Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
India Couture Week 2024: JJ Valaya showcased Muraqqa collection Talk about the growing Indian fashion industry
{"_id":"66a5b8f2847fb131eb0bb9ac","slug":"india-couture-week-2024-jj-valaya-showcased-muraqqa-collection-talk-about-the-growing-indian-fashion-industry-2024-07-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"India Couture Week 2024: जेजे वलाया ने पेश किया अपना शानदार कलेक्शन, फैशन इंडस्ट्री के विकास को लेकर की बात","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
India Couture Week 2024: जेजे वलाया ने पेश किया अपना शानदार कलेक्शन, फैशन इंडस्ट्री के विकास को लेकर की बात
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Sun, 28 Jul 2024 08:55 AM IST
सार
मशहूर फैशन डिजाइनर जेजे वलाया ने दिल्ली में इंडिया कॉउचर वीक 2024 के चौथे दिन अपने नए कलेक्शन मुराक्का को प्रदर्शन किया। एएनआई से बातचीत में उन्होंने अपने कलेक्शन के पीछे की प्रेरणा और टाइटल के महत्व के बारे में बात की।
विज्ञापन
1 of 5
जेजे वलाया (इंडिया कॉउचर वीक 2024)
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
इन दिनों फैशन प्रेमियों की निगाहें इंडिया कॉउचर वीक 2024 पर टिकी हुई हैं। 24 जुलाई से शुरू हुआ यह कार्यक्रम 31 जुलाई 2024 तक चलेगा। आठ दिनों के इस कार्यक्रम में कुल 14 शो आयोजित होंगे। मशहूर फैशन डिजाइनर जेजे वलाया ने दिल्ली में इंडिया कॉउचर वीक 2024 के चौथे दिन अपने नए कलेक्शन मुराक्का को प्रदर्शन किया। एएनआई से बातचीत में उन्होंने अपने कलेक्शन के पीछे की प्रेरणा और टाइटल के महत्व के बारे में बात की।
2 of 5
इंडिया कॉउचर वीक 2024
- फोटो : एएनआई
जेजे वलाया ने फैशन इंडस्ट्री के बारे में भी बात की कि कैसे यह अपनी संस्कृति और परंपराओं के कारण विश्व स्तर पर ध्यान आकर्षित कर रहा है। उन्होंने समकालीन परिवेश में उनके सांस्कृतिक सार का पुनर्निर्माण करके इस्तांबुल, इस्फहान और दिल्ली की सुंदरता को पेश किया। उन्होंने कहा, 'मुराक्का अतीत में बहुत सजे हुए खूबसूरत एल्बम हैं जहां छोटे चित्रों, कविताओं को एक साथ बांध कर रखा जाता था।'
3 of 5
इंडिया कॉउचर वीक 2024
- फोटो : एएनआई
वलाया ने कहा, 'यह मेरे लिए बहुत कीमती कलेक्शन है। यह तीन प्रमुख प्रभावों को एक साथ लाता है और उन्हें एक जगह पर रखता है।' इस सीजन के 60 पीस कलेक्शन में तीन विशिष्ट थीमों में बढ़िया वस्त्र, बढ़िया शिल्प और शानदार विवरण का मिश्रण दिखाया गया है। यह अतीत और वर्तमान को जोड़ता है और इस्लामी कला की सुंदरता को एक नए तरीके से सम्मानित करता, है जो आज के दर्शकों को आकर्षित करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
इंडिया कॉउचर वीक 2024
- फोटो : एएनआई
इस कलेक्शन में कस्टम बुने हुए सिल्क, शानदार वेलवेट और लहंगे, साड़ी, इवनिंग जैकेट, शेरवानी, नेहरू जैकेट और बुंदगला जैकेट सहित कई तरह के पोशाक शामिल हैं। जेजे वलाया ने लग्जरी, कालातीतता, स्टाइल, परंपरा और व्यक्तित्व को खूबसूरती से अपनाया है। लाल और भारी कढ़ाई जैसे चमकीले रंगों का इस्तेमाल इसे शादी के दिन के लिए एक बेहतरीन कलेक्शन बनाता है। उन्होंने काले और सफेद जैसे रंगों का भी प्रयोग किया है।
विज्ञापन
5 of 5
इंडिया कॉउचर वीक 2024
- फोटो : एएनआई
शादी के आउटफिट के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, 'मैंने पिछले 34 सालों से इस इंडस्ट्री को देखा है। दुल्हनें बदल गई हैं, लेकिन दूल्हे भी बदल गए हैं, लेकिन उन्हें हमेशा नजरअंदाज किया जाता है। एक समय था जब वे थ्री-पीस सूट पहनकर शादी करते थे। और अब उन्हें देखिए, वे महिलाओं, लड़कियों के साथ मैच करना पसंद करते हैं।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।