फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Heeramandi: हीरामंडी गाने की शूटिंग के दौरान अदिति फव्वारे में गिरने वाली थीं, खुद साझा किया दिलचस्प किस्सा

Sun, 12 May 2024 04:54 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Sun, 12 May 2024 04:54 PM IST
विज्ञापन
In The Great Indian Kapil Show shared Aditi Rao Hydari recalled the challenges of shooting heermandi song
अदिति राव हैदरी - फोटो : इंस्टाग्राम

कल यानी शनिवार रात 'हीरामंडी' की सभी अभिनेत्रियां 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में बतौर गेस्ट नजर आईं। शो के दौरान कपिल शर्मा इन स्टार्स के संग खुलकर बातें करते दिखाई दिए। उन्होंने 'हीरामंडी' की शूटिंग से जुड़े कई दिलचस्प सवाल भी किए। कपिल ने अदिति राव हैदरी से पूछा कि उनके लिए इस शो में काम करने का अनुभव कैसा रहा। आइए आपको बताते हैं अदिति ने क्या जवाब दिया ---
In The Great Indian Kapil Show shared Aditi Rao Hydari recalled the challenges of shooting heermandi song
अदिति राव हैदरी - फोटो : इंस्टाग्राम
अदिति राव हैदरी इन दिनों 'हीरामंडी' में अपने किरदार को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। इस शो में वे मनीषा कोइराला की बेटी की भूमिका में नजर आ रही हैं। 'हीरामंडी' में दर्शकों को उनका अभिनय काफी पसंद आ रहा है। कल अभिनेत्री 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में बातें करते हुए बोलीं, 'संजय लीला भंसाली के साथ काम करके मुझे काफी कुछ सीखने को मिला है'। 
In The Great Indian Kapil Show shared Aditi Rao Hydari recalled the challenges of shooting heermandi song
अदिति राव हैदरी - फोटो : इंस्टाग्राम
अदिति राव हैदरी अपनी बात जारी रखते हुए कहती हैं, 'संजय सर ने 'हीरामंडी' हम सबके लिए अलग-अलग परिधान चुने थे। जो काफी हैवी थे, लेकिम उन्हें पहनकर हमें काफी मजा आया। मैं एक बार मुजरा का दृश्य फिल्मा रही थी तभी उन्होंने मुझे देखा और कहा इसे पीछे करो नहीं तो ये पानी में गिर जाएगी'। 
विज्ञापन
विज्ञापन
In The Great Indian Kapil Show shared Aditi Rao Hydari recalled the challenges of shooting heermandi song
 अदिति राव हैदरी - फोटो : इंस्टाग्राम
 अदिति राव हैदरी ने आगे कहा, 'मुझे ऐसा लगता है कि मेरे लंहगे का वजन मेरे वजन से ज्यादा रहा होगा शायद'। उनकी बात सुनकर शो में मौजूद सोनाक्षी कहती हैं, 'हां हम सबने काफी भारी लंहगा पहना था, लेकिन जब हम तैयार होते थे तब खुद को देखकर सब भूल जाते थे'। 
विज्ञापन
In The Great Indian Kapil Show shared Aditi Rao Hydari recalled the challenges of shooting heermandi song
अदिति राव हैदरी - फोटो : इंस्टाग्राम
'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' अदिति राव हैदरी के अलावा मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा और ऋचा चढ्ढा भी 'हीरामंडी' के बारे में कई दिलचस्प खुलासे करती नजर आईं। दर्शकों को इन अभिनेत्रियों का बेबाक अंदाज काफी पसंद आया। सोनाक्षी सिन्हा ने शो के दौरान 'तिलस्मी बाहें' गाने की शूटिंग का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि संजय लीला भंसाली ने चार मिनट में उस गाने को शूट किया था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed