फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

International Day Of Sign Language: ‘कोशिश’ से लेकर ‘इकबाल’ तक, इन फिल्मों में दिखता है सांकेतिक भाषा का महत्व

Tue, 23 Sep 2025 04:35 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Tue, 23 Sep 2025 04:35 PM IST
सार

International Day Of Sign Language 2025: आज मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस मनाया जा रहा है। बॉलीवुड की कई फिल्में हैं, जिनमें संंकेतों के महत्व को दर्शाया गया है। आइए जानते हैं उन फिल्मों के बारे में। 

विज्ञापन
International Day Of Sign Language 2025 bollywood movies based this theme including koshish barfi iqbal black
कोशिश और इकबाल - फोटो : सोशल मीडिया

23 सितम्बर को अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस मनाया जा रहा है। यह दिन हमें याद दिलाता है कि भाषा केवल शब्दों तक सीमित नहीं होती, बल्कि संकेत भी उतने ही शक्तिशाली माध्यम हैं। यह उन लोगों के लिए वरदान है, जो सुनने-बोलने में सक्षम नहीं होते हैं। सिनेमाई दुनिया में ऐसी फिल्में बनी हैं, जिनमें इन संवेदनशील मुद्दों को दिखाया गया है। आइए जानते हैं इन फिल्मों के बारे में।

International Day Of Sign Language 2025 bollywood movies based this theme including koshish barfi iqbal black
कोशिश - फोटो : यूट्यूब

कोशिश
गुलजार के निर्देशन में साल 1972 में एक फिल्म आई 'कोशिश'। इस फिल्म में संजीव कुमार और जया भादुड़ी मुख्य भूमिका में थे। यह फिल्म एक मूक-बधिर जोड़े के संघर्षों पर आधारित है, जिसमें दिखाया जाता है कि वो संकेतों के जरिए बात करके अपना जीवनयापन करते हैं। यह फिल्म थी, जिसने शारीरिक विकलांगता को पर्दे पर दिखाने का काम किया था।

International Day Of Sign Language 2025 bollywood movies based this theme including koshish barfi iqbal black
खामोशी द म्यूजिकल - फोटो : यूट्यूब

खामोशी-द म्यूजिकल
संजय लीला भंसाली के निर्देशन में साल 1996 में 'खामोशी द म्यूजिकल' फिल्म रिलीज हुई थी। इस फिल्म में सलमान खान, मनीषा कोइराला, नाना पाटेकर जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे। फिल्म की कहानी में एक बधिर दंपत्ति जोसेफ और फ्लेवी ब्रगेंजा हैं। उनकी एक बच्ची है एनी, जो नॉर्मल है। इस फिल्म में भी सांकेतिक भाषा का प्रयोग दिखता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
International Day Of Sign Language 2025 bollywood movies based this theme including koshish barfi iqbal black
इकबाल फिल्म - फोटो : यूट्यूब@ Film City HD

इकबाल
नागेश कुकनूर द्वारा निर्देशित फिल्म ‘इकबाल’, साल 2005 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म की कहानी एक क्रिकेट खेलने वाले मूक-बधिर इकबाल की है, जिसके संघर्ष और जुनून की कहानी को दिखाया गया है। इसमें श्रेयस तलपड़े ने मुख्य भूमिका निभाई है। इस फिल्म को दो राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिल चुके है।

विज्ञापन
International Day Of Sign Language 2025 bollywood movies based this theme including koshish barfi iqbal black
बर्फी - फोटो : यूट्यूब

बर्फी
रणबीर कपूर और प्रियंका चोपड़ा अभिनीत 'बर्फी' 2012 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में बर्फी नाम के लड़के की कहानी दिखाई गई है, जो मूक और बधिर है। एक दिन उसे श्रुति नाम की लड़की से प्यार हो जाता है। इसके बाद दोनों सांकेतिक भाषा में बात करते हैं और दोनों के बीच में प्यार गहरा हो जाता है। यह फिल्म दर्शकों को लुभाने का काम करती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed