सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Indian 2 X Review: 'इंडियन 2' को देखकर निराश हुए दर्शक, किसी ने बताया औसत तो कोई बोला बोरिंग फिल्म है

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Fri, 12 Jul 2024 05:56 PM IST
सार

कमल हासन की नई फिल्म 'इंडियन 2' आज रिलीज हो गई है। कमल हासन के प्रशंसकों को 28 साल बाद उन्हें सेनापति के किरदार में देखने का मौका मिला है। पहले दिन कमल हासन के कई फैंस ने 'इंडियन 2' देखी और सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रियाएं साझा की, जो अधिकतर इसी ओर इशारा कर रही है कि फिल्म में कुछ कमी रह गई है।
 

विज्ञापन
Indian 2 movie X Review kamal haasan fans shared their reaction on twitter and said it is a boring film
फिल्म 'इंडियन 2' - फोटो : इंस्टाग्राम @ikamalhaasan

कमल हासन की नई फिल्म 'इंडियन 2' आज रिलीज हो गई है। कमल के प्रशंसकों को 28 साल बाद उन्हें सेनापति के किरदार में देखने का मौका मिला है। पहले दिन कमल हासन के कई फैंस ने 'इंडियन 2' देखी और सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रियाएं साझा की, जो अधिकतर इसी ओर इशारा कर रही है कि फिल्म में कुछ कमी रह गई है।

Trending Videos
Indian 2 movie X Review kamal haasan fans shared their reaction on twitter and said it is a boring film
फिल्म 'इंडियन 2' - फोटो : इंस्टाग्राम @lycaproductions

अक्सर देखा जाता है कि जब भी कोई बड़ी फिल्म रिलीज होती है तो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया साझा करते हैं और चूंकि 'इंडियन 2' भी एक बड़ी फिल्म है तो जाहिर है कि यूजर्स अपनी बात रखने से कैसे पीछे रह जाते। दर्शकों ने 'इंडियन 2' देखते ही धड़ाधड़ एक्स पर अपनी ओर से समीक्षा लिखनी शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian 2 movie X Review kamal haasan fans shared their reaction on twitter and said it is a boring film
फिल्म 'इंडियन 2' - फोटो : इंस्टाग्राम @lycaproductions

एक यूजर ने 'इंडियन 2' को एक औसत दर्जे की फिल्म बताते हुए लिखा कि शुरुआती 30 मिनट बेहद खराब थे। एक दूसरे यूजर ने फिल्म में 'भावनात्मक जुड़ाव' की कमी महसूस की और 'इंडियन 2' को निर्देशक शंकर का टिपिकल टेम्पलेट करार दिया। तीसरे यूजर ने साफ-साफ शब्दों में 'इंडियन 2' को निराशाजनक बताते हुए लिखा कि इसकी कहानी खराब है। हालांकि यूजर ने कैमरा वर्क की तारीफ की, लेकिन मेकअप और एडिटिंग को भी खराब बता दिया।

Indian 2 movie X Review kamal haasan fans shared their reaction on twitter and said it is a boring film
फिल्म 'इंडियन 2' - फोटो : इंस्टाग्राम @ikamalhaasan

एक अन्य यूजर ने लिखा कि 'इंडियन 2' एक पुरानी और उबाऊ किस्म की फिल्म है। हालांकि, यह ईमानदारी का संदेश देने की कोशिश करती है, लेकिन इसे उबाऊ ढंग से बनाया गया है। यूजर ने आगे लिखा कि निर्देशक शंकर ने अपनी पिछली फिल्मों की कहानी को दोहराने की कोशिश की है, जिसमें वो कामयाब नहीं हो पाए। 

विज्ञापन
Indian 2 movie X Review kamal haasan fans shared their reaction on twitter and said it is a boring film
'इंडियन 2' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'इंडियन 2' साल 1996 में रिलीज हुई इंडियन का सीक्वल है, जिसमें कमल हासन ने दोहरी भूमिका अदा की थी। कमल के प्रशंसकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार था, लेकिन जिस तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है, उसे देखकर लग रहा है कि सभी का उत्साह तेजी से ठंडा होता जा रहा है। बता दें कि इस फिल्म में सिद्धार्थ, एसजे सूर्या, काजल अग्रवाल, रकुल प्रीत, बॉबी सिम्हा और समुथिरकानी समेत कई कलाकारों ने अभिनय किया है।

Sonakshi Sinha: 'कुछ लोग खाना खाने आ जाते हैं...,' सोनाक्षी सिन्हा ने शादी में बिन बुलाए मेहमानों पर कसा तंज

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed