फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pankaj Udhas Passed Away: नहीं रहे मशहूर गजल गायक पंकज उधास, 72 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

Mon, 26 Feb 2024 04:18 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 26 Feb 2024 04:18 PM IST
विज्ञापन
Indian Playback Singer Pankaj Udhas Pankaj Udhas Passed Away
पंकज उधास - फोटो : अमर उजाला
मशहूर गजल गायक पंकज उधास का निधन हो गया है। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। वे 72 साल के थे। उनका जन्म 17 मई 1951 को गुजरात के जेतपुर में हुआ था। पंकज उधास की बेटी नायाब उधास ने पिता के निधन की पुष्टि की है।



 
Indian Playback Singer Pankaj Udhas Pankaj Udhas Passed Away
पंकज उधास - फोटो : इंस्टाग्राम

नायाब उधास ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह दुखद खबर साझा करते हुए लिखा, 'भारी दिल और बड़े दुख के साथ आप सभी को सूचित करना पड़ रहा है कि लंबी बीमारी के चलते 26 फरवरी 2024 को पद्मश्री पंकज उधास का निधन हो गया है'।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Nayaab Udhas (@nayaabudhas)

Indian Playback Singer Pankaj Udhas Pankaj Udhas Passed Away
पंकज उधास - फोटो : इंस्टाग्राम

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पंकज उधास का निधन 26 फरवरी को सुबह करीब 11 बजे ब्रीच कैंडी अस्पताल में हुआ। गायक लंबे समय से बीमार थे। बीते कई दिनों से उनकी तबीयत ठीक नहीं चल रही थी। सिंगर के निधन की खबर से फिल्म जगत में शोक की लहर है। उनके चाहने वालों को झटका लगा है। सोशल मीडिया पर उन्हें याद करते हुए फैंस श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Playback Singer Pankaj Udhas Pankaj Udhas Passed Away
पंकज उधास - फोटो : इंस्टाग्राम

पंकज उधास के निधन से हर कोई दुखी है। लोकप्रिय गायक और म्यूजिक कंपोजर शंकर महादेवन सदमे में हैं। उन्होंने पंकज उधास के निधन को संगीत जगत का बड़ा नुकसान बताया है। उन्होंने कहा कि इसकी भरपाई नहीं हो सकती। वहीं, सोनू निगम ने भी पंकज उधास के निधन पर इमोशनल पोस्ट लिखा है।

विज्ञापन
Indian Playback Singer Pankaj Udhas Pankaj Udhas Passed Away
सोनू निगम - फोटो : सोशल मीडिया

सोनू निगम ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा कर लिखा है, 'मेरे बचपन का महत्वपूर्ण हिस्सा आज खो गया है। श्री पंकज उधास जी, आप हमेशा याद आएंगे। आप नहीं रहे, यह देखकर मेरा दिल भर आया है। ओम शांति'।

 

 

 

 

Instagram पर यह पोस्ट देखें

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Sonu Nigam (@sonunigamofficial) द्वारा साझा की गई पोस्ट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed