साउथ सुपरस्टार विक्रम इन दिनों 'तंगलान' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। अभिनेता की फिल्म 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई और फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। वहीं फिल्म को मिल रहे दर्शकों के प्यार को देखते हुए विक्रम ने 'तंगलान 2' का एलान किया था। हालांकि, हिंदी भाषी दर्शकों को लगातार डब वर्जन का इंतजार था और अब आखिरकार दर्शकों ने उन प्रशंसकों के इंतजार पर विराम लगा दिया है।
Thangalaan: इस दिन हिंदी वर्जन में रिलीज होगी 'तंगलान', उत्तर भारत के दर्शकों को निर्माताओं का बड़ा तोहफा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण भारतीय बाजारों में अपनी शानदार सफलता के बाद बहुप्रतीक्षित ऐतिहासिक ड्रामा 'तंगलान' अब उत्तर भारत के दर्शकों को लुभाने के लिए पूरी तरह तैयार है। फिल्म के हिंदी वर्जन की रिलीज डेट से निर्माताओं ने पर्दा उठा दिया है। पा रंजीत द्वारा निर्देशित, विक्रम और मालविका मोहनन द्वारा अभिनीत इस फिल्म को 15 अगस्त को रिलीज होने के बाद से ही तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में व्यापक प्रशंसा और बॉक्स ऑफिस पर सफलता मिल चुकी है।
'तंगलान' को हिंदी भाषी दर्शकों के लिए लाने का फैसला उत्तरी क्षेत्रों के प्रदर्शकों की भारी मांग के बाद लिया गया है। यह फिल्म हिंदी वर्जन में 30 अगस्त को उत्तरी सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हिंदी रिलीज की घोषणा फिल्म के निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर की। साथ ही एक नया आकर्षक पोस्टर भी साझा किया। पोस्ट एक साथ कैप्शन में लिखा, 'द सन ऑफ गोल्ड 30 अगस्त को उत्तर भारत में आ रही है। तंगलान की महाकाव्य कहानी का अनुभव करने के लिए तैयार हो जाइए।'
A post shared by Studio Green (@studiogreen_official)
इस फिल्म को इसकी कथा, एक्शन दृश्यों और पा रंजीत की निर्देशन शैली के लिए सराहा गया है, जिससे यह हिंदी फिल्म सर्किट में एक बहुप्रतीक्षित फिल्म बन गई है। पीरियड एक्शन ड्रामा कही जाने वाली 'तंगलान' में विक्रम मुख्य भूमिका में हैं और इसका निर्देशन फिल्म निर्माता रंजीत ने किया है। इस फिल्म के जरिए दोनों पहली बार साथ काम कर रहे हैं। संगीतकार जीवी प्रकाश फिल्म के लिए स्कोरिंग कर रहे हैं।
'तंगलान' का निर्देशन पा रंजीत ने किया है और यह पहली बार है कि जीवी प्रकाश निर्देशक के साथ काम कर रहे हैं। फिल्म में विक्रम के साथ पार्वती थिरुवोथु, मालविका मोहनन, पसुपति और अन्य भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। 'तंगलान' ब्रिटिश औपनिवेशिक काल के दौरान सेट की गई एक जबरदस्त एक्शन ड्रामा है। यह फिल्म आदिवासियों के एक समूह के इर्द-गिर्द घूमती है, जिन्हें एक ब्रिटिश अधिकारी कोलार गोल्ड फील्ड्स में सोना खोजने के लिए बुलाता है। फिल्म के पोस्ट-थियेट्रिकल स्ट्रीमिंग अधिकार नेटफ्लिक्स के पास है।