फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rohit Shetty: इंडियन पुलिस फोर्स में नहीं होंगे अश्लील सीन, रोहित बोले- अपने दर्शकों को असहज नहीं करना चाहता

Sun, 07 Jan 2024 08:01 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 07 Jan 2024 08:01 AM IST
विज्ञापन
Indian police force Director Rohit Shetty reveals there are no vulgarity in his Web series deets Inside
इंडियन पुलिस फोर्स, रोहित शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

रोहित शेट्टी अपनी आगामी वेब सीरीज इंडियन पुलिस फोर्स से ओटीटी पर अपने निर्देशन की शुरुआत करने जा रहे हैं। इस शो को लेकर हर तरफ लगातार  चर्चाएं चल रही हैं। पांच जनवरी को इसका ट्रेलर जारी किया गया था, जिसे जनता का भरपूर प्यार मिला है। इस बीच हाल ही में रोहित ने खुलासा किया कि उनके वेब शो में कोई अश्लील सीन नहीं है, क्योंकि वे भारतीय संस्कृति का सम्मान करते हैं और अपने मुख्य दर्शकों को असहज नहीं करना चाहते हैं। 


Konkona Sen Sharma: 'मुझे खुद पर दबाव डालना पंसद नहीं', कोंकणा सेन ने बताया कब करेंगी अगली फिल्म का निर्देशन

Indian police force Director Rohit Shetty reveals there are no vulgarity in his Web series deets Inside
रोहित शेट्टी - फोटो : social media

एक पॉडकास्ट में रोहित ने कहा कि इंडियन पुलिस फोर्स में  सिवाय कुछ एपिसोड्स के अपशब्द भी नहीं हैं। निर्देशक ने बताया कि कुछ ऐसे सीन हैं जहां पुलिस के किरदारों के लिए उस तरह से बोलना जरूरी था। उन्होंने कहा, "इसके अलावा इसमें कोई अश्लीलता नहीं है। हमारी भारतीय संस्कृति अलग है। हमारे बीच अभी भी बहुत सम्मान है और हम इसके लिए जाने जाते हैं। जो लोग ऐसा कुछ बना रहे हैं, वे कुछ भी गलत नहीं कर रहे हैं, लेकिन मुझे अपनी कोर ऑडियंस को असहज नहीं करना चाहता हूं।

Indian police force Director Rohit Shetty reveals there are no vulgarity in his Web series deets Inside
शिल्पा शेट्टी, विवेक, रोहित, सिद्धार्थ मल्होत्रा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इस बारे में बात करते हुए कि उन्होंने परिवार-अनुकूल फिल्मों के महत्व को कैसे सीखा, रोहित ने बताया कि  एक बार जब वे हवाई अड्डे पर थे, तो एक महिला उनके पास आई और चेन्नई एक्सप्रेस बनाने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। महिला ने उन्हें बताया कि उनकी ढाई साल की बेटी है और उन्हें जब दिन में घर के कामों से फुर्सत नहीं मिलती है, तब वे अपनी बेटी को व्यस्त रखने के लिए चेन्नई एक्सप्रेस फिल्म चला देती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian police force Director Rohit Shetty reveals there are no vulgarity in his Web series deets Inside
रोहित शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्मकार आगे अपनी बात जारी रखते हुए कहा कि जब उन्होंने ओटीटी पर काम शुरू किया, तो वे जानते थे कि वे इसमें कोई भी अश्लीलता नहीं रखनी है। रोहित ने कहा, "मैं चाहता हूं कि सूर्यवंशी के दर्शक आएं और इस शो को देखें। उन्हें कोई भी असुविधा नहीं होनी चाहिए।" 

विज्ञापन
Indian police force Director Rohit Shetty reveals there are no vulgarity in his Web series deets Inside
रोहित शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

इस वेब सीरीज में सिद्धार्थ मल्होत्रा लीड रोल में नजर आने वाले हैं। उनके अलावा इसमें शिल्पा शेट्टी और विवेक ओबेरॉय श्वेता तिवारी, निकितिन धीर, ऋतुराज सिंह और ललित परिमू भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। यह शो 19 जनवरी को रिलीज होने वाला है।
Bollywood Stars: सितारों की शादी का पसंदीदा ठिकाना बना राजस्थान! जानें किस-किस ने रचाई यहां शाही शादी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed