{"_id":"6643450dea89d25c39065e96","slug":"indian-films-and-series-made-on-courtesans-heeramandi-pakeezah-umrao-jaan-devdas-2024-05-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Films: तवायफों पर आधारित फिल्में और सीरीज, इन अभिनेत्रियों ने निभाया था वेश्या का किरदार","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Films: तवायफों पर आधारित फिल्में और सीरीज, इन अभिनेत्रियों ने निभाया था वेश्या का किरदार
एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Tue, 14 May 2024 04:35 PM IST
सार
बॉलीवुड में हर तरह की फिल्में बनती आई हैं, जिनमें तवायफों पर आधारित फिल्मों ने एक खास जगह लोगों के दिलों में बना रखी हैं। पाकीजा, उमराव जान, देवदास, गंगूबाई काठियावाड़ी और अब हीरामंडी भी तवायफों पर आधारित है। आइए नजर डालते हैं तफायफों पर आधारित फिल्मों और वेब सारीज के ऊपर।
विज्ञापन
1 of 6
तवायफों पर आधारित फिल्में
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड में हर तरह की फिल्में बनती आई हैं, जिनमें तवायफों पर आधारित फिल्मों ने एक खास जगह लोगों के दिलों में बना रखी हैं। पाकीजा, उमराव जान, देवदास, गंगूबाई काठियावाड़ी और अब हीरामंडी भी तवायफों पर आधारित है। आइए नजर डालते हैं तफायफों पर आधारित फिल्मों और वेब सारीज के ऊपर।
2 of 6
हीरामंडी
- फोटो : इंस्टाग्राम@aslisona
1 मई को ओटीटी पर रिलीज हुई वेब सीरीज 'हीरामंडी द डॉयमंड बाजार' में मनीषा कोइराला, अदीति राव हैदरी, ऋचा चड्ढा, संजीदा शेख, शर्मीन सहगल और सोनाक्षी सिन्हा ने अहम भूमिका निभाई है। यह फिल्म पूरी तरह से तफायफों की जिंदगी पर आधारित है। इस फिल्म में मनीषा कोइराला ने मल्लिकाजान का किरदार निभाया है, जो सभी तफायफों की हैड होती हैं। इसके अलावा अदीति राव हैदरी ने मल्लिकाजान की बेटी बिब्बोजान का किरदार निभाया है। संजीदा शेख ने मल्लिकाजान की छोटी बहन फहीदा की भूमिका निभाई है। ऋचा ने लज्जो, शर्मिन सहगल ने आलमजेब का किरदार निभाया है। सोनाक्षी सिन्हा ने इस सीरीज में दो किरदार निभाए हैं। सोनाक्षी ने रेहाना आपा और फरदीन का किरदार निभाया है।
भंसाली की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' तवायफों पर आधारित है। इस फिल्म में आलिया ने गंगूबाई का की तवायफ का किरदार निभाया था। आलिया भट्ट अभिनीत 'गंगूबाई काठियावाड़ी' गंगा की सच्ची कहानी पर आधारित है, जो नादानी में एक फिल्म स्टार बनने के लिए घर से भागती है, लेकिन वेश्यावृत्ति में मजबूर हो जाती है। वह वेश्यालयों में श्रम अधिकारों की शुरुआत करती है, और वेश्याओं को सप्ताह में एक बार छुट्टी देने की वकालत करती है। गंगूबाई आगे चलकर उस वेश्यालय की मालकिन और माफिया रानी बन जाती है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉक बस्टर साबित हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
पाकीजा
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'पाकीजा' में मीना कुमारी ने एक तवायफ की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में मीना कुमारी ने एक वैश्या साहिबजान का किरदार निभाया है।
विज्ञापन
5 of 6
उमराव जान
- फोटो : सोशल मीडिया
1981 में रिलीज हुई फिल्म 'उमराव जान' में रेखा ने एक तवायफ का किरदार निभाया था। इस फिल्म का निर्देशन मुजफ्फर अली ने किया था। इस फिल्म को मिर्जा हादी रुस्वा के लिखे गए उपन्यास उमराव जान अदा पर बनाया गया था। बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री रेखा ने इस फिल्म में लखनऊ की एक तवायफ उमराव जान का किरदार निभाया था। जिसका बचपन का नाम आमरीन था लेकिन एक घटना के बाद वह कोठेवाली बनने पर मजबूर हो जाती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।