Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Isha Ambani and anand piramal wedding took place in a royal style Before Anant ambani and Radhika merchant
{"_id":"65e0395ed91d61fdc80abc06","slug":"isha-ambani-and-anand-piramal-wedding-took-place-in-a-royal-style-before-anant-ambani-and-radhika-merchant-2024-02-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Isha Ambani-piramal wedding: अनंत-राधिका से पहले शाही अंदाज में हुई ईशा की शादी, बेशकीमती लहंगे में खूब जचीं","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Isha Ambani-piramal wedding: अनंत-राधिका से पहले शाही अंदाज में हुई ईशा की शादी, बेशकीमती लहंगे में खूब जचीं
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: यशी पाल
Updated Sat, 02 Mar 2024 11:27 AM IST
सार
अंबानी परिवार में हर शादी शाही अंदाज में होती हैं। मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी की चर्चाएं आज भी होती हैं। तो आइए जानते हैं ईशा और पीरामल की शाही शादी के बारे में...
विज्ञापन
1 of 5
ईशा अंबानी, आनंद पीरामल
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अंबानी परिवार में इन दिनों जश्न का माहौल है। मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी, राधिका मर्चेंट से शादी करने जा रहे हैं। कपल इन दिनों अपने प्री-वेडिंग फंक्शन लंबे समय से सुर्खियों में है, जो एक मार्च से तीन मार्च तक चलेंगे। वहीं, अनंत और राधिका की शादी 12 जुलाई को होगी। अंबानी परिवार में हर शादी शाही अंदाज में होती हैं। मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी की चर्चाएं आज भी होती हैं। तो आइए जानते हैं ईशा और पीरामल की शाही शादी के बारे में...
2 of 5
ईशा अंबानी-आनंद पीरामल
- फोटो : सोशल मीडिया
ईशा अंबानी और पीरामल ने 12 दिसंबर 2018 को आनंद पीरामल के साथ शादी की थी। जाहिर है कि भारत के सबसे अमीर उद्योगपति की बेटी होने के नाते ईशा अंबानी की शाही और शानदार शादी थी। उनकी शादी में बॉलीवुड सितारों से लेकर देश-विदेश की कई बड़ी हस्तियां आई थीं। ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की शादी अंबानी परिवार के मुंबई स्थित घर एंटीलिया से हुई थी।
3 of 5
ईशा अंबानी-आनंद पीरामल
- फोटो : Social Media
इस शाही शादी की चर्चा आज भी सुनने को मिलती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मुकेश अंबानी ने अपनी लाडली बेटी की शादी को शानदार और यादगार बनाने के लिए 700 करोड़ से ज्यादा का खर्चा किया था। शादी में खाने से लेकर सजावट, वैन्यू और मेहमानों का स्वागत तक, सबकुछ रॉयल अंदाज में किया गया था। शादी में अंबानी परिवार के आउटफिट तक काफी चर्चा में रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ईशा अंबानी
- फोटो : Social Media
ईशा अंबानी ने शादी की हर रस्म में अपने अलग-अलग आउटफिट से काफी सुर्खियां बटोरी थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ईशा अंबानी ने अपनी शादी में जो जोड़ा पहना था उसकी कीमत करीब 90 करोड़ रुपये थी। गौरतलब है कि केवल शादी का जोड़ा ही नहीं, ईशा अंबानी ने अपनी शादी में जो भी आउटफिट पहना था वह बेशकीमती था।
विज्ञापन
5 of 5
आनंद पीरामल
- फोटो : social media
आनंद पीरामल के बारे में बात करें, तो वे बड़े उद्योगपति पीरामल इंटरप्राइजेज के मालिक अजय पीरामल के बेटे हैं। आनंद यूनिवर्सिटी ऑफ पेनसिल्वेनिया से इकोनॉमिक्स में स्नातक हैं। इसके अलावा उन्होंने हार्वड बिजनेस स्कूल से एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर्स की है। बता दें कि आनंद की तरह ही ईशा बिजनेस वुमन हैं। उन्होंने येल विश्वविद्यालय से मनोविज्ञान और साउथ एशियन स्टडीज में स्नातक किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।