latest episode Amitabh Bachchan revealed he learned to climb coconut trees
अमिताभ बच्चन - फोटो : यूट्यूब

अभिनेता ने कहा, “शुरूआत में हमने एक फिल्म की थी सौदागर, उसमें हम नारियल पानी निकलते थे, रस निकलते थे। मुझे बोला गया कि आपको चढ़ना पड़ेगा, हमने बोला भैया हम कैसे चढ़ेंगे बहुत मुश्किल है। उन्हें कहां कोई नहीं सिखा देगा आपको।” अभिनेता ने आगे कहा कि उन्होंने जवाब दिया था, "मैं ऐसा कैसे करूंगा? यह काफी कठिन है।"
Vishal Mishra UK Concert: यूके में पहली बार आवाज का जादू बिखेरेंगे विशाल मिश्रा, संगीत को बताया अपना अस्तित्व

विज्ञापन
विज्ञापन
In Kaun Banega Crorepati 16 latest episode Amitabh Bachchan revealed he learned to climb coconut trees
अमिताभ बच्चन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बिग बी ने इस दौरान फिल्म की टीम का जवाब साझा करते हुए बताया कि उन्होंने उनसे कहा कि वो लोग उन्हें ये सिखा देंगे। अभिनेता ने आगे कहा, 'वो ऐसे चमड़े बांधते हैं पीठ पर और वो आगे से गोला घूम जाता है। अब वो आगे धक्का देते जाते हैं और आगे चढ़ते जाते हैं। उसमें सबसे खतरनाक बात ये है कि वो पेड़ में, जो काटा निकला हुआ होता है वो लग जाता है, अगर आप जल्दी आ जाएं तो।” अमिताभ की इस बात पर सभी दर्शक हंसने लगते हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)



Binny And Family 2: बिन्नी एंड फैमिली को मिले प्यार से गदगद हुए निर्माता, पंकज कपूर की फिल्म के सीक्वल का एलान

विज्ञापन
In Kaun Banega Crorepati 16 latest episode Amitabh Bachchan revealed he learned to climb coconut trees
अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम@sonytvofficial

बता दें सुधेंदु रॉय द्वारा निर्देशित 'सौदागर' साल 1973 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के साथ अभिनेत्री नूतन भी नजर आई थीं। अभिनेता ने फिल्म में ताड़ के रस के व्यापारी मोती की भूमिका निभाई थी। बात करें अमिताभ के वर्क फ्रंट की, तो वह आखिरी बार नाग अश्विन की इस साल के मध्य में रिलीज हुई फिल्म कल्कि 2898 एडी में अश्वत्थामा के किरदार में नजर आए थे। 
The Raja Saab: प्रभास का 45वां जन्मदिन बनेगा यादगार, 'द राजा साब' के टीजर से पहले एक और धमाकेदार पोस्टर जारी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed