हॉलीवुड की 'मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स' की तरह ही भारत में भी सिनेमैटिक यूनिवर्स का चलन बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। इसके पीछे की मूल वजह है कि भारतीय दर्शक अपने चहेते कलाकारों को एक साथ देखना शुरू से ही काफी ज्यादा पसंद करते हैं। इस वजह से ही 'शोले', 'धूम' आदि फिल्में इतनी सफल हो जाती हैं। अब भारत में भी कई सिनेमैटिक यूनिवर्स अस्तित्व में आ चुके हैं, जिससे एक बात तो साफ है कि दर्शकों को भरपूर मनोरंजन मिलने वाला है। इस कड़ी में आज हम बात करेंगे, उन भारतीय सिनेमैटिक यूनिवर्स के बारे में, जिसे लेकर दर्शकों में काफी ज्यादा उत्साह है।
Indian Cinematic Universe: भूल जाइए मार्वल और डीसी के यूनिवर्स, अब दिखेगा इन भारतीय सिनेमैटिक यूनिवर्स का जादू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'मैडॉक सुपरनैचुरल यूनिवर्स'
'मैडॉक सुपरनैचुरल यूनिवर्स' एक ऐसा भारतीय सिनेमैटिक यूनिवर्स है, जिसमें हिंदी भाषा की अलौकिक कॉमेडी हॉरर फिल्में शामिल हैं। इस यूनिवर्स की अब तक सभी फिल्में भारतीय लोककथाओं से प्रेरित हैं या उन पर आधारित हैं। इसकी शुरुआत साल 2019 की फिल्म 'स्त्री' से हुई थी। इस के बाद इस यूनिवर्स की अगली फिल्मों में 'भेडिया', 'मुंजा' और हालिया रिलीज 'स्त्री 2' भी शामिल हैं। राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की 'स्त्री 2' को दर्शकों ने काफी पसंद किया है, जिसके बाद इस यूनिवर्स की आगामी फिल्मों पर बहुत जल्द शुरू हो सकता है। इस यूनिवर्स में अब तक राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर, वरुण धवन आदि कलाकार नजर आ चुके हैं। इस यूनिवर्स में जल्द ही आयुष्मान खुराना भी नजर आने वाले हैं।
'यशराज स्पाई यूनिवर्स'
इस यूनिवर्स में जासूसी पर आधारित फिल्में बनाई जाती हैं। यश राज फिल्म्स के बैनर तले अस्तित्व में आई इस स्पाई यूनिवर्स में कई काल्पनिक जासूसों पर आधारित एक्शन-थ्रिलर फिल्में देखने को मिली हैं। इस श्रृंखला की शुरुआत साल 2012 में आई सलमान खान और कैटरीना कैफ की फिल्म 'एक था टाइगर' से शुरू हुई थी। इसके बाद 'टाइगर जिंदा है' (2017), 'वॉर' (2019), 'पठान' (2023) और 'टाइगर 3' (2023) रिलीज हो चुकी हैं। इस यूनिवर्स की आगामी फिल्मों में ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर अभिनीत 'वॉर 2' और आलिया तथा शरवरी वाघ की 'अल्फा' भी शामिल है। इस यूनिवर्स में अब तक शाहरुख खान, जॉन अब्राहम, दीपिका पादुकोण, ऋतिक रोशन, टाइगर श्रॉफ आदि कलाकार नजर आ चुके हैं।
Abhishek Banerjee: 'स्त्री 2' हिट होते ही चमक गई अभिषेक बनर्जी की किस्मत, एक हफ्ते में मिल गए इतने लीड रोल
'रोहित शेट्टी कॉप यूनिवर्स'
रोहित शेट्टी हिंदी फिल्मों के बेहद मशहूर और लोकप्रिय निर्देशक हैं। इनकी कॉप यूनिवर्स में अब तक अजय देवगन, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह नजर आ चुके हैं। इस यूनिवर्स की पहली फिल्म है 'सिंघम', जो साल 2011 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अजय देवगन मुख्य भूमिका में नजर आए थे। इसके बाद इस यूनिवर्स की 'सिंघम रिटर्न्स' (2014), 'सिम्बा' (2018), 'सूर्यवंशी' (2021) रिलीज हो चुकी है। इस यूनिवर्स की आगामी फिल्म 'सिंघम अगेन' है, जिसमें उपरोक्त सभी सितारों के अलावा दीपिका पादुकोण, अर्जुन कपूर, जैकी श्रॉफ आदि कलाकार भी नजर आएंगे।
परिणीति चोपड़ा ने फैंस को दिया अच्छा खाने और खुल कर जीने का संदेश
'लोकेश कनगराज सिनेमैटिक यूनिवर्स'
लोकेश कनगराज साउथ फिल्मों के जाने-माने निर्देशक हैं। इस यूनिवर्स की पहली फिल्म 'कैथी' है, जो साल 2019 में रिलीज हुई थी। कार्ति अभिनीत ये फिल्म जब बनी थी, तब इसे सिनेमैटिक यूनिवर्स के हिसाब से नहीं बनाया गया था। इस यूनिवर्स की दूसरी फिल्म 'विक्रम', जिसमें दिग्गज अभिनेता कमल हासन नजर आए थे, उसके बाद ही फैंस ने इसे यूनिवर्स का नाम दिया। इस फिल्म में पहली फिल्म 'कैथी' से भी काफी तार जोड़े गए थे। इसके बाद इस यूनिवर्स की तीसरी फिल्म 'लियो' भी पिछले साल रिलीज हुई थी, जिसमे विजय दलपति नजर आए थे। इस फिल्म के बाद इस यूनिवर्स की आगामी फिल्मों में 'कैथी 2' शामिल हो सकती है।
Sharvari Wagh: इस दिन से शुरू होगा 'अल्फा' का दूसरा शेड्यूल, कश्मीर में शूटिंग को लेकर उत्साहित हैं शरवरी वाघ