Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Justin Bieber had answered the question of becoming a father six years ago said it depends on Hailey
{"_id":"66c9af3d155f756dbe056f37","slug":"justin-bieber-had-answered-the-question-of-becoming-a-father-six-years-ago-said-it-depends-on-hailey-2024-08-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Justin Bieber: पिता बनने के सवाल पर जस्टिन ने छह साल पहले दिया था जवाब, हैली का शरीर है, फैसला भी उन्हीं का","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Justin Bieber: पिता बनने के सवाल पर जस्टिन ने छह साल पहले दिया था जवाब, हैली का शरीर है, फैसला भी उन्हीं का
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विशाल वर्मा
Updated Sat, 24 Aug 2024 03:30 PM IST
सार
मशहूर पॉप गायक जस्टिन बीबर पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी हैली बीबर ने एक बेटे को जन्म दिया है, जिसकी एक तस्वीर को उन्होंने सोशल मीडिया पर भी साझा किया है। इस खास मौके पर जस्टिन बीबर से जुड़े उस पुराने किस्से को याद करना दिलचस्प होगा, जिसमें उन्होंने बच्चे पैदा करने के मामले पर बात की थी।
विज्ञापन
1 of 5
जस्टिन बीबर और हैली बीबर
- फोटो : इंस्टाग्राम @justinbieber
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
मशहूर पॉप गायक जस्टिन बीबर पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी हैली बीबर ने एक बेटे को जन्म दिया है, जिसकी एक तस्वीर को उन्होंने सोशल मीडिया पर भी साझा किया है। इस खास मौके पर जस्टिन बीबर से जुड़े उस पुराने किस्से को याद करना दिलचस्प होगा, जिसमें उन्होंने बच्चे पैदा करने के मामले पर बात की थी।
2 of 5
जस्टिन बीबर
- फोटो : इंस्टाग्राम @justinbieber
बात 2018 की है। जस्टिन बीबर 'द एलेन डीजेनरेस शो' नजर आए थे। इस मौके पर उन्होंने कहा था कि वो उतने बच्चे पैदा करेंगे, जितना उनकी पत्नी हैली करना चाहेंगी। उनका कहा था कि वो इस फैसले को उन्हीं पर छोड़ना चाहते हैं। उन्होंने जोर देते हुए कहा था कि आखिर शरीर भी हैली का ही है।
3 of 5
जस्टिन बीबर
- फोटो : इंस्टाग्राम @justinbieber
जस्टिन ने उसी शो में कहा था कि उन्हें ऐसा लगता है कि हैली बतौर महिला फिलहाल कुछ चीजों को हासिल करना चाहती हैं और लगता है वो बच्चे पैदा करने के लिए तैयार नहीं हैं। बता दें कि जस्टिन बीबपर और हैली ने सितंबर 2018 में शादी की थी। बीबर ने इसी साल मई महीने में बताया था कि वो और हैली माता-पिता बनने वाले हैं।
जस्टिन और हैली का बेटा
- फोटो : इंस्टाग्राम @justinbieber
जस्टिन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपने नन्हें-मुन्ने की जो फोटो साझा की है, उसमें उसका छोटा सा पैर दिखाई दे रहा है। इस प्यारी सी तस्वीर को अपने प्रशंसकों के साथ शेयर करते हुए जस्टिन ने बच्चे का नाम भी बताया। उन्होंने बेटे का घर में स्वागत करते हुए बताया कि बच्चे का नाम जैक ब्लूज बीबर है।
जैक ब्लूज बीबर के जन्म के बाद जस्टिन और हैली के फैंस की ओर से बधाईयों का तांता लग गया है। वे खुश नजर आ रहे हैं और बच्चे पर अपने-अपने ढंग से प्यार बरसा रहे हैं। ग्रैमी पुरस्कार विजेता जस्टिन बीबर को इस साल जुलाई में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के विवाद समारोह में भी परफॉर्म करते हुए देखा गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।